बॉलीवुडवायरल

क्या मलाइका को अपनी भाभी बनाने के लिए तैयार हैं बहन अंशुला, भाई अर्जुन के सामने ही खोल दिया राज

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्ते को लेकर खूब जयदा सुर्खियां बटोर रहे है। सोशल मीडिया से लेकर बड़े बड़े बॉलीवुड न्यूज़ चैनल पर रोजाना इन दोनों के प्यार की कहानी और इनके बिच में जो प्यार आजकल उफान पर चल रहा उसकी चर्चा होती रहती है। अभी हाल ही में अर्जुन कपूर, मलाइका के बेटे अरहान के साथ लंच करने रेस्त्रां पहुंचे थे। अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे के परिवार के भी करीब आते जा रहे है। Malaika Arora And Arjun Kapoor

अर्जुन और मलाइका ने कभी एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया है। ये लोग हर जगह एक दूसरे के साथ नज़र आ रहे है लेकिन फिर भी अपने इस रिश्ते को अंजाम तक ले जाने में कतरा रहे है। हाल ही में अर्जुन अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ एक चैट शो में पहुंचे थे। यहां अंशुला ने अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड के बारे में कई खुलासे किए।

इस बारे में जब अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर से पूछा गया कि आपको अर्जुन की कौन सी एक्स गर्लफ्रेंड सबसे अच्छी लगी थी। अंशुला ने जवाब दिया, ‘मुझे अर्जुन की सारी गर्लफ्रेंड पसंद है। मैं इसकी सारी गर्लफ्रेंड की दोस्त हूं। अंशुला के इस जवाब से लगा कि वो अर्जुन और मलाइका के रिश्ते से भी खुश है। Malaika Arora And Arjun Kapoor

आपकी जानकारी के लिए हम यह आपको बता दे की, ये बात किसी से छिपी नहीं है कि अर्जुन की पहली गर्लफ्रेंड सलमान खान की बहन अर्पिता खान थीं. अर्जुन ने एक इंटरव्यू में अर्पिता के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, मेरा पहला सीरियस रिलेशनशिप अर्पिता खान के साथ था। हम दोनों ने एक-दूसरे को तब डेट करना शुरू किया था जब हम 18 साल के थे।

अर्जुन ने कहा था, ‘मैं सलमान भाई के भी बहुत करीब था, जब ‘मैंने प्यार क्यों किया’ की शूटिंग चल रही थी तब हम एक-दूसरे से मिले और डेट करना शुरू कर दिया, हमारा रिश्ता दो साल तक चला. आपको बता दें कि इस वक्त सलमान, अर्जुन से खासा नाराज हैं । क्योंकि मलाइका, सलमान की भाभी थी और अर्जुन उन्हें ही डेट करने लगे।


आज से तकरीबन 2 साल पहले मलाइका ने अरबाज खान से तलाक ले लिया था। अब वो अपने बेटे अरहान की परवरिश अकेले करती हैं। मीडिया सूत्रों की खबरों को मानें तो बोनी कपूर, अपने बेटे अर्जुन के इस रिश्ते से बिल्कुल खुश नही है। मलाइका, अर्जुन से 12 साल बड़ी है। Malaika Arora And Arjun Kapoor

उम्मीद करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी ये जानकारी पसंद आई होगी। आज को ये जानकारी आपको कैसी लगी हमे अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दे धन्यवाद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button