राशिफल

राशिफल 25 अक्टूबर 2022 : आज इन जातकों पर रहेगी भगवान बजरंग बलि हनुमान की विशेष कृपा, जीवन की कठिन राहें होंगी सरल, बिताएंगे सुकून भरा दिन

Rashifal 25 October 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 25 October 2022

Aaj Ka Rashifal Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों की बुराइयां करने से बचें। आपकी यह आदत आपकी छवि को प्रभावित कर सकती है। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, और ज्यादा से ज्यादा व्यावहारिक रहें। आज बिना किसी अड़चन के सरकारी कामों का निपटारा हो सकता है। योगा और मेडिटेशन करना आपको स्वस्थ रखेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप पर मिथ्या आरोप लगने की संभावना है। काम के प्रति आपकी लापरवाही की वजह से आपको किसी की डांट पड सकती है। अनेक प्रयत्न के बावजूद भी जिन बातों में आपको प्रगति नजर नहीं आ रही है, ऐसी बातों को फिलहाल छोड़ दें। रिलेशनशिप से संबंधित बात को आगे बढ़ाना मुश्किल लगेगा। अनावश्यक यात्रा को स्थगित ही रखें। दूसरों की सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

 सकारात्मक क्रियाकलापों में व्यस्त रहने से तन और मन दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य की समस्या का समाधान करने में आपका योगदान रहेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति को आप अपने आत्मविश्वास से अनुकूल बना लेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होना शुरू हो रही है। मौसम के बदलाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए लापरवाही न बरतें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। आमोद-प्रमोद संबंधी कार्यक्रमों में भी समय व्यतीत होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

समय पर कार्य न होने से तनाव रहेगा। छोटी-छोटी बातें मन को अशांत कर सकती हैं। स्वास्थ्य में ठंडी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए ये स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। लम्बी दूरी की यात्रा फिलहाल टाल दें। जीवन साथी से किसी बात पर आपकी सहमति रिश्ते को और मधुर बनाएगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की संगत का लाभ मिल सकता है। अपने ऊपर क्षमता से अधिक कार्यभार ना ले।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सकारात्मक होकर परिस्थितियों को समझने का प्रयास करें। जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें। अनावश्यक खर्चे परेशान करेंगे। बेहतर होगा कि अपनी जरूरत को संकुचित किया जाए। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता न मिलने से निराशा रहेगी। हिम्मत ना हारे और प्रयासरत रहें। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और ऐसी भाषा का प्रयोग करने से बचे जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ तालमेल बना रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में उतार-चढ़ाव आने की संभावना बन रही है। आज प्रेम-प्रसंग के मामलों से खुद को दूर रखें। टायर-ट्यूब के व्यापारियों के लिए समय बहुत अच्छा सिद्ध हो सकता है। कुछ लोग जलन की भावना से आपकी पीठ के पीछे आलोचना कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज छोटी-सी बात पर लोगों से न उलझें। आपके परिवार में पैसों से जुड़ी कोई परेशानी भी हो सकती है।कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ टकराव और अहंकार से बचें। दूसरों को खुद से कम समझने की भूल न करें। शॉपिंग और मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। समाज के हित में कार्य करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप कोई काम करेगें तो कम समय में पूरा हो जाएगा। आपकी अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आज मिलने वाले पैसों को आने वाले समय के लिए बचा कर रखें। स्टॉक मार्केट से जुड़े हुए लोगों को बड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कागजी काम चुनौतीपूर्ण लग सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

जायदाद से जुड़े बड़े फैसले आज न लें। अपनी भावनाओं को काबू में रखें और किसी की बातों में बिना कुछ सोचे-समझे नहीं आएं। व्यर्थ का विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और अपनी मर्जी से कार्य सफलता पूर्वक कर पाएंगे। माता से लाभ होगा। आने वाला समय आपके लिए आनंददायक रहेगा। हर एक बात के द्वारा आनंद प्राप्त करने की कोशिश आपकी सफल रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में भी आपकी रूचि रहेगी। यात्रा करते समय अपने सामान के बारे में सावधान रहें। नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं, किसी पर भी तुरंत विश्वास न करें। भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना नहीं है। ऑफिस में शुभ समाचारों कि प्राप्ति होगी। धैर्य से काम लें एवं कठिनाइयों का सामना करें। आपके कार्यक्षेत्र में आपको उचित सम्मान प्राप्त हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज भाग्य में कुछ बड़े परिवर्तन होंगे। सेहत का विशेष ख्याल रखना जरूरी साबित होने वाला है। आपको शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपने आप को बेहतर महसूस कर सकते हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद पैदा न होने दें। कोशिश करें कि अपना काम सलीके से करें। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पेट से संबंधित इंफेक्शन होने की संभावना बन रही है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

किसी की मदद करने की कोशिश आपको परेशानी में डाल सकती है। घर के किसी पेंडिंग काम को आगे बढाने का समय आ गया है। मन में नकारात्मक विचार आ सकते है। योग प्राणायाम आपको बहुत सारी स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकते है। परिवार का वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। आज आपकी किसी बात का विरोध हो सकता है। व्यर्थ की मौज मस्ती में समय ना व्यतीत करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 25 October 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button