दिलचस्पवायरल

इस मंदिर में आकर बदल गयी थी फेसबुक के CEO की किस्मत, जानिए कहाँ है ये मंदिर

Mark Zuckerberg Story In Hindi : जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भारत एक ऐसा देश है जिसमें अनेक प्रसिद्ध मंदिर है। यहाँ पर अनेक ऐसे मंदिर भी है जहाँ दर्शन मात्र से ही भगतो के हर संकट मिट जाते है। एक ऐसा ही मंदिर उत्तराखंड में स्थित है। इन मंदिरों की छटा देखने के लिए सिर्फ देश के लोग ही नहीं विदेश की भी बड़ी-बड़ी हस्तियां भी इन मंदिरों में घूमने के लिए आती है। आपको बता दें कि भारत में कुछ ऐसे प्रसिद्ध मंदिर है जहां पर आकर बहुत सारे लोगों की किस्मत बदल गई थी।

Mark Zuckerberg

एक ऐसा ही मंदिर उत्तराखंड के नैनीताल में है जहां पर आने के बाद फेसबुक के सीईओ मार्क ज़ुकेरबर्ग एक अलग ही ऊंचाइयों को छूने लगे। एक बार तो उन्होंने फेसबुक को बंद करने का प्लान बना लिया था लेकिन यहाँ आने के बाद उनकी किस्मत ही बदल गई और देखते ही देखते फेसबुक पूरी दुनिया में एक प्रसिद्ध प्लेटफॉर्म बन गया।

Mark Zuckerberg Story In Hindi

नीम करोली साधु आश्रम :

Kainchi Dham Neeb Karori Ashram Nainital

उत्तराखंड के नैनीताल के पास नीम करोली साधु आश्रम स्थित है। यहां पर 5 देवी देवताओं के मंदिर हैं जिनमें से एक मंदिर हनुमान जी का भी है। और ऐसा बताया जाता है कि जब मार्क ज़ुकेरबर्ग फेसबुक की शुरुआत के दौरान संघर्ष कर रहे थे तो वे इस मंदिर के दर्शन करने आए थे। अगर हम खबरों की माने तो मार्क ज़ुकेरबर्ग ने दो दिन यहां पर बिताए थे। मार्क ज़ुकेरबर्ग बड़े ही धार्मिक और भगवान को मानने वाले बड़े ही दिलचस्प इंसान है। यहां आने के बाद ही फेसबुक ने सफलता के झंडे गाड़ना शुरू कर दिया था और आज आप भली भांति जानते है की फेसबुक आज दुनिया का सबसे बड़ा सोशल प्लेटफार्म है। इतना ही नहीं एप्पल कंपनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स एक बार यहां पर आए थे। एप्पल एक ऐसी विश्व विख्यात कंपनी है जिसका नाम बच्चे बच्चे की जुबान पर है।

मंदिर की प्रसिद्धि :

Neem karoli Baba

आपको बता दें कि उत्तराखंड के नैनीताल से लगभग 65 किलोमीटर दूर पंतनगर में नीम करोली एक आश्रम है। लेकिन आश्रम के बाबा का निधन हो चुका है फिर भी इस आश्रम में विदेशी पर्यटक हर साल आते रहते है। इस आश्रम को फिलहाल एक ट्रस्ट चलाता है और उस ट्रस्ट का कहना है कि अमेरिका से सबसे ज्यादा सैलानी हर साल यहाँ पर आते है। यह आश्रम देवदार के पेड़ों के बीच एक पहाड़ी इलाके में स्थित है। कुछ लोगों का तो यह मानना है कि इस आश्रम में जो बाबा रहते थे वे खुद हनुमान जी के अवतार थे उन्हीं के आशीर्वाद के कारण यह मंदिर इतना विख्यात है।

1974 में आये थे स्टीव जॉब्स :  Mark Zuckerberg Story In Hindi

Steve Jobs

स्टीव जॉब्स घूमने के बड़े ही शौकीन इंसान थे। एक बार फिर घूमते हुए अपने कुछ दोस्तों के साथ नीम करोली बाबा से मिलनेआए थे। लेकिन तब तक बाबा का निधन हो चुका था स्टीव जॉब्स भी इसी आश्रम में रुके थे आपको बता देगी हॉलीवुड एक्ट्रेस जुलिया रॉबर्ट्स भी एक बार यहाँ आ चुकी है। आश्रम चलाने वाले ट्रस्ट ने स्पष्ट किया कि फेसबुक पर मार्क जुकरबर्ग यहाँ दो दिन ठहरे थे। लेकिन ट्रस्ट का कहना है कि मार्क ज़ुकेरबर्ग किस साल में यहाँ आये थी इस बात का उनके पास कोई पुख्ता सबूत नहीं है। अगर आप भी घूमने के शौकीन है तो लाइफ में कम से कम एक बार इस जगह की छटा देखने जरूर जाए।

यह भी पढ़े : फेसबुक के मालिक की फैमिली लाइफ, देखें ये खूबसूरत तस्वीरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button