राशिफल

राशिफल 24 मई 2022 : आज इन जातकों को आर्थिक लाभ के हैं संकेत, बजरंग बली हनुमान जी का रहेगा खास आशीर्वाद, प्रेम संबंधों में भी आएगा सुधार

Rashifal 24 May 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 24 May 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कार्य क्षेत्र में बनाई नई नीतियों और योजनाओं पर अमल करने का उचित समय है। आज किसी सगे संबंधी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। व्यापार और नौकरी करने वाले लाभ तथा पदोन्नति की आशा रख सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। जॉब सम्बन्धी रुका हुआ मामला पक्ष में आ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किसी नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। आपसे कुछ लोग इम्प्रेस भी हो सकते हैं। उन पर आपका पॉजिटिव असर पड़ेगा। आप किसी करीबी को दिये उधार को वापस मांग सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा साथ दे सकता है। प्रेम के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिये अपने संगी के प्रति ईमानदार बने रहें। गाय को हरा चारा डलवाएं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएँ, उनपर विचार करें। धार्मिक कार्य में खर्च हो सकता है। दाम्पत्य जीवन के लिए यह दिन काफी श्रेष्ठ हो सकता है। धर्म-कर्म के आस्था बढ़ेगी। आपको अपने बच्चों की पढ़ाई पर भी नजर रखने की जरूरत है। किसी पड़ोसी के साथ कोई छोटी सी बात बहुत बड़ी बहस का मुद्दा बन सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन खासकर महिलाओं के लिए दिन उत्तम फलदायी है। जरूरी होगा मौकों का पहचानना व उन्हें हाथ से न निकलने देना। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह भी आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। आज किसी भी परिस्थिति में क्रोध ना करें नहीं तो आपके कई आवश्यक काम भी अधूरा रह सकता है। वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा लेकिन साथ ही खर्चों में भी इजाफा होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

पैसों से संबंधित बनाई गई योजना आपकी अपेक्षा के अनुसार फल देती हुई नजर आएगी। बड़ी खरीदारी करते समय अपने बजट का ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्सआज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन प्रेम और धन के मामले में बहुत ही भाग्यशाली है। किसी भी नई योजना को बिना देरी किए लागू किया जाना चाहिए। ऑफिस में जूनियर नाराज हो सकते हैं। किसी चीज की कमी महसूस करेंगे लेकिन आपकी इच्छा जल्द पूरी होगी। बेकरी आयटमों के कारोबारियों के लिए समय अनुकूल रह सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप खुद को उर्जा से भरा हुआ फील करेंगे जिससे आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी- धंधे में आपको लाभ का समाचार मिलेगा। उच्च पदाधिकारीगण आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। अपनी सामाजिक अथवा राजनीतिक छवि को उत्तम बनाकर रखें। पड़ोसियों के साथ संबंधों में कटुता ना आने दे। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखेगी। आकस्मिक धन खर्च की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप झूठी तारीफों के कारण उलझन में पड़ सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कहा-सुनी करने से बचें। छात्रों के लिए यह एक उतार चढ़ाव का दिन होगा। पार्टनर से दूर रहना आपको मानसिक तनाव दे सकता है। महिला प्रॉपर्टी डीलरों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

परिस्थिति प्रतिकूल हो सकती है आज किन्तु अपना संयम बनाएं रखें।  नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने कार्य करने की प्रणाली में कुछ बदलाव लाना होगा। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक और व्यापारिक मामलों में सुधार के प्रयास सफल होंगे। एसिडिटी से संबंधित समस्या अचानक से उत्पन्न होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कार्यक्षेत्र में व्यापारिक मंदी की वजह से तनाव रहेगा। निकट संबंधियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर कोई गंभीर और लाभदायक विचार विचार विमर्श होगा, जो कि आपके हित में रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी आपका विशेष रहेगा। सेहत से जुड़े मामलों में आपको सावधान रखने की जरूरत है। दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

कोई काम एक बार जब शुरू हो जाएगा, तो आपके संकोच भी दूर हो जाएंगे। कुछ लोग आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रख सकते हैं। आज सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें। किसी व्यक्ति पर हद से ज्यादा विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा। प्रेमी के साथ संबंधों और नजदीकी रिश्तों के मामलों में प्रगति होगी। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना पैसे और समय की बर्बादी ही देगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप प्रेम प्रसंग में खुद को फंसा हुआ महसूस करेंगे। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन शाम तक मूड अपने आप ठीक हो जाएगा। आज कुछ लोगों की नजर आप पर हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 24 May 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सूर्यास्त के समय भूलकर भी ना करे ये गलतियां, माँ लक्ष्मी होती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button