राशिफल

राशिफल 31 अक्टूबर 2020 : आज इन राशियों के आय और सम्मान में होगी बढ़ोतरी, लेकिन इन पर पड़ सकता है भगवान शनि का उल्टा पासा

Rashifal 31 October 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 31 October 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके कई महत्वपूर्ण कामों में रूकावट आ सकती है। नौकरी के दौरान सयम बना कर रखे। आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रह सकता है। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। किसी बात का विरोध होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज के दिन आपको अपनी वाणी पर संयम बरतने की जरुरत है। करियर में आर्थिक प्रगति की रूकावट आपका उत्साह कम करा सकती है। भूमि संबंधी खरीदारी की योजना बन रही है तो उसे कुछ दिन के लिए टाल दें। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज अपने आप के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें और अपनी देखभाल करें। कोई खास सामाजिक जिम्मेदारी मिल सकती है। आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। व्यवसायिक ग्रह स्थितियां भी आपके पक्ष में हैं। चोट लगने की आशंका है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें मन हल्का होगा और हल भी मिल जाएगा। कोई नया काम शुरु करने में विलंब होगा। शुभ फल के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। पारिवारिक सदस्यों की मदद भी मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी भरा रहेगा, आप सोच-समझकर बोलें। आपका जीवनसाथी उपेक्षित महसूस कर सकता है। स्वास्थ्य में हल्के-फुल्के उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। ज्यादा जिम्मेदारियों के कारण आप तनाव में रह सकते है। परिवार के साथ आपसी संबंधों में मजबूती आएगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

सोचे हुए काम पूरे होने में थोड़ा समय लग सकता है। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। काम के साथ-साथ अपनी देखभाल करना भी आवश्यक है। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कई दिनों से रूका हुआ कोई जरूरी काम आज पूरा होने की संभावना है। कुछ लोगों को आपकी बातचीत का तरीका काफी पसंद आएगा। किसी नई महिला मित्र के साथ कुछ ज्यादा बातचीत हो सकती है। शारीरिक थकान की वजह से कमजोरी महसूस होगी। आपका कोई सहपाठी आपसे अपनी कोई निजी बात शेयर करेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कभी-कभी आपका दूसरों पर विश्वास करना आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है। बेहतर होगा कि पारिवारिक व्यक्ति की सलाहनुसार ही कार्य किया जाये। दूसरों के कार्य में दखल न दें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। आय में निश्चितता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अपने कामकाज में सुधार करने का दिन है। किसी मित्र की वजह से काम में रूकावट आ सकती है। आज व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए। भाइयों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। अपनी निजी वस्तुओं को अधिक संभालकर रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी काम को लेकर आज असमंजस में रहेंगे। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। बनते कामों में बाधा हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। बिजली से संबंधित कार्य पेंडिंग चल रहा हैं तो उसे जल्द ही ठीक करा लें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

भाग्य आप के पक्ष में है समय का भरपूर फायदा उठाएं। कुछ समय मनोरंजन व परिवार के साथ व्यतीत करने से बेहतर महसूस करेंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें, जरा सी लापरवाही से हानि हो सकती है। घुटनों से जुड़ा दर्द तकलीफ दे सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पार्टनर से मतभेद संभव है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

कुछ ऐसी सफलताएं आपको मिल सकती हैं, जो दूसरों के लिए प्रेरणा का काम करेंगी। स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। आज आप किसी खास व्यक्ति से मिलेंगे। माता-पिता की ओर से बड़ा सहयोग हासिल होने वाला है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 31 October 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इंसान को बर्बाद कर देती है शनि की साढ़े साती, बचने के लिए आज ही करें ये उपाय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button