राशिफल

राशिफल 3 दिसंबर 2023 : आज इन जातकों पर रहेगा भगवान सूर्यदेव का आशीर्वाद, बिगड़े काम होंगे सार्थक, ग्रह दशा रहेगी अनुकूल, मित्र वर्ग देगा साथ, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 3 December 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 3 December 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

जीवन से संबंधित हर एक बार में संतुलन लाने की कोशिश आपकी जारी रहेगी। व्यर्थ की बातें दुःखी कर सकती हैं। कोई चीज कहीं रखकर आप भूल सकते हैं, इसलिए चीजों को आपको ध्यान से रखना चाहिए। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है। स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन लापरवाही न बरतें। ब्लड प्रेशर के शिकार लोगों को ध्यान रखने की जरूरत है। संतान के विवाह की चिंता सता सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। किस्मत के सहारे आपके रुके हुए कार्य बनते चले जाएंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आर्थिक क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल होगी। आपके मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। आप ज्यादातर सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक नतीजा मिलने के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका दिन धन संबंधित मामलों के लिए बेहद शुभ नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति और वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। पुराने दोस्तों से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप थोड़े-बहुत असहज महसूस करते रहेंगे। आज आप अपने सहकर्मियों के साथ मजे करेंगे। किसी को उधार देने से पहले सोचें और उधार दें तो उसका दस्तावेज जरूर बनवा लें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बिजनेस करते हैं, तो आज आप कुछ मामलों में उलझ भी सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखें सोच समझ कर कार्य करें। पारिवार में सुख शांति बनी रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको अपनी सेहत थोड़ी नरम-गरम नजर आ रही है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। सेहत के प्रति लापरवाही ना करें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी जरूरी काम को लेकर मन में बेचैनी उत्पन्न हो सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। अगर आप सकारात्मक सोच के साथ कार्य करेंगे तो इससे आपको अच्छा लाभ मिलगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

नौकरी के लिए आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। आपकी कही गई बातों से कोई समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे, जिससे भविष्य में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। जमीन-जायदाद के मामले में परिवार के लिए कुछ लोग परेशानी का कारण बन सकते हैं। रेडीमेड गारमेंट के थोक कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। पाचन सम्बन्धी कष्ट रह सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कई दिनों से काम का रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आपकी मनोकामनाएं निश्चित तौर पर पूरी होंगी। आपको सफलता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। घर के कार्यो को लेकर महिलाओं की जिम्मेदारियां बढ़ेगी। मन में बेचैनी बढ़ सकती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंतित न रहें। यात्रा का कोई कार्यक्रम भी बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहने वाला है। व्यापार में लाभदायक स्थिति नजर आ रही है। लोगों से सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। समाज में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी नजदीकी मित्र या पड़ोसी के साथ छोटी सी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। परंतु क्रोध की अपेक्षा धैर्य और संयम से काम लेना समस्या को सुलझा भी देगा। नए व्यवसाय आपको लाभ दे सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत मे व्यतीत करेंगे। बच्चों को सर्दी खांसी की तकलीफ अधिक रह सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को नौकरी में आने वाली बाधाओं से छुटकारा मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। थोड़ी मेहनत में अधिक सफलता मिलने की संभावना है। खास व्यक्तियों की मदद से करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुछ विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं, लेकिन आप उनका सामना करने में भी सक्षम रहेंगे। रुका हुआ या अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपना काम ध्यान लगा कर करना होगा, नहीं तो वह जल्दबाजी में गलती कर सकते हैं। स्टेशनरी के व्यापारियों को अनुकूलता रह सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरी आ सकती है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। अगर यात्रा संबंधी कोई प्रोग्राम बन रहा है तो उसे स्थगित रखना उचित रहेगा। किसानों को बागवानी का काम लाभ दे सकता है। कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है इसीलिए किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 3 December 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में चमगादड़ का घुसना माना जाता है अशुभ, अगर आपके घर में घुस जाए तो हो जाएँ सावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button