राशिफल

राशिफल 4 जून 2021 : इन जातकों के लिए कल्याणकारी रहेगा आज का शुक्रवार, आसानी से बनते जाएंगे आपके सभी काम, मिलेगा माँ संतोषी का आशीर्वाद

Rashifal 4 June 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 4 June 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

समय मिश्रित फलदायक है। कहीं निवेश करने के लिए समय अनुकूल तो है, परंतु पहले उसके बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल करना भी जरूरी है।  सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पड़े इसका ध्यान रखें। कुछ नया प्रोजेक्ट भी मिलने के संकेत हैं। दिन को रोमांचक बनाने के लिए करीबी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नई शुरू की परियोजनाएँ उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं देंगी। जिन लोगों से आपको पैसे लेने हैं, उनसे वसूली भी कर सकते हैं। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है। अपने इंटर पर्सनल स्किल्स को बेहतर बनाने पर काम करें। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिलकुल न करें, अन्यथा भारी नुकसान की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन फायदेमंद रहेगा। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से सभी चिंता खत्म होगी। आप अपनी योजनाओं को ठीक प्रकार से पूरा कर सकते हैं। किसी पड़ोसी या मित्र के साथ वाद-विवाद में ना उलझे। बेहतर होगा कि अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको बाहर के खानपान से परहेज करना होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। अच्छे कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। कृषि योग्य भूमि खरीद सकते हैं। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आप अपने बच्चों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे। शाम का समय जीवन साथी या प्रेमी के साथ गुजरेगा। आज किसी बड़ी मुसीबत से सामना हो सकता है, धैर्य रखें। नौकरी पेशा लोग अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देंगे। किसी काम में की गई मेहनत का पूरा फल आपको नहीं मिल पायेगा, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyशारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। चुनौती या टकराव इस समय आपके हित में नहीं है, यह आपको अनावश्यक तनाव और उपेक्षा ही प्रदान करेगा। निजी जीवन में कोई नई सकारात्मक घटना हो सकती है। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है। काम के सिलसिले में किसी से ज्यादा उम्मीद रखना ठीक नहीं है। लव अफेयर के मामले में सावधान रहें। आपकी कुछ बातें सार्वजनिक हो सकती हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी। आपका अपने काम के प्रति समर्पण तथा विशिष्ट लोगों का आपके प्रति सहयोग बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत रहेगा। किसी से भी बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें, इससे संबंधों में खटास आ सकती हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। धर्म-कर्म के कामों में आपकी अधिक रूचि रहेगी। जरूरतमंद की सहायता करने का मौका मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने स्वार्थ के कारण दूसरों का नुकसान करने से बचें। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर एकाग्र बने रहें और मन को विचलित करने वाली चीजों से दूरी बनाए रखें। सेहत के मामलों को अनदेखा न करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका आत्मविश्वास लोगों को प्रभावित करेगा। धन लाभ के लिए उत्तम संयोग बना हुआ है। आज मिलने वाले अवसरों को लाभ में बदलने में सफल रहेंगे। नई स्थितियां आपमें नई प्रतिभाओं का संचार करेंगी। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश कीजिए अन्यथा रिश्ते खराब हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अपनी ज़ुबान पर काबू रखें, नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर आपको प्राप्त होगा।  किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी और बेहतरीन जानकारियां मिलेंगी। व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेगी। अभी ज्यादा मुनाफे की उम्मीद करना व्यर्थ है। असंतुलित दिनचर्या और खानपान का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

दूसरों को दिया गया कर्ज वापस मिल सकता है। पुराने निवेश भी लाभ दिलाएंगे। जीवनसाथी व परिवार जनों का सहयोग तथा सलाह आपके लिए बेहतरीन रहेगी। भ्रम और तनाव की स्थिति रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyजिन कठिनाइयों से आप जूझ रहे थे उनको दूर होता देख खुद के प्रति सकारात्मकता निर्माण होगी। व्यापार शुरू कराने के लिए थोड़ा ठहरना होगा, जल्द ही हालात सुधरेंगे। काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना बहुत जरूरी है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा। आप अपने लैपटॉप व इंटरनेट का सही इस्तेमाल कर सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 4 June 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : कपड़े बदलते समय सिक्कों का जेब से गिरना देता है इन संकटों का संकेत, अभी से हो जाईये सावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button