राशिफल

राशिफल 22 जुलाई 2020 : आज भगवान गणेश हर लेंगे इन जातकों के सभी संकट, जबकि इनको मिलेंगी नई चुनौतियां

Rashifal 22 July 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 22 July 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी के मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी देना गलत है। अपनी वाणी से दूसरों को कष्ट न पहुंचाएं। शुभ फल के लिए गाय को आटा खिलाएं। एलर्जी या गर्मी से संबंधित कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। आज अगर आप जल्दबाजी में कोई निर्णय लेंगे तो आपको उसके लिए बाद में पछताना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा घर के बाहर ज्यादा समय व्यतीत करने से बचें। आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

व्यवसाय और कारोबार में अधिक मेहनत व परिश्रम की आवश्यकता है। शुभ फल के लिए अपनी छत या घर के बाहर किसी बर्तन में पानी भरकर पक्षियों के लिए रखें। आज कोई प्लान न बनाएं, पुराने काम निपटा लें। सफलता के लिए धैर्य जरूरी है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :  

Cancer Astrology

किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की व्यस्तता से मन बेचैन होगा। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं ध्यान लगाकर काम करें। भाग्य आप के पक्ष में है समय का भरपूर फायदा उठाएं। धन बचाने से संबंधित कुछ प्लानिंग करनी चाहिए। आज रिश्तों के लिए समय निकालना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे : 

आज आपको तनाव और अनिद्रा की शिकायत रह सकती है। आंखों का भी ख्याल रखें। जो लोग अनाज से संबंधित कारोबार करते हैं उनको बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है। बिजली से संबंधित कार्य पेंडिंग चल रहा हैं तो उसे जल्द ही ठीक करा लें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

रिश्तों की मजबूती और प्रेरणा के लिए भी समय आपके अनुकूल है। दूसरों कि बातों में आने से बचना होगा। गाय को गुड़ खिलाएं। स्पोर्टस का बिजनेस करने वालों को वर्तमान समय में धैर्य रखने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन आपके लिए विशेष हो सकता है। कुछ ऐसी सफलताएं आपको मिल सकती हैं, जो दूसरों के लिए प्रेरणा का काम करेंगी। आज लोगों से बातचीत करते समय शब्दों का इस्तेमाल थोड़ा ध्यान से करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio Astrology

सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को कोई नया कार्य सौंपा जा सकता है। पुरानी बीमारी को अनदेखा करना ठीक नहीं है। किसी की बातों में आकर आप की कोई योजना गड़बड़ हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

माता से किसी बात पर विवाद हो सकता है, वर्तमान समय में आपको शांत रहना चाहिए। मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा लेकिन ध्यान रखें कि कोई पुरानी नकारात्मक बात आज दोबारा से ना उठे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

विवाहेत्तर संबंध बनने की संभावना है। पारिवारिक व्यवसाय संबंधी कार्यों को ध्यान पूर्वक करें या आज स्थगित रखें तो ज्यादा बेहतर होगा। आज आपके काम की सराहना होगी और इसी से आपकी उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रियजनों के साथ आज अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

किसी वरिष्ठ परिजन के कारण कोई उलझन समाप्त हो सकती है। मानसिक उलझन से बचें। संतान संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता मिलेगी तथा कोई मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा। पति-पत्नी के संबंधों में रोमांटिक नजदीकियां रहेंगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

बड़ों की सलाह को नजरंदाज न करें किन्तु अपने निर्णय लेने का भी प्रयास करें। बदलते मौसम की वजह से इंफेक्शन जैसी दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं। खानपान का थोड़ा ध्यान रखें। घर खरीदना व बेचना चाहते हैं तो उस दृष्टि से समय बहुत अनुकूल नहीं है। कुछ अच्छी सूचनाएं मिलने का संकेत है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 22 July 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : भूलकर भी दान में ना दें किसी किन्नर को ये चीजें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button