राशिफल

राशिफल 5 अप्रैल 2024 : आज इन जातकों पर रहेगी माँ संतोषी की कृपा, दांपत्य जीवन में आएंगी खुशियां, बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा, लेकिन ये रहें थोड़ा सावधान

Rashifal 5 April 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 5 April 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। शांत चित्त से नए काम को आरंभ कर सकेंगे। रिश्तों के लिहाज से थोड़ा कठिन दिन हो सकता है। अपना समय सकारात्मक गतिविधि के लोगों के साथ बिताएं और कुछ समय एकांत और आत्मनिरीक्षण में बिताएं। अपना पूरा ध्यान व्यावसायिक गतिविधियों पर दें। वाणी पर संयम रखें और किसी प्रकार की गलतफहमी न पालें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आप पैसा सही कार्य में खर्च करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में छोटे भाई-बहन साथ नहीं रहते तो उनका हाल-चाल अवश्य लें। सब्जी के थोक व्यापारियों के लिए समय अच्छा रह सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके प्रॉपर्टी के काम पूरे हो सकते हैं। धन को लेकर ज्यादा नकारात्मक न हो और गुस्से पर नियंत्रण रखें। व्यापार में दिन कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने खर्च आसानी से कर पाएंगे। आप किसी काम में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। मनोरंजन कार्यों पर खर्च सकता है। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। पूरे दिन आप उत्साह से भरपूर रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बेहतर होगा कि पारिवारिक व्यक्ति की सलाहनुसार ही कार्य किया जाये। जमीन जायदाद संबंधी मामलों को शांति और गंभीरता से सुलझाने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी आलस और सुस्ती हावी हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। पार्टनर के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके बीच कड़वाहट बढ़ने के आसार हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऊपरी अधिकारियों की शुभ दृष्टि व्यवसाय में कार्यसफलता और लाभ प्राप्त करवाएगी। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप कुछ कड़े फैसले ले सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर अपना जरूरी ख्याल रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। यदि परिवार में कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज हल होगा। अपने किसी नजदीकी मित्र द्वारा ही आलोचना होने से आपका मनोबल टूट भी सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में जुटने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य अति उत्तम रहेगा। किसी खास मामले को लेकर परिवार से बातचीत हो सकती है।‌ प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपके वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं लेकिन दिन के अंत तक चीजें सुलझ जाएँगी। कामकाज की बात करें तो सोने चांदी का व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। हर किसी को अपने मन की बात न बताएं, नुकसान हो सकता है। मकान संबंधित समस्या का समाधान होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

घर व कार्यस्थल पर कुछ अप्रत्याशित चीजें घटित होंगी, जिनसे कुछ देर के लिए हैरान हो सकते हैं। दूसरे क्या सोचते हैं, इसका विचार किए बिना अपने काम को लगातार करते रहें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पैसों की स्थिति को लेकर थोड़ा विचार भी कर सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्र के कार्मिकों को झटका लग सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें। खानपान में गड़बड़ी के कारण आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। भाग्य पूरी तरह से मेहरबान रहेगा, अवसर का लाभ उठाएं और अटके हुए काम को पूरा करें। मानसिक सुख शांति मिलेगी। आप भावनाओं पर नियंत्रण रखें। भावेश ना कोई काम ना करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बन रही है। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। परिवार के बाहर आपको कुछ लोगों के साथ अपने मामले सुलझाने पड़ सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआज आप क्रोध व उत्तेजना पर कंट्रोल रखें। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा। आप किसी नये काम के बारे में सोच सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति बन सकती है। आपका पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। आज आप कुछ विशेष पकाने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने भाई-बहनों के साथ कुछ नया प्लान कर सकते हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 5 April 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : नंदी के कानों में इस तरीके से कहिए अपनी बात, जल्दी पूरी होगी आपकी मनोकामना, मिलेगा मनोवांछित फल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button