राशिफल

राशिफल 28 अक्टूबर 2022 : आज इन जातकों को मिलेगा मनचाहा फल, माँ संतोषी रहेंगी इन पर प्रसन्न, आर्थिक संकट भी होंगे कम, बाकी भी जानें अपना हाल

Rashifal 28 October 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 28 October 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज मानसिक तौर पर काफी अशांत महसूस करेंगे। कोई पुरानी बात आपके मन को काफी परेशान कर सकती है। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। मित्रों की सहायता करना पड़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करेंगे। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। जो जातक लंबे समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। कामकाज में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। पुराने निवेश का लाभ मिल सकता है। नए व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। जीवनसाथी के साथ प्यार व भरोसा बढ़ेगा, संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घर-परिवार का वातावरण खुशहाल बनेगा। आपकी कोई पर्सनल बात सार्वजनिक हो सकती है इसलिए थोड़ा सावधान रहें। खर्चों की अधिकता की वजह से चिंता बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कोई बिगड़ा हुआ काम पूरा हो सकता है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। किसी व्यक्ति के झगड़े में न पड़ें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जो आपने सोचा है उसे अमल में लाएं। प्रिय मित्र से मिलने का भी अवसर बनेगा। गाय को हरा चारा दें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। कुछ लोग आपका मजाक उड़ा सकते हैं। आप अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहें। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान महसूस होगी। सहयोगियों की गतिविधियों पर पूरी नजर रखें। घर-परिवार की चिंता अधिक रहेगी। किसी जरूरमंद को दान करें, जीवन में बेहतर नतीजें मिलेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपको खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। समस्याओं को गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। हल्की-फुल्की खासी, जुकाम जैसी समस्या महसूस से सकती है। शाम को कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। व्यर्थ के वाद विवाद से बचें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आप धन बचत करने में भी कामयाब होंगे। अनुचित कार्यों में समय व्यर्थ हो सकता है। स्वास्थ्य पर मौसम का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। नए-नए लोगों से मुलाकात हो सकती है परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जल्दी भरोसा ना करें। अधिनस्थ के कार्य पर पैनी निगाह बना कर रखें, कार्य में लापरवाही कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस समय लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। कर्म और पुरुषार्थ के माध्यम से आप सफलता और हर उपलब्धि हासिल कर लेंगे। इस समय अपने आर्थिक मामलों को सुलझाने में भी अधिक से अधिक ध्यान दें, निश्चित ही आपके काम बनेंगे। जोश में आज आप कुछ ऐसे निर्णय ले सकते हैं, जिससे लोगों को बुरा महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी भी नई गतिविधि को शुरू करने के लिए बनाई गई योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है।  कठिन से कठिन कार्य आप आसानी से पूरे कर सकते हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। आपकी योजनाओं में अधिक फायदा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। रचनात्मक कार्य में सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी दूसरे व्यक्ति पर अपने काम को थोपने से आपको बचना चाहिए। अपना काम खुद से पूरा करने की कोशिश करें। पति-पत्नी के सामंजस्य से घर में सुखद व्यवस्था होगी। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी कुछ ना कुछ परेशानी बनी रहेगी।  वाहन की सुरक्षा पर ध्यान दें चोरी होने की आशंका है। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का उत्तम प्रस्ताव मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपके अंदर का संयम कम होने की वजह से काम में थोड़ी भी कठिनाई आने के बाद आप काम बीच में ही छोड़ सकते हैं। ऐसा करने से परहेज रखना होगा। अचानक मुनाफा मिलने के योग है, अटका धन मिल सकता है। वैवाहिक जीवन के उजले पहलू का अनुभव करने के लिए अच्छा दिन है। अनचाही यात्रा या कुछ पारिवारिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल करेंगे। कोई अतिथि या मित्र आने से घर का वातावरण बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन में आज का दिन यादगार रहने वाला है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और किसी के बहकावे में आकर कोई फैसला ना करें। घरेलू जीवन खुशहाल रहेगा। अचानक से आमदनी के योग बनेंगे। विद्यार्थियों का आज का दिन ठीक रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 28 October 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में पड़ी ये चीजे बनती है कंगाली की वजह, देखते ही तुरंत हटा दें अपने घर से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button