राशिफल

राशिफल 30 मार्च 2023 : आज भगवान विष्णु रहेंगे इन राशियों पर अति प्रसन्न, अधूरी योजनाएं होंगी सफल, मित्रगण देंगे हर कदम पर साथ, प्रेम संबंध रहेंगे अनुकूल

Rashifal 30 March 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 30 March 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी भी विशेष मुद्दे पर बातचीत करते समय अशिष्ट शब्दों का प्रयोग ना करें, इससे आपकी मानहानि भी संभव है। दूसरों के साथ व्यवहार करते समय सकारात्मक रुख अपनाएं। परिवार में से किसी व्यक्ति के लिए आपका सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा। अधिक काम होने के कारण आपको थकावट सी महसूस हो सकती है। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशानी में डाल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका दिन मिश्रितफल देने वाला रहेगा। किसी करीबी को आज आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती है। अपने भाई बहनों से कुछ पुराने गिले-शिकवे दूर करेंगे, जिनके लिए आपको उनसे माफी मांगनी पड़ सकती है। पिताजी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आज आप उन जटिल समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास करेंगे, जिनसे आप काफी समय से परेशान बने हुए हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज उधारी से बचें तथा अनावश्यक व्यय ना होने दें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। यदि आप जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मिलाने जाएं, तो वहां अपने मन की बात किसी से साझा न करें। आप दिन भर काफी ऊर्जावान और सक्रिय महसूस करेंगे। व्यापारी वर्ग को घाटे से सचेत रहना चाहिए।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पैसों के मामलों में खुद पर भरोसा रखें। आपको अव्यवस्थित काम को व्यवस्थित करना होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप वाकई फायदा चाहते हैं तो दूसरों की राय को गौर से सुनें। यदि आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आपको अच्छा मौका मिल सकता है। यदि आपके महत्वपूर्ण कागज अस्तव्यस्त हैं तो उनको सुव्यवस्थित कर लें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

रोजमर्रा के व्यस्ततम दिनचर्या से राहत पाने की मन मुताबिक गतिविधियां करना भी जरूरी है। कुछ समय धार्मिक स्थल अथवा अनुभवी व्यक्तियों के साथ व्यतीत करें। इससे आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। रूपए-पैसे संबंधी लेनदेन की वजह से रिश्ते में दरार पड़ सकती है। पारिवारिक लोगों की जरूरतों का भी ध्यान रखें। साझेदारी में किया जा रहा व्यवसाय नुकसान दे सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज आपका दिन व्यापार की दृष्टि से सामान्य रहेगा। रुके कार्य प्रगति पर आएंगे। घर-परिवार का वातावरण खुशहाल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। पैसों से अधिक अन्य बातों को महत्व देने की वजह से चिंता महसूस करेंगे और ऊर्जा की कमी भी महसूस होगी। खर्चों में कमी का प्रयास करना होगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

सों और बिजनेस के मामलों पर ध्यान देना होगा। आप घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं। बात अगर निवेश की करें तो आप अच्छी तरह से निर्णय कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। माता पिता के साथ आज कुछ समय बिताने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज किसी को कोई सलाह देने से बचें। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। अगर आप किसी दूसरी जगह घर लेना चाहते है तो यह समय आपके अनुकूल नहीं है। कोर्ट सम्बंधित काम रुक सकते है। कार्य के प्रति मन में अति उत्साह एवं शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें। दूर स्थानों से मिलने वाली खबरें संभवतः आपके अनुकूल नहीं रहेंगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन थोड़ा गंभीर नजर आ रहा है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक फायदा नहीं मिल पाएगा। आज अपने व्यव्हार के कारण आपसे कोई गलती हो सकती है, इसलिए खुद पर नियंत्रण रखे और मीठी वाणी बोले। करीबी व्यक्ति द्वारा बोली गई कुछ बातों की वजह से आपको मानसिक तकलीफ अधिक होगी। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कार्यभार की अधिकता रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपका दिन विशेष फलदायक रहने वाला है। कामकाज के सिलसिले में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी बढ़ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज संपत्ति से लाभ होगा। विरोधी कष्ट दें सकते है। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप काम पर पूरा फोकस कर पाएंगे। लंबे समय से रुके काम आज बनने की संभावना है। बचत योजना में निवेश लाभदायक रहेगा। काम के सिलसिले में आपको बारीकियों का ध्यान रखना होगा। क्रोध हावी रह सकता है जिससे परिवारिक जीवन में तनाव बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज आपकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह आपके नियंत्रण में रहेगी। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और उत्सव हो सकता है। किसी अटके हुए कार्य को पूरा करने के लिए आपको काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। घर का वातावरण सुखद रहेगा। हालांकि आपको अपनों के साथ भी समय बताने की जरूरत है। रिश्तेदारों से एक बड़ा उपहार प्राप्त कर सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 30 March 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दूध का उबलना, जलना या गिरना शुभ होता है या अशुभ, ये होता है संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button