राशिफल

राशिफल 14 अगस्त 2023 : आज भगवान शिव के आशीर्वाद से ये जातक रहेंगे मालामाल, खत्म होंगी पारिवारिक समस्याएं लेकिन संतान के कारण हो सकता है मानसिक तनाव, रहें जरा संभलकर

Rashifal 14 August 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 14 August 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आप काफी समय से जिस काम को करने की सोच रहे थे, वह आज से शुरू कर दें। खुदरा व्यापारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा। युवाओं के लिए दिन अच्छा है। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने की संभावना है। जो छात्र हाई एजुकेशन पाना चाहते हैं, उनके लिये आज का दिन अनुकूल है। सफलता आपके कदम चूमेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अधूरे काम समय पर सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे। परिवार और दोस्त खुशी के समय यादगार अवसरों को मनाने के लिए इकट्ठा होंगें। आपके द्वारा बनाई गई योजनाओं से आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना नजर आ रही है। किसी कार्य को करने में भ्रम की स्थिति निर्मित हो सकती है। नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन और थकान हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

पारिवारिक समस्‍याओं से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। संभव हो तो इसे ठण्डे दिमाग़ से सुलझाने की कोशिश करें। किए गए कामों का पूरा नतीजा भी मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके आस-पास के लोग आपकी सराहना करेंगे। आपकी आमदनी में वृद्धि होने के आसार हैं। महिलाओं को सामाजिक दायरा बढ़ाना होगा, आसपास के लोगों के साथ अहम भूमिका निभानी पड़ सकती है। दिनचर्या में लापरवाही ठीक नहीं, साफ-सफाई को लेकर और गंभीरता दिखाएं। आप दूसरों के लिए मददगार होंगे और लोग इसके लिए आपका सम्मान करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आज परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। इस समय धैर्य और शांतिपूर्ण तरीके से काम लें। दूसरों के उकसाने में न आएं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है। भागीदारी में किए गए व्यापार की वजह से नुकसान होने की संभावना बन रही है। नहीं चाहते हुए भी किसी से उधार पैसा लेना पड़ सकता है। प्रेम में लव पार्टनर के साथ कहीं सुंदर प्राकृतिक जगह की यात्रा का आनन्द उठाएंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज कारोबार में वृद्धि होगी और लाभ में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आप कोई नई चीज सीखेंगे। दूसरे लोगों की सलाह फायदेमंद होगी। मानसिक और शारीरिक कठिनाइयों से जूझना होगा। दुष्टजनों से सावधान रहें। हानि पहुंचा सकते हैं। काम में जरा भी लापरवाही महंगी साबित होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

दूसरों से अपेक्षा पूरी नहीं होगी। कार्य की गति धीमी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए योजना बना सकते हैं, छोटे निवेश करना उचित रहेगा। घर में भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके परिवार में कोई बुजुर्ग हैं तो उनके स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आप भौतिक सुख प्राप्ति संबंधित वस्तुओं के क्रय की ओर आकर्षित होंगे। विदेशी यात्रा भी अमल में आ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। अप्रत्‍याशित लोगों से लाभ व महत्‍व मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आई चुनौतियां पूर्ण कर लेंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। दांपत्‍य जीवन में मधुरता रहेगी। नवीन वस्‍त्र, आभूषण क्रय कर सकते हैं। खान-पान में संयम बरतें। अपनी बात साफ तरीके से रखें, टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कार्यक्षेत्र से जुड़े किसी बड़े आदमी से बात हो सकती है या मुलाकात होने के भी योग बन रहे हैं। आज आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो पूरी सतर्कता बरतें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। किसी रोमांटिक जगह पर जाने से पहले अपने जीवनसाथी से राय लेना आपके लिए अच्छा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। भाई व पड़ोसी का सहयोग मिलेगा। आज ऑफिस में बॉस से आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपको मानसिक तनाव रह सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और ऐसी भाषा का प्रयोग करने से बचे जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। आर्थिक तौर पर आपको अपने खर्चों में थोड़ी कटौति करनी पड़ सकती है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए आपके प्रयास काफी हद तक सफल भी रहेंगे। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। व्यस्तता रहेगी। थकान संभव है कुछ समय आराम के लिए भी अवश्य निकालें। शेयर आदि में भी धन का निवेश आज लाभदायक रहेगा। उत्तम वस्त्राभूषण और वाहन प्राप्ति के योग हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

शारीरिक व मानसिक लाभ के लिए योग करना उपयोगी रहेगा। घर में परिवर्तन की योजना बनेगी या फिर घर बदलने की योजना भी कर सकते हैं। सकारात्मक विचारों आप भरपूर रहेंगे। अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी। आज अध्यात्म की ओर रुचि के कारण आपका मन किसी तीर्थ यात्रा पर जाने को करेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 14 August 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किसी काम को शुरू करते समय इन सब चीजों का दिखना माना जाता है शुभ, होता है लाभ, बढ़ता है धन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button