राशिफल

राशिफल 31 जनवरी 2023 : आज बजरंग बली हनुमान जी हरेंगे इन जातकों के सभी संकट, सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, लेकिन इनके जीवन में होगी हलचल

Rashifal 31 January 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 31 January 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। निजी और व्यवसाय दोनों जगह पर आपके द्वारा दिए गए प्रस्ताव स्वीकारें जायेंगे। कारोबार में कोई रुकी हुई रकम मिलने की सम्भावना है। परिवार के साथ बिताया गया समय अपेक्षा से अधिक आनंदमय होगा। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुजरेगा। पैरों से संबंधित किसी प्रकार की समस्या अचानक से उत्पन्न होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज के दिन आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो आज वो पूरा हो सकता है, लेकिन उसकी रूपरेखा पहले से ही तैयार करके रख लें। अचानक से खर्चे बढ़ने की संभावना बन रही है। पैसों का इस्तेमाल आपको सोच-समझकर करने की आवश्यकता होगी। दिमाग को अत्यधिक तनाव से बचाएं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

समय सामान्य रहेगा, धैर्य बनाए रखेंगे। इस समय स्वास्थ्य खर्च अधिक रहेगा। मन में किसी के लिए नकारात्मक विचार न आने दें। किसी अनुचित या अवैध काम में रुचि लेने से बचें। व्यापार में अधिक गंभीर सोच और मूल्यांकन की आवश्यकता है। पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की भी चर्चा हो सकती है। आपको पैसों का लाभ हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कार्यक्षेत्र में बहुत व्यस्तता रहेगी। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं। जोखिम भरे कामों में ज्यादा पैसा और समय बर्बाद ना करें। कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी। पड़ोसियों से आज आपको सकारात्मक व्यवहार देखने को मिलेगा। झूठ बोलने से बचें क्योंकि ये आपको किसी बड़ी परेशानी में डाल सकता है और फिर इस परेशानी से बाहर निकलना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको क्रोध पर आपको नियंत्रण बनाके रखना पड़ सकता है। अपनी मनमर्जी ज्यादा चलाने का नकारात्मक प्रभाव बच्चों पर आ सकता है। साझेदारी में किया गया काम लाभ दे सकता है। जरूरी काम निपटाने में कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यायाम पर ध्यान दें और स्ट्रेस लेने से बचें। प्रेम की राह एक खूबसूरत मोड़ ले सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आप परिवार की शक्ति का स्तंभ बनकर खड़े रहेंगे। पार्टनर की जिद के आगे झुकना होगा। यात्रा करते समय सेहत का ध्यान रखें। अनावश्यक चिन्ताओं में फंसने से बचें। लापरवाही की वजह से कोई बड़ा आर्डर हाथ से निकल सकता है। किसी बड़े राजनैतिक अथवा प्रभावशाली व्यक्ति का संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेगा। वजन को नियंत्रण में लाने के प्रयासों में सफलता नजर आएगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे। अपनी क्षमता को पहचानकर अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने के अवसरों का लाभ लेंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये यह बहुत ही भाग्यशाली हो सकता है। धार्मिक कार्यो में भी रुचि दिखा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप किसी भी काम को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ पूरा कर पाएंगे। पिता से लाभ होने की भी संभावना है। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। सेहत की बात करें तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आज भूमि अथवा वाहन से संबंधी कोई महत्वपूर्ण काम होना संभव है। रिलेशनशिप संबंधी नकारात्मकता दूर करने की कोशिश करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति निष्ठा की अधिकारी वर्ग प्रशंसा करेंगे। बच्चों को लेकर आप हमेशा चिंतित रहते है। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ समय व्यतीत करने से खुद को भी भावनात्मक रूप से सशक्त महसूस करेंगे। सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। तनाव अथवा डिप्रेशन जैसी स्थिति महसूस होगी। बेहतर होगा कि अपने मन की बातों को किसी खास दोस्त से जरूर शेयर करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

फिलहाल आप जिस स्थिति में है, उसमें किसी भी प्रकार का बदलाव करना संभव नहीं होगा। काम के प्रति जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पति-पत्नी का आपसी सहयोग बना रहेगा। अटका हुआ पैसा मिलने की वजह से आर्थिक की चिंता दूर होगी। कुछ सवालों के जवाब वक्त के साथ ही प्राप्त होंगे, इसलिए संयम बढ़ाए रखें। इनकम टैक्स और सेल्स टैक्स के वकीलों के लिए बड़ा अवसर आ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज पराक्रम-प्रतिष्ठा बढेगी। राजनीति में लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है। आज आप सभी कामों को आत्मविश्वास से पूरा कर सकेंगे। सरकार के साथ आर्थिक व्यवहार में भी आपको सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। अधिकारियों से कार्य का लाभ होगा। आप घर की सजावट के लिए कुछ जरूरी चीजों की भी खरीदारी कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आपको अपने गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई कुछ छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उनका विरोध करने से बचें। आपके किए गए काम किस्मत की मदद से पूरे हो सकते हैं। भाइयों से किसी बात को लेकर मतभेद बने रहेंगे। कुछ समय एकांत या अनुभवी लोगों के साथ बीताएं इससे सकारात्मकता बढ़ेगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 31 January 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : जानिए आखिर क्यों मंगल कार्यों में फोड़ा जाता है नारियल, क्या आप जानते है इसके पीछे की असली वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button