राशिफल

राशिफल 13 जनवरी 2021 : आज भगवान गणेश करेंगे इन राशियों पर खास मेहरबानी, आर्थिक और पारिवारिक क्षेत्र में होगी प्रगति

Rashifal 13 January 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 13 January 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आप निवेश करें जहाँ आप जल्दी पैसा कमा सकते हैं इसलिए, आपको अपने पैसे का सबसे अच्छा उपयोग करना चाहिए। कोई आपके खिलाफ षड्‌यंत्र रच सकता है, सतर्क रहें। घर में कोई मांगलिक कार्य होने में देरी है। मानसिक उठापटक रह सकती है। परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रहेंगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आप रोजमर्रा की जिन्दगी से हट कर कुछ अलग बनाएंगे जिसे आप बेहद पसन्द करते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ समय बाद अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह मानें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपको किसी नई जगह की यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल के दबाव व तनाव से आपको राहत मिलने और परिजनों के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है। वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह मानें। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। प्रसन्नता व उत्साह में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पिछले कुछ समय से कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही आपके पक्ष में रहेंगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आजकल आपका पढ़ाई से ध्यान भटक रहा है। आपका शेयरिंग और केयरिंग व्यवहार जीवनसाथी का दिल जीत लेगा। परिवार की चिंता रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कुछ नजदीकी लोग ही जलन की भावना से आपका अहित करने की कोशिश करेंगे। व्यापार से संबंधित कोई रुका हुआ या अटका हुआ पैसा आज प्राप्त हो सकता है। गणेश भगवान को मीठे चावल का भोग लगाएं। बड़े-बुजुर्ग को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। तनाव और दबाव से दूर रहें, ये आपको कमजोर कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आपके व्यक्तित्व से संबंधित कुछ सकारात्मक बातें लोगों के सामने आएंगी। समाज में आपका मान-सम्मान व रुतबा बढ़ेगा। बनते कामों में व्यवधान आ सकते हैं। दूसरों से अपेक्षा न करें। परिवार के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। किसी गरीब को कपड़े का दान करे संतान हेतु फायदेमंद रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अपनी इच्छाओं को महसूस करें और इन्हे पूरा करने के लिए आगे बढ़ें। उन लोगों से सम्पर्क करें जिनसे लम्बे समय से आपकी बात नहीं हुई है। अचानक से कोई मुश्किल कार्य संपन्न होने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य प्रभावित हो सकता है। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए कुछ खास लोगों की सलाह की आवश्यकता पड़ सकती है। नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं। नौकरी में अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। भाग्य का साथ रहेगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। यात्रा में सावधानी रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपकी कुछ उम्मीदें भी टूट सकती हैं। कुछ जातक अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह जाने का विचार इस माह बना सकते हैं। उच्च पदाधिकारियों को आप अपने काम से प्रभावित कर सकेंगे इससे आपके संबंधों में मिठास आयेगी। आज पीली रसदार मिठाई दान करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपके जीवन में आपको अनेक प्रकार के बड़े-बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। परिवार की स्थिति ठीक रहेगी लेकिन पिता के साथ आपके संबंधों में कुछ दूरी आ सकती है। आय में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने की संभावना है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो आज उस पर प्रयास करें क्योंकि जल्दी ही समाधान मिलने के आसार हैं। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल बनी रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी सहयोगी से हल्की फुल्की तकरार भी होने की संभावना है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

अपने प्रतिद्वंदीओ की गतिविधियों पर नजर रखें वे आपकी कार्यप्रणाली की नकल कर सकते हैं। आज किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, वापसी के आसार कम है। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। करियर सम्बन्धी महत्वपूर्ण निर्णय हो सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 13 January 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में चमगादड़ का घुसना माना जाता है अशुभ, अगर आपके घर में घुस जाए तो हो जाएँ सावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button