राशिफल

राशिफल 5 मई 2021 : आज इन जातकों के लिए शुभ रहेगा किसी नए काम का शुभारंभ, भगवान गणेश करेंगे आर्थिक स्तिथि में बदलाव, प्रेम सम्बन्ध भी रहेंगे अनुकूल

Rashifal 5 May 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 5 May 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अपने कारोबार की योजनाएं गुप्‍त रखें किसी पर आवश्‍यकता से अधिक विश्‍वास न करें। पारिवारिक रिश्‍तों में मजबूती आएगी। आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज किसी से बातचीत करने में सावधान रखें। मौसम की वजह से कोई इंफेक्शन या छाती से संबंधित कोई दिक्कत रह सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको किसी नए व्यक्ति से मिलने का अवसर प्राप्त होगा लेकिन कोई निर्णय न लें। नई जगह से किसी चीज की खरीददारी करने से बचें नुकसान हो सकता है। किसी चीज को लेकर लेकर चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। किसी घनिष्ट मित्र से झगड़ने से बचें। व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। इस समय अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए और अधिक मेहनत की जरूरत है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कई मामलों में किस्मत सहयोग दे सकती है। कार्य क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी नई जगह निवेश से बचे। विद्यार्थियों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। काम से संबंधित बातों में आपको योग्य व्यक्ति के मदद की जरूरत पड़ सकती है और वक्त पर वह जरूरत आपकी पूरी भी होगी। कोई भारी वस्तु न उठाए चोट लग सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका मन पूरे दिन बेहद खुश रहेगा। नए व्यवसाय आपको लाभ दे सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। आपके अंदर भावनात्मक उलझनें आज बढ़ सकती हैं। किसानों को बागवानी का काम लाभ दे सकता है। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरी आ सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। प्रेम संबंधों में पड़कर अपने कैरियर के साथ कोई समझौता ना करें। विद्यार्थियों का मन खेल-कूद में अधिक रहेगा। मौसमी बीमारियों से लापरवाह ना रहें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कुछ विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं, लेकिन आप उनका सामना करने में भी सक्षम रहेंगे। रुका हुआ या अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक परेशानियों का समाधान निकल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज अगर आप जल्दबाजी में कोई निर्णय लेंगे तो आपको उसके लिए बाद में पछताना पड़ सकता है। सामाजिक गतिविधियों में थोड़ी सावधानी बरतें इस समय किसी प्रकार की मानहानि होने के भी योग बने हुए है। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। गायों को चुपड़ी रोटी में गुड़ दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी संबंधी की गलती की वजह से आपके कार्यों में भी व्यवधान आ सकते हैं। कानूनी सलाह के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप से कुछ लोग जलन और ईर्ष्या महसूस कर सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति आपकी कुछ ज्यादा ही प्रशंसा कर रहा है, तो आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपके लिए आज का दिन कई मामलों में दिन बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। रिश्तों की मजबूती और प्रेरणा के लिए भी समय आपके अनुकूल है। किसी भी व्यवसायिक कार्य को आलस की वजह से कल पर ना टालें। वैसे भी इस मंदी के दौर में व्यवसाय सामान्य ही रहेगा। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाकर रखेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कारोबार में विस्तार होने की संभावना नजर आ रही है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। अचानक किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात करके आपका मन बेहद प्रसन्न होगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। खान-पान में संयम बरतना होगा अन्यथा सेहत से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आप काम के सिलसिले में किसी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी लगाने से मानसिक सुकून मिलेगा। सेहत के मामलों को नजर अंदाज ना करें। दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें। जो अधूरे काम है, उन्हें आज पूरे करने पर ध्यान देना होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyकिसी भी बात से अधिक परेशान न हों, उसे एक नए दृष्टिकोण से देखेंगे तो बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। नजदीकी रिश्तेदारों के आगमन से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज आपके अपने पिता के साथ संबंध खराब हो सकते है, लेकिन धैर्य और प्रेम से बात करने से आपकी ये समस्या भी हल हो जाएगी। अगर कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो उसमें आपको जीत हासिल होगी। लक्ष्य से भटकाने वाले विचारों को दूर करने के लिए किसी के द्वारा मार्गदर्शन लेने की कोशिश करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 5 May 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर बनना चाहते है चमकते भाग्य के मालिक, तो आज से ही शुरू करें ये उपाय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button