दिलचस्प

ऐसे मनाई जाती है अम्बानी परिवार में होली पार्टी, मस्ती के रंग में झूमते दिखे कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी

बता दे कि देश भर में होली का सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है और इस त्यौहार के आगमन के साथ ही हर कोई होली के रंगों में रंग चुका है। जी हां केवल आम आदमी ही नहीं बल्कि कई सेलिब्रिटी भी बड़ी धूमधाम से इस त्यौहार को सेलिब्रेट कर रहे है। वैसे होली सेलिब्रेशन में सबसे पहला नाम अम्बानी परिवार का आता है। जिनके घर बीती रात एक बड़ी ग्रैंड होली पार्टी का आयोजन किया गया था। बहरहाल हम आपको अम्बानी होली पार्टी विशेष सेलिब्रेशन की कुछ खास तस्वीरें दिखाना चाहते है। इन तस्वीरों को देखने के बाद आप खुद समझ जायेंगे कि इस पार्टी में बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने किस कदर मस्ती की थी।

अम्बानी होली पार्टी विशेष

अम्बानी परिवार की होली पार्टी में शामिल हुए प्रियंका और निक :

गौरतलब है कि अम्बानी परिवार ने होली का दिन आने से पहले ही अपने घर में होली पार्टी रखी थी और कई प्रसिद्ध हस्तियां इस पार्टी में शामिल हुई थी। इस पार्टी की बहुत सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। ये तस्वीरें विरल भयानी ने सोशल मीडिया पर डाली है। जिन्हे लोग काफी पसंद कर रहे है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इस बार की होली में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक के साथ भारत आई हुई है और इस पार्टी में प्रियंका के साथ निक भी शामिल हुए थे। यानि भारत देश में यह निक की पहली होली है। अब तस्वीरें देख कर तो यही लग रहा है कि निक ने इस फेस्टिवल को खूब एन्जॉय किया।

अम्बानी होली पार्टी विशेष

बॉलीवुड के इन सितारों ने भी लिया होली पार्टी का मजा :

बता दे कि निक होली खेलने के बाद इतने ज्यादा खुश थे कि उन्होंने खुद अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। वही अगर हम इस पार्टी में शामिल हुए मेहमानों की बात करे तो इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा के इलावा कैटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडीज, सोनाली बेंद्रे और डायना पेंटी आदि कई प्रसिद्ध सितारों ने शिरकत की थी। इस पार्टी की केवल तस्वीरें ही नहीं बल्कि कई वीडियो भी सामने आएं है। ऐसे में अगर हम साफ शब्दों में कहे तो अम्बानी परिवार की पार्टी सच में काफी लाजवाब रही। फ़िलहाल आप अम्बानी होली पार्टी विशेष की कुछ खास तस्वीरें यहाँ देख सकते है और वैसे भी अभी तो बस होली का सेलिब्रेशन शुरू ही हुआ है। ऐसे में आगे ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि बॉलीवुड सेलिब्रिटी इस बार की होली पर क्या धमाल मचाते है।

Priyanka Chopra & Nick

दोस्तों अगर आप भी अपने होली सेलिब्रेशन का कोई खूबसूरत किस्सा हमारे साथ शेयर करना चाहते है, तो जरूर कर सकते है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका की लड़की का किसान पर आया दिल, सात समंदर पार आकर होली के दिन रचाई शादी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button