राशिफल

राशिफल 29 अगस्त 2022 : आज इन राशियों को मिलेंगी ढेरों खुशियां, इन पर खुश रहेंगे भगवान शिव, होगा संतोष और शांति का अनुभव

Rashifal 29 August 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 29 August 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके घर पर किसी खास मेहमान के आगमन हो सकता है। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। किराना, स्टेशनरी आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। आज पिता के साथ तालमेल न होने से परेशानी हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

समय जितना पक्ष में है, उससे कहीं अधिक विरोध में है। धन सम्बन्धी फेरबदल करना चाहते हैं तो अभी न करें। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने परिवार और व्यवसाय पर न होने दें, क्योंकि इस वजह से अकारण ही गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपका ध्यान किसी काम को लेकर भटक सकता है जो आपको परेशान कर सकता है। दूसरों की मदद से किए गए कामों में आप उलझ सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

प्रॉपर्टी संबंधी कोई कार्य रुका हुआ है तो आज उससे संबंधित गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। कुछ समय से आपको जिस वस्तु की तलाश थी, वह आज हासिल हो जाएगी। दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें। निवेश में जल्दबाजी न करें। आप जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं, वही व्यक्ति आपके साथ कोई गड़बड़ कर सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

शारीरिक और मानसिक रूप से आपको कुछ परेशानी हो सकती है। आज परिवार के लिए कुछ खास वक्‍त निकालेंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। घर की योजनाओं को गुप्त रखने का प्रयास करें अन्यथा विरोधी अवसर से चूकने वाले नहीं हैं। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है, लापरवाही ना करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

मन के अनुसार घटनाएं होने के बाद भी कुछ बातों पर काम कर पाना संभव नहीं होगा। जो आपके लिए दुख का कारण हो सकता है। मानसिक रूप से आप जिन बातों के लिए तैयार नहीं हैं, वह अवसर अभी के समय में प्राप्त नहीं होंगे। संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मामला उभरने से घर में वाद विवाद होने की आशंका है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अचानक कोई पडोसी किसी चीज की मांग कर सकता है। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। कई दिनों से रुका काम को पूरा करके आज आप राहत की सांस लेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। ऑफिस में चल रहा विवाद खत्म हो सकता है। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धनखर्च हो सकता है। आप यदि प्रयास करेंगें तो पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। परिवार के बड़े-बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत करें। अदालती मामला पक्ष में आ सकता है। खनन कारोबारियों को लाभ हो सकता है। पिछली चोट फिर दुःख दे सकती है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। गरिष्ठ भोजन से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

संपत्ति की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार में नए अनुबंध आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। बकाया वसूली होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। आज किसी को उधार न दें, वापस मिलना मुश्किल हो सकता है। आपका ज्यादा बोलना हानिकारक हो सकता है। वित्तीय संकट आपको परेशान कर सकता है, आपकी बचत भी आपकी अपेक्षाओं के अनुसार नहीं है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आप किसी काम के लिये योजना बना सकते हैं। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। जो व्यक्ति इस समय प्रेम संबंधो में नहीं है उन्हें एक अच्छी खबर मिल सकती है। वाहन या घर की देखभाल संबंधी कार्यों में खर्चा होगा। स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, मौसमी बीमारियों का संकेत मिल रहा है। काम के साथ साथ अपना भी ध्यान रखना जरूरी है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके ज्यादातर काम समय पर पूरे हो जाएंगे। जिससे कार्य क्षमता बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों के बीच बांट लेने से आप राहत महसूस करेंगे। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण रहेगा। आपके व्यक्तित्व में भी और अधिक निखार आएगा। आप अपनी बोली से लोगों को प्रभावित करेंगे। संगीत और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। कार्यों में गति आएगी। चिंता व तनाव रह सकते हैं। लव लाइफ में गलतफहमियां दूर होकर आप में करीबियां बढ़ेगी। आर्थिक तौर पर समय मजबूती वाला रहेगा। कार्यस्थल पर किसी महिला सहकर्मी का व्यवहार अधिक अनुकूल रह सकता है। अन्तरंग सम्बन्ध आनन्द दे सकता है। कपड़ों के थोक व्यापारियों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आपको अनेक प्रकार की कठिनाइयों और चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। आप अपने विवेक द्वारा परिस्थितियों को सामान्य कर लेंगे। किसी की चिकनी चुपड़ी तथा लुभावनी बातों में ना आएं। फालतू खर्च होगा। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है। दांपत्य संबंधों में कुछ उदासीनता रहेगी। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में दिलचस्पी बिल्कुल भी न लें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 29 August 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : भगवान शनि की कृपा से बन सकती है आपकी बिगड़ी तकदीर, इन उपायों से करे भगवान शनि को खुश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button