बॉलीवुड

निक जोनास को उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने ही कह दिए ये कड़वे बोल, जानिए शादी के बाद रिश्ते में पहली बार आई कड़वाहट का कारण

अगर हम बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बात करे तो इसमें कोई दोराय नहीं कि बॉलीवुड से हॉलीवुड में जाने के बाद और निक जोनास के साथ शादी करने के बाद वह अक्सर सुर्ख़ियों में छाई रहती है। जी हां केवल प्रियंका चोपड़ा ही नहीं बल्कि निक जोनास भी अपनी एक्टिविटी के चलते अक्सर सुर्खियो में बने रहते है। हालांकि अब तक इस जोड़ी को काफी बेहतरीन माना जा रहा था, लेकिन हाल ही में इस जोड़ी के बीच कुछ दूरियां सी नजर आई। यहाँ तक कि अपने पति निक जोनास को प्रियंका चोपड़ा ने कहे अपशब्द और फिर उन्हें गाडी से भी उतार दिया।

प्रियंका चोपड़ा ने कहे अपशब्द

आखिर क्यों पति निक जोनास को प्रियंका चोपड़ा ने कहे अपशब्द :

बता दे कि निक जोनास जल्दी ही प्रियंका चोपड़ा के साथ हॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा टेक्स्ट फॉर यू में कैमियों का रोल करते हुए नजर आएंगे। जी हां अगर खबरों की माने तो निक को प्रियंका के साथ लंदन में एक कैब में फिल्म की शूटिंग करते हुए देखा गया था और उसके बाद यह खबर फैल गई। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि निक और प्रियंका की जोड़ी एक तनावपूर्ण सीन की शूटिंग कर रही थी और इस सीन में प्रियंका अपने पति निक को कार से बाहर निकलने के लिए कहती है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा प्रियंका इस सीन में निक को अपशब्द भी कहती है और उसके बाद निक कार का दरवाजा खोल कर बाहर निकल जाते है।

इस फिल्म में एक साथ नजर आएंगे प्रियंका और निक :

बता दे कि यह फिल्म जिम स्ट्रॉस द्वारा लिखी तथा निर्देशित की गई है और यह सोफी क्रमर के उपन्यास पर आधारित जर्मन भाषा की फिल्म एसएमएस फॉर डिच का अंग्रेजी रीमेक है। जी हां इस फिल्म में सैम हेगन भी है। हालांकि इस सीन को देखने के बाद किसी को भी यही लगेगा कि अब इस जोड़ी में दूरियां आ चुकी है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो ये महज फिल्म की शूटिंग थी, कोई रियलिटी नहीं थी। बहरहाल प्रियंका और निक को म्यूजिक वीडियो में एक साथ देखने के बाद उनके फैंस दोबारा दोनों को परदे पर एक साथ देखने का इंतजार कर रहे थे और अब उनके फैंस का ये इंतजार खत्म होने वाला है।

दोनों की शादी को हो चुके है दो साल :

प्रियंका चोपड़ा ने कहे अपशब्द

यहाँ खुशी की बात ये है कि बीते दिनों ही दोनों की शादी को दो साल का समय बीत चुका है और इस खुशी को दोनों ने मिल कर सेलिब्रेट भी किया था। फिलहाल तो अपने पति निक जोनास को जो प्रियंका चोपड़ा ने कहे अपशब्द थे, वह सीन के दौरान कहे गए थे। इसका मतलब ये है कि रियल लाइफ में इस कपल के बीच सब कुछ ठीक है और ये दोनों अब भी बेहतरीन जोड़ी ही कहलाते है। वैसे ये तो सब को मालूम ही है कि निक और प्रियंका दोनों ही सोशल मीडिया पर कितने एक्टिव रहते है, तो ऐसे में दोनों ने सोशल मीडिया के द्वारा ही एक दूसरे को शादी की सालगिरह पर विश किया था। ऐसे में हम तो यही दुआ करते है कि इन दोनों की जोड़ी कभी अलग न हो, इनका हर पल खुशियों से भरा रहे।

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर आराध्या बच्चन की ये तस्वीर देख कर भड़क गए लोग, जूम करके देखें ऐसा क्या दिखा लोगों को तस्वीर में

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button