राशिफल

राशिफल 4 नवंबर 2022 : आज इन जातकों पर प्रसन्न रहेंगी माँ संतोषी, होगा दुखों का निवारण, सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी संभव, लेकिन इनको समझदारी से बढ़ना होगा आगे

Rashifal 4 November 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 4 November 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है इसलिए हर काम में सावधानी बरतें। अगर कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा प्रशंसा कर रहा है, तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है।  विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा संबंधी गतिविधियों में और अधिक मेहनत की जरूरत है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपका जीवनसाथी आपकी सभी परियोजनाओं में आपका समर्थन करेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

पुरानी बातों को सोचने से कोई लाभ नहीं। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे तो आज वापस मिल सकते है। ऑफिस में आपके नये दोस्त भी बन सकते हैं। कुछ जातक अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह जाने का विचार इस माह बना सकते हैं। मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम में अनेक प्रकार की बाधाएं महसूस हो सकती है। पैसों संबंधित बातों में प्रगति देखने के लिए और वक्त लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप बुद्धि विवेक से काम लें। व्यापार में अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार का माहौल आशा जनक रहेगा और घर परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। आज काम से संबंधित उपलब्धियां हासिल करेंगे। सपनों को साकार करते समय विचारों पर बारीकी से ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। रिलेशनशिप में बड़ा बदलाव करने की हड़बड़ी न करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस राशि के लोगों को आज के दिन विनम्रता से ही बात करनी चाहिए, क्यूकि कटु वाणी बोलने से आप मुश्किल में पड़ सकते है। इसके इलावा आज मन में नकारात्मक विचार आ सकते है और आप पित्त रोग से परेशान भी हो सकते है। इसके साथ ही काम में अधिक व्यस्त होने के कारण परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। घर परिवार की जरूरतों का ध्यान रखना भी आपका दायित्व है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। घरेलू जरूरतों में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने की कोशिश करेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचार हावी ना होने दें। कन्फेक्शनरी व बेकरी आयटम कारोबारियों को लाभकारी स्थिति मिल सकती है। बुखार, जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है, लापरवाही ना बरतें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे तथा कार्यभार भी बढ़ेगा। नई जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी सही दिशा में प्रयास करें तो बेहतरीन सफलता मिल सकती हैं। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे। झूठी टिप्पणी सुनने से बचें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

यह समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है। घर के किसी पेंडिंग काम को आगे बढाने का समय आ गया है। मन में नकारात्मक विचार आ सकते है। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली हैं। जीवनसाथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको कुछ सकारात्मक सुनने को मिलेगा। खर्च थोड़े से हो सकते हैं लेकिन इनकम बढ़िया होने से कोई चिंता की बात नहीं। आपके आत्मविश्वास और चरित्र की मजबूती में वृद्धि होगी। कोई आपको उपहार दे सकता है। आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य को लेकर चिंतित न रहें। किसी दोस्त का ईर्ष्यालु स्वभाव आपके गुस्से की वजह बन सकती है। भविष्य को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अधिकतर काम आपके मन के अनुसार ही हो रहे हैं, लेकिन समय पर न होने की वजह से बेचैनी हो सकती है। नकारात्मकता दूर करने के लिए संयम के साथ कोशिश करें। पुराने मित्रों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। कोई आपको हानि पहुंचने की कोशिश कर सकता है सचेत रहें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रखें। बीमा करवाने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। आज कोई पुरानी चोट परेशान कर सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। पुरानी घटनाओं का अधिक विचार न करें। परिवार के साथ नरमी से पेश आएं। कारोबार में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। काम की व्यस्तता आपको लव लाइफ से दूर कर रही है। किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। गप्पेबाजी और अफवाहों से दूर रहे तभी बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आपका प्रिय आपसे किसी बात पर झगड़ा कर सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर गरमा गरम बहस छिड़ सकती है लेकिन इससे दूर ही रहें तो बढ़िया होगा। किसी और का गुस्सा किसी और पर निकालने से बचें। किसी सहकर्मी का विशेष सहयोग मिल सकता है। छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। निवेश करने के लिए समय उत्तम नहीं है। काम और व्यक्तिगत जीवन में तालमेल बनाना सीखे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आपके आज अधिकतर निर्णय सही साबित होंगे, जिनका अनुभव भी आपको तुरंत होगा। सरकारी कार्यों से धन लाभ होने के योग हैं। आज आँख व सिर में दर्द को लेकर परेशान होना पड़ सकता है। परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। तनाव की अधिकता रह सकती है। घर के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद बना रहेगा। आपका खर्च आपकी वित्तीय सुरक्षा पर भारी पड़ेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 4 November 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : बहुत कम लोगों को आते है ये सपनें, अगर आपको आये तो समझ लेना बहुत जल्दी होने वाला है आपका भाग्य उदय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button