राशिफल

राशिफल 13 दिसंबर 2021 : आज इन जातकों को मिलेगा भगवान शिव का आशीर्वाद, हर चुनौती का सामना करने में होंगे कामयाब, पारिवारिक जीवन होगा सुखमय

Rashifal 13 December 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 13 December 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज किसी बड़ी दिक्कत से सामना हो सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ बाहर जाते समय ठीक तरह से व्यवहार करें। आप कोई भी गैर जिम्मेदार हरकत करने से बचें। वाद-विवाद में किसी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी है अन्यथा धन हानि हो सकती है। नियमित व्यायाम और योग पर जरूर ध्यान दें इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से भी स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कोई भी नया काम शुरू करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह भी अवश्य ले। इस समय अपने व्यवहार में इगो ना आने दे। बच्चों के साथ डांट फटकार की जगह दोस्ताना व्यवहार रखें। अपनी उपलब्धियों का ज्यादा दिखावा ना करें। खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। घर में चहल-पहल बनी रहेगी। पुराने दोस्तों से मेल मुलाकात से हर्ष रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी मसलों में निवेश का सही समय है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास न करें। आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। घरेलू सुविधा का स्तर आपका बढ़ सकता है। अगर आप इसी तरह मन लगाकर कार्य करते रहे तो, आपको सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी। आपको रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नई चीजें सीखने का भी मौका मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी आप बखूबी निर्वहन करेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप आज के दिन कोई नया काम करने से बचे। दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। जमीन-मकान खरीदने में जल्दबाजी न करें यह समय अनुकूल नहीं है। वाहन आदि सावधानी से चलाएं, वरना दुर्घटना हो सकती है। बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। दफ्तर में आज काम करने में आपको एक अलग ही आनंद आएगा। कामकाज में भी आपको थोड़ी प्रतिकूलता का अनुभव करना पड़ेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका ध्यान अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। कानून संबंधी कार्यों से छुटकारा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। आर्थिक मामलों में आपके द्वारा उठाए गए कदम सफलता दिलाएंगे। दोस्तों के दिल के करीब रहेंगे। कार्य के दौरान धैर्य रखें। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। पैर दर्द की समस्या हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

किसी पुराने कर्जे को लेकर आप लापरवाह न रहें। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य को लेकर बेचैनी रह सकती है। पैसों स्थिति अच्छी रहेगी। आप इस समय का सदुपयोग अपने व्यापार को बढ़ाने में कर सकते हैं।  परिवार व समाज में पूछपरख बढ़ेगी। जरूरत से ज्यादा मधुर और शुभ चिंतकों से सावधान रहें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Lord Shiv

परिवार वालो से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है लकिन इससे बचने का प्रयास करें। कुछ लोग आपसे किसी काम में मदद मांग सकते हैं। आज कोई बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। पहचान के व्यक्ति से प्राप्त हुआ रिश्ता स्वीकार करते समय व्यक्ति और रिश्ते से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करें। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

नौकरीपेशा लोगों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में बदलाव हो सकता है। प्रेम प्रसंग में आगे न बढ़ें, धोखा मिलेगा, उचित समय का इंतजार करें। किसी सहकर्मी की मदद कर सकते हैं। जीवनसाथी से वांछित सहयोग मिल सकता है। सर्दी-जुकाम को लेकर पर्याप्त सजगता बरतें। किसी निकट सम्बन्ध में गहराई आ सकती है। निजी वार्तालाप में उग्र न हों।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

पारिवारिक जीवन तनाव से भरा हो सकता है, लेकिन आप किसी भी किसी भी समस्या से बच निकलने में काफी चतुर है। व्यापारी लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभ फलदायी है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। पारिवारिक समस्याएं रह सकती हैं। संतान की सेहत चिंता दे सकती है। खास तौर पर महिला वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। इस समय कोई नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आपकी मेहनत तथा प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। विवाह योग्य लोगों की कोई अच्छे रिश्ते संबंधित बातचीत भी शुरू हो सकती है। वाहन सुख मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

नया कार्य प्रारंभ करने की योजना टालें। यात्रा में जल्दबाजी न करें। विरोधी आपका खुलकर विरोध करेंगे। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा। खुद को अकेला-अकेला पाएंगे। कार्य में असुविधा हो सकती है।  आपके माता-पिता आपकी उपलब्धि पर काफी गर्व करेंगे और आपकी प्रशंसा करेंगे। वेब डिजायनरों के लिए समय लाभदायक है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

अगर आप किसी नई परियोजना में धन निवेश करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए हितकारी नहीं है आपको हानि हो सकती है। परिवार के बड़े बुजुर्गों के साथ आपके विचार ना मिलने पर मतभेद हो सकता है। समाज में कुछ लोग आपका विरोध भी कर सकते हैं। आपकी लोकप्रियता बढ़ रही है। यश व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। कर्ज लेना पड़ सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 13 December 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में चमगादड़ का घुसना माना जाता है अशुभ, अगर आपके घर में घुस जाए तो हो जाएँ सावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button