राशिफल

राशिफल 5 सितम्बर 2020 : आज भगवान शनिदेव इन जातकों के जीवन में बनाएंगे शुभ सयोंग, दूर होंगे सभी घरेलू दुःख

Rashifal 5 September 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 5 September 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपको आज कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए। आज ऑफिस का वातावरण आपको निराश कर सकता है। अचानक यात्रा का अवसर मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। कोई आपको हानि पहुंचने की कोशिश कर सकता है सचेत रहें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज वाहन चलाना आपके लिए हितकारी नहीं है। किसी अपने के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी के दौरान सयम बना कर रखे। बच्चों को समय दे। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कुछ लोग आपसे किसी काम में मदद मांग सकते हैं। परिवार वालो से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है लकिन इससे बचने का प्रयास करें। आज कोई बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। ध्यान रहें आज कोई भी नई चीज लेना आपके लिए हितकारी नहीं होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Cancer Astrology

पारिवारिक जीवन तनाव से भरा हो सकता है, लेकिन आप किसी भी किसी भी समस्या से बच निकलने में काफी चतुर है। व्यापारी लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभफलदायी है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। नए काम या जिम्मेदारियां मिलने की संभावनाएं हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपकी दिनचर्या आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। यात्रा का योग संभव है। परिवार के बड़े बुजुर्गों के साथ आपके विचार ना मिलने पर मतभेद हो सकता है। किसी चीज को लेकर लेकर चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। काम की अधिकता के कारण स्वयं का ध्यान नहीं रख पाएंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होंगे और आपका उत्साह आपके मन को खुश रखेगा। किसी काम को लेकर आप मुसीबत में पड सकते हैं। चोरी की वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। फिजूलखर्ची से बचे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अगर इस समय आप कहीं नया मकान बनाने की सोच रहे है तो यह समय अनुकूल नहीं है, इस विचार को कुछ दिनों के लिए टाल दें। दोस्तों का व्यवहार आपके लिए अटपटा सा रहेगा। पैसों को लेकर किसी के साथ कोई गलतफहमी हो सकती है। पुराने काम पूर्ण होने के आसार बन रहे है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio Astrology

किसी प्रोजेक्ट को लेकर काम शुरू कर सकते है जो भविष्य में आपको मुनाफा देगा। लेकिन आपका कोई खास मित्र आपको धोखा दे सकता है, समझदारी से काम लें। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग नहीं है मौसमी बिमारियां हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति बन सकती हैं। महंगी खरीदारी न करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

बच्चों से जुड़ी बातों और निर्णयों को सोच-समझकर लागू करें। किए गए वादों को निभाएं और दूसरों पर विश्वास करें। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, और ज्यादा से ज्यादा व्यावहारिक रहें। अपने किसी तनाव के चलते घर का माहौल न बिगडने दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

यह समय आप पर भारी है लेकिन कुछ बाद सब सही होगा। आज कोई बड़ा फैसला न लें। आज धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य करना हितकर रहेगा। किसी संबंधी से झगड़ा हो सकता है। अगर आपने शेयर बाजार में पैसे लगाएं है तो इससे आपको काफी नुक्सान हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपकी नकारात्मक ऊर्जा आप पर हावी न हों इसलिए अपने आप को किसी काम में व्यस्त रखें। भविष्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। पानी के मामले को लेकर किसी से विवाद न करें। परिवार के लोगों से संबंधों में सुधार हो सकता है‌‌।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

सफेद चावल बनाकर परिवार को खिलाये पितृ खुश होंगे। दोस्तों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आप झूठी तारीफों के कारण उलझन में पड़ सकते हैं। कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने का योग है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 5 September 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button