राशिफल

राशिफल 29 मई 2023 : आज इन जातकों पर रहेगी भगवान शिव की खास कृपा, बढ़ेगा मान सम्मान, परिवार में आएंगी खुशियां, लेकिन ये रहें थोड़ा सतर्क

Rashifal 29 May 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 29 May 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

ग्रह नक्षत्रों की चाल आपके लिए आज अच्छी नहीं है, आज के दिन आपको अपने धन को बहुत सुरक्षित रखना चाहिए। पारिवारिक कलह होगी इसलिए थोड़ा-सा वाणी पर संयम रखें। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। वस्तुएँ खरीदने के लिए अनुकूल दिन है। अपनी योजना सफल होते देख कर मन प्रसन्न रह सकता है। आपका खुद पर का विश्वास बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ्य रहेंगे। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। दिन का अधिकतम समय मित्रों के साथ मौज मस्ती में बीतेगा। परिवार में हर्षोल्लास बना रहेगा। जीवनसाथी से रिश्तों में मिठास आएगी। शारीरिक आलस्य के कारण कामकाज के क्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। किसी जरुरी काम में सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपके सभी काम बिना किसी गड़बड़ या बाधा के संतोषजनक तरीके से आगे बढ़ेंगे। कोई नई जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है। जो भी काम करें मेहनत से करें, सफलता तभी हासिल होगी। नौकरी व्यापार में कोई सुनहरा अवसर हाथ लग सकता है। आज भाग्य की अनुकूलता का लाभ उठाएं। खर्च में वृद्धि होगी। आपको किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझेदारी में व्यवसाय करना नुकसानदायक रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। शरीर की स्वच्छता को लेकर ज्यादा सतर्क हो जाने का यह समय है। संतान को कोई शारीरिक कष्ट रहेगा, जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे। आप परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। कोई आपको भड़काने की कोशिश भी कर सकता है। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाकर रखें क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव आपके परिवार तथा व्यवसाय दोनों पर पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में बदलाव दिखने लगेगा। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सेहत ठीक रहेगी। वाहन संबंधी कोई नुकसान होने की आशंका है। प्रेमीजनों को प्रणय में सफलता मिलेगी। छोटे बच्चों के लिए स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की आवश्यकता है। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है जिसका आप कुछ समय से इंतज़ार कर रहे थे। आप किसी नई योजना में भी निवेश करने की सोचेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको अपनी किसी पिछली की गई गलती के लिए पछतावा होगा। परिवार के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी लोगों से तकरार हो सकती है, जिसके कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप अपनों के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। मन में कोई समस्या या परेशानी रहेगी। आज आपको अपने आसपास के लोगों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। कोई पुरानी बीमारी आपके चिड़चिड़ापन का कारण बन सकती हैं। आज के दिन आप पिछली गलतियों से सबक लेंगे और अपने अंदर भी सुधार करेंगे। आज आपको व्यापारिक कार्यों में अच्छे परिणाम प्राप्‍त होने से आपका उत्‍साहवर्द्धन होगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे है, उन्हें नौकरी भी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कुछ परेशानियां आएंगी, जिन्हें दूर करने के लिए आपको किसी अन्य व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होने से आज आप पर मानसिक दबाव रहेगा। अपनी गुप्त बाते किसी को भी बताने से बचें। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। इस समय घर के बड़े बुजुर्ग के स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके सारे काम सुचारू रूप से नहीं चलते हैं, तो आप इस बात से परेशान न हों। आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा, लेकिन यदि किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय रुक जाए, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। कड़वी बातें न करें। आप उसे समय के प्रवाह पर छोड़ दें। जरूरी कागजों पर सोच-समझकर हस्ताक्षर करें, वरना आपको नुकसान भी हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज कारोबारियों को धन लाभ होने की उम्मीद है। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसके लिए माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। आज आप बहुत सारी भावनाओं से घिरे रहेंगे, जिनमें प्रेम का भाव भी शामिल रहेगा। प्राइवेट जॉब वालों के लिए आज का दिन प्रमोशन लेकर आ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

धन के मामले में थोड़ी सी लापरवाही आपको परेशान कर सकती है, इसलिए इस पर नजर जमाए रखें। किसी महंगी वस्तु की खरीदारी से बचें। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आज रिश्तों के लिए समय निकालना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आएघा। बौद्धिक चर्चा तथा बातचीत में भाग न लें। लाइफ में प्रेम और खुशियां रहेंगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 29 May 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर आपकी पत्नी में है ये आदतें तो चमक सकती है आपकी किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button