बॉलीवुड

सुनील शेट्टी की कमाई है करोड़ों में, जाने आखिर क्या बिजनेस करते है

आज हम बॉलीवुड के उस एक्टर के बारे में बात करने जा रहे है, जो केवल अपने अभिनय के लिए ही नहीं बल्कि अपने बिज़नेस के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। जी हां बॉलीवुड के ज्यादातर लोग और इनके फैंस इन्हे अन्ना कह कर भी बुलाते है। बता दे कि हम यहाँ किसी और की नहीं बल्कि सुनील शेट्टी की बात कर रहे है, जिन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़ कर एक कई बेहतरीन फिल्में दी है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा सुनील शेट्टी की कई फिल्मों के डायलॉग तो लोगों को आज भी याद है। वैसे सुनील शेट्टी की कमाई फिल्मों की मोहताज नहीं है, क्यूकि वह अपने बिजनेस से भी करोड़ों की कमाई कर रहे है।

 सुनील शेट्टी की कमाई

फिल्मों से ज्यादा बिजनेस से कमाई करते है सुनील शेट्टी :

गौरतलब है कि सुनील शेट्टी ने करीब सौ से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है और यही वजह है कि वो किसी पहचान के मोहताज नहीं है। बहरहाल सुनील शेट्टी के बॉलीवुड करियर के बारे में तो हर कोई बखूबी जानता है, लेकिन उनके बिजनेस के बारे में काफी कम लोग जानते है। इसलिए आज हम आपको उनके बिज़नेस के बारे में कुछ खास बातें बताना चाहते है। वैसे ये बात बहुत कम लोग जानते है कि सुनील शेट्टी कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहते थे, बल्कि वो एक क्रिकेटर बनना चाहते थे और इसलिए वह अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान भी देते थे।

 सुनील शेट्टी की कमाई

इतना फैला हुआ है सुनील शेट्टी का बिजनेस :

वही अगर हम उनके बिज़नेस की बात करे तो सुनील शेट्टी के कई रेस्टोरेंट, क्लब और ऐसा कहा जाता है कि वो एडवेंचर पार्क के को ओनर भी है। केवल इतना ही नहीं इसके साथ ही उन्होंने रियल एस्टेट में भी काफी निवेश कर रखा है। जी हां सुनील शेट्टी ने मुंबई के पास खंडाला में कई शानदार घर बनाएं हुए है। ऐसे में सुनील शेट्टी का फोकस रियल एस्टेट पर ज्यादा होता है। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने बताया था कि उन्होंने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की हुई है और उन्होंने साउथ में भी अपना व्यापार बढ़ा रखा है।

 सुनील शेट्टी की कमाई

साल भर में करते 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई :

बता दे कि सुनील शेट्टी का खुद का प्रोडक्शन हाउस पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट भी है। यहाँ तक कि उनका खुद का बुटीक भी है, जो कपड़ों की रेंज निकालता है और सुनील शेट्टी कई फिटनेस ब्रांड से भी जुड़े हुए है। हालांकि सुनील शेट्टी की कमाई की कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं है, लेकिन इतना जरूर तय है कि अपने बिजनेस से वह हर साल करोड़ों की कमाई जरूर कर लेते है और उनकी पत्नी भी बिजनेस में काफी माहिर है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो बॉलीवुड फिल्मों में सक्रिय न होने के बावजूद भी सुनील शेट्टी करोड़ों रूपये कमाते है।

यह भी पढ़ें : ये है बॉलीवुड की सबसे खुबसूरत एक्ट्रेस जिनको शूटिंग के दौरान हो गया था प्यार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button