राशिफल

राशिफल 28 अप्रैल 2024 : आज इन जातकों के जीवन में बनेंगे कई शुभ संयोग, भगवान सूर्यदेव रहेंगे अति प्रसन्न, पुराना लेन देन होगा चुकता, लेकिन ये रहें थोड़ा संभलकर

Rashifal 28 April 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 28 April 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

पूंजी निवेश करने वालों के लिए समय लाभदायी रहेगा। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। परिवार के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने जायेंगे। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। मन में सोचा हुआ कोई कार्य आज पूर्ण हो सकता है। कार्यालय में वरिष्‍ठजनों से तारीफ सुनने को मिलेगी। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करने से बचें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दें। सफलता निश्चित है।आपके स्वभाव में भावुकता और कोमलता की वजह से लोग सहज ही आपकी तरफ आकर्षित होंगे।  कार्यक्षेत्र में कुछ नए परिवर्तनों से सकारात्मक माहौल बनेंगे। किसी बिन बुलाए अतिथि के साथ आज आपका दिन बीत सकता है। करियर के मामले में समुचित मार्गदर्शन लें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप काफी मेहनत करेंगे जिस कारण अपने परिवार को समय कुछ कम दे पाएंगे और परिजनों को इसकी आपसे शिकायत रहेगी। डर की वजह से आप से गलतियां हो सकती हैं। अपने विचारों को समझने की कोशिश करनी होगी, तभी सही-गलत का निर्णय ले पाना संभव होगा। अधिक विचार आप के मन को विचलित कर देंगे। जीवनसाथी से सहयोग और समर्थन मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पुरानी बातों को छोड़कर नए विचारों को अपनाने की कोशिश करें। दिनभर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों बातों का अनुभव आपको प्राप्त होने वाला है। लापरवाही की वजह से कुछ नुकसान होने की आशंका बन रही है। बेहतर होगा कि फालतू की बातों में ध्यान ना लगाएं। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

व्यापार क्षेत्र से जुड़ी कोई योजना काम आएगी। महिलाएं अपनी गोपनीय बातों को सबसे साझा न करें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ध्यान रखें कि थोड़ी सी लापरवाही आपको लक्ष्य से भटका सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, इसके अलावा कार्यक्षेत्र में वांछित प्रगति की भी संभावना है। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य में कुछ खामियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

भविष्य से संबंधित बातों का सोच-विचार करने की वजह से आपको चिंता सता सकती है। अपने लक्ष्य को छोटे लक्ष्य में बांटे और धीरे-धीरे आगे बढ़ने की कोशिश करें। किसी कार्य में रुकावटों का सामना भी करना पड़ सकता है। माता से किसी बात पर विवाद हो सकता है, वर्तमान समय में आपको शांत रहना चाहिए। टूर एंड ट्रेवल्स आदि जैसे कार्यों में लगे जातकों के लिए अभी मंदी का दौर रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज किसी भी दस्तावेज पर साइन करते समय सावधानी बरतें। ज्यादा भावुक हो सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। आज के दिन व्यवसाय या नौकरी कर रहे जातकों का मन अनेक तरह की दुविधाओं में अटका रहेगा। आप चिंता छोड़कर आज के दिन का आनंद लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप जिस किसी कार्य को बहुत सहज और सरल समझ रहे थे, बहुत ही मुश्किलों से भरा होगा। दिन के उत्तरार्ध में किसी के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो चीजें आपके पक्ष में जाती हुई नजर आ रही हैं। खानपान में संतुलन बनाकर चलें। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। किसी से बेवजह न उलझें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

माता के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे। आज के दिन आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखें। कुछ छुपे हुए दुश्मन आपके ऑफिस में समस्याएं और बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। इसलिए आपको विशेष रूप से किसी पर अधिक निर्भरता नहीं रखनी चाहिए। स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लेने का आनंद प्राप्त होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। जिसके तरफ आप धीरे धीरे आकर्षित हो रहे थे उसके सामने अपने प्रेम का इजहार कर अपना दिन खुबसूरत बना सकते हैं। कार्य-पेशे में अवरोधित कार्य सार्थक होने के आसार हैं। शत्रुओं पर अपनी पैनी निगाह बना कर रखनी होगी। अपने अंदर उर्जा व आत्मबल की कमी महसूस होगी। मेडिटेशन व योग पर भी कुछ समय व्यतीत करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कार्यक्षेत्र में भी आपकी प्रसंशा होगी। ऑफिस के कामकाज के हेतु प्रवास पर जाना हो सकता है। आज के दिन धार्मिक यात्रा या दैवीय-दर्शन का लाभ मिल सकता है। विविध क्षेत्रों में लाभ की संभावना है। आपको कई अहम क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। बड़े स्तर पर लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे। आज भागीदारी के कार्य में उग्रता से बचें। खुद का भवन निर्माण की सोच रहे हैं तो लाभ के संकेत मिल रहे हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज किसी भी तरह की यात्रा अथवा नई गतिविधि को स्थगित करें या बहुत ही सावधानी बरतें। किसी किसी समय आप अपने स्वभाव में चिड़चिड़ापन तथा उदासी महसूस करेंगे। जिसका असर आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है। आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें, क्योंकि किसी करीबी से धोखा मिलने का भी योग है। दुर्बल मनोदशा दुःख दे सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 28 April 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किसी काम को शुरू करते समय इन सब चीजों का दिखना माना जाता है शुभ, होता है लाभ, बढ़ता है धन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button