राशिफल

राशिफल 30 जून 2021 : आज इन जातकों के लिए शुभ रहेगा किसी नए काम का शुभारंभ, बढ़ेंगी पारिवारिक खुशियां, मिलेगा लंबे समय से अटका हुआ धन

Rashifal 30 June 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 30 June 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। यदि आप भवन निर्माण से संबंधित कोई योजना बना रहे हैं तो कुछ समय तक इसे टालना बेहतर होगा। कोई भी तीखी चीज न खाए पेट सम्बंधित रोग हो सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ चल रही बातचीत में अधिक न उलझें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज दिन का अधिकतर समय घर के रखरखाव तथा सुधार संबंधी कार्यों में व्यतीत होगा। पिछले कुछ समय से चल रही पारिवारिक परेशानियां भी आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच की वजह से काफी हद तक सुलझ जाएंगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज कोई फैसला करना कठिन साबित हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मित्रों से विवाद होने की संभावना है। फालतू कामों में समय खराब होने के योग हैं। स्थान में बदलाव संबंधी कोई प्लान बन सकता है। सेहत के मामले में दिन ठीक है। काम अधिक होने से आपको थकावट भी हो सकती है। किसी भी निर्णय को लेने में दिक्कत आए तो घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह लेना आपके लिए हितकर रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को अपने उचित कार्य की वजह से पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। घरेलू संपत्ति से मिलने वाले लाभ में जो देरी हो रही थी वह समाप्त होगी। आपको किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। घर का वातावरण मधुर रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। कभी-कभी ईगो और घमंड आपको आपके लक्ष्य से भटका सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा।  अगर आप परिवार के साथ कहीं जाना चाहते है तो यह समय आपके लिए बिलकुल भी अनुकूल नहीं है। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अपनी पारिवारिक समस्याओं को खुद ही सुलझाने का प्रयास करें। बाहरी व्यक्तियों से राय ना लें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyग्रह स्थिति आपके पक्ष में हैं। किसी विशेष कार्य को लेकर बनाई गई योजनाए आज क्रियान्वित होंगी। किसी काम को पूरा करने में घर के बुजुर्गों की सहायता आपको बड़ा लाभ पहुंचा सकती है। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, और ज्यादा से ज्यादा व्यावहारिक रहें। आज बिना किसी अड़चन के सरकारी कामों का निपटारा हो सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

पिछले कुछ समय से आर्थिक परेशानी की वजह से जो व्यवसायिक कार्य रुके हुए थे, उनकी दोबारा शुरुआत हो सकती हैं। सिर्फ अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने का प्रयास करें। शारीरिक और मानसिक थकान बनी रहेगी। आराम करने के साथ-साथ उमस भरी गर्मी से भी अपना बचाव रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अपने काम से आपको आनंद प्राप्त हो रहा है। काम पर पूरा फोकस बना रहेगा, जिसकी वजह से आर्थिक आवक बढ़ेगी जो आपके जीवन को अधिक आरामदाई बना सकती है। आज आप अपनी खुशी के लिए पैसा खर्च कर सकते हैं। कपड़े या अन्य चीजों की खरीदारी अचानक से होगी। किसी सदस्य को लेकर आपके अंदर शक और वहम जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

पिछले कुछ समय से चल रही दुविधा से आज राहत मिलेगी। तथा भविष्य संबंधी फैसलों को लेने के लिए हिम्मत भी आएगी। ऑफिस में सहयोगियों की मदद से आप अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उदर विकार या त्वचा के रोग की संभावना है। ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी काम में ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। सकारात्मक होकर परिस्थितियों को समझने का प्रयास करें। व्यर्थ की बातों को दिमाग में रखने से निर्णय भी गलत होंगे। साथ ही वार्तालाप करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। काम की अधिकता के कारण स्वयं का ध्यान नहीं रख पाएंगे। पार्टनर द्वारा छिपाई गई बातों की वजह से चिंता महसूस हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

सभी लोग आपकी बात सुनेंगे भी और उन पर अमल करेंगे। कामयाबी के साथ लोगों का साथ भी मिलेगा। परिवार में आनंद एवं उत्साह का माहौल बना रहेगा। सरलता से होने वाले काम में आज थोड़ी रुकावटें महसूस हो सकती हैं, जिसके कारण मन में तुरंत बेचैनी उत्पन्न होगी।  घर के बुजुर्गों के मान-सम्मान में किसी भी प्रकार की कमीं ना करें। उनकी नाराजगी से घर का वातावरण खराब हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyअगर आप अपनी चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो चोरी होने की संभावना है। किसी मित्र को अपना कोई राज न बताए वरना आपकी बात का फायदा उठा सकता है। आज आपसे कोई उधार मांग सकता है। जल्दबाजी के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम निपटाने का प्रयास करें। दूसरों से सहयोग की उम्मीद ना करें तथा अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। पाचन प्रणाली कमजोर रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन लें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 30 June 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दूध का उबलना, जलना या गिरना शुभ होता है या अशुभ, ये होता है संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button