राशिफल

राशिफल 20 सितम्बर 2020 : आज इन राशियों की हो सकती है कोई अधूरी तमन्ना पूरी, जानिए अपना भाग्यफल

Rashifal 20 September 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 20 September 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

दुपहिया वाहन चलाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। नए काम या जिम्मेदारियां मिलने की संभावनाएं हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। वर्तमान मौसम से अपना बचाव अवश्य करें। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन अधिकतर समय घर के कामों में ही बीतेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन अपने आहार और दिनचर्या पर ध्यान दें। नौकरी में आपके कार्यों की उच्चाधिकारियों द्वारा सराहना होगी। संबंधों में किसी प्रकार की कड़वाहट हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कोई नया काम शुरू करते वक्त सावधान रहें। बच्चों का ध्यान रखें। खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत रखें। आप गंभीरता से ठोस निर्णय लेंगे और ये निर्णय उचित साबित होंगे। कोई कीमती वस्तु गुम हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Cancer Astrology

यदि कोई महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहती हैं तो दिन उपयुक्त है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आपको दोस्तों और रिश्तेदार से अच्छा सहयोग मिलेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। गायत्री मंत्र का पाठ करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज के दिन मानसिक तनाव कुछ अधिक हो सकता है। माँगलिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। लेखन से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है, लेखन शैली पर फोकस करें। पाचन संबंधी समस्या रह सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आप कई बार बातों को लेकर तनाव में आ जाते है इसलिए कुछ समय एकांत में बिताएं। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। नर्सिंगकर्मियों के लिए अच्छा अवसर आ सकता है। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आप बड़े ही सरल स्वभाव के व्यक्तित्व वाले है इसलिए विरोधी आपका नुकसान कर सकते है, सतर्क रहें। धार्मिक कार्य में मन लग सकता है। बिगड़े रिश्ते सुधर सकते है। नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है जो आपके लिए अच्छा रहेगा। चिंता की वजह से सरदर्दरहने के आसार है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio Astrology

आपके विचार आप के प्रति काफी नकारात्मक बन रहे हैं। किसी बात में मिली असफलता आत्मविश्वास पर असर कर रही है। पारिवारिक माहौल तनावग्रस्त रह सकता है। पार्टनर से मिली आलोचना गहरी चोट दे सकती है। नए संपर्क विकसित होने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी भी काम को मना न करना आपका खास गुण है और इसी कारण चुनौतियों का सामना करने में आपको आनंद मिलता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। घुटने में दर्द रह सकता है। आजकल आपका पढ़ाई से ध्यान भटक रहा है। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपका धन जरूरी वस्तुओं पर खर्च होगा। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल और सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। उधार दिया हुआ धन पाने के लिए कुछ समय इंतजार करना पड़ेगा। कार्य संबंधी यात्रा सफल हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

मार्केटिंग में कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का आगमन होगा। पेट सम्बंधित बीमारियों की शिकायत रहेगी। अधिक मीठा खाने से बचें। किसी से भी उधार ना लें। आज आप किसी पुराने परिचित से अचानक ही मिल सकते हैं I

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहें। आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। बातचीत के दौरान आपके मुंह से ऐसी बात निकल सकती है जो आपसी संबंधों के लिए नुकसानदायक होगी। कोर्ट कचहरी के चक्कर लगा सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 September 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर आपके हाथ से बार बार गिरती है ये चीजे तो होने वाला है कुछ अशुभ 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button