बॉलीवुड

इस वजह से ऐश्वर्या से माफी मांगते है पति अभिषेक बच्चन, अक्सर कर देते है ये गलती

अगर हम बॉलीवुड की बेहतरीन जोड़ियों की बात करे तो उनमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम जरूर शामिल होता है। जी हां ये बॉलीवुड की शानदार जोड़ियों में से एक है। मगर क्या आप जानते है कि अभिषेक बच्चन को अक्सर अपनी गलती की वजह से ऐश्वर्या से माफी मांगनी पड़ती है।  बहरहाल अभिषेक और ऐश्वर्या एक दूसरे से बहुत प्यार करते है और यह जोड़ी किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बनी ही रहती है।

हर बार अभिषेक बच्चन ही मांगते है ऐश्वर्या से माफी :

हालांकि इन दोनों की शादी को चौदह साल का लंबा समय बीत चुका है, लेकिन फिर भी इनका प्यार कम नहीं हुआ है। तभी तो ये जोड़ी कई खास मौकों पर अब भी एक साथ देखने को मिलती है और शादी के बाद दोनों ने कई बार अपने रिश्ते को लेकर बहुत सी बातें भी की है। यहां तक कि शादी के बाद दोनों के बीच काफी झगड़े भी हुए और बात तलाक तक भी पहुंच गई थी, लेकिन दोनों की सूझ बूझ ने अब तक दोनों के रिश्ते को बचाएं रखा है।

गौरतलब है कि एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक ने कहा था कि जब भी उन दोनों के बीच लड़ाई होती थी, तो अक्सर उन्हें ही माफी मांगनी पड़ती थी। जी हां अभिषेक ने कहा कि ऐश्वर्या से लड़ाई खत्म करने के लिए वो ही माफी मांगते थे और वही दूसरी तरफ ऐश्वर्या ने भी कई मजेदार बातें शेयर की। बता दे कि ऐश्वर्या ने कहा कि उन दोनों के बीच लड़ाईयां नहीं बल्कि असहमति होती थी और उन्होंने ये भी कहा कि अगर उन दोनों के रिश्ते में ये सब चीजें नहीं होती तो उनकी शादी काफी बोरिंग हो जाती। इसके बाद अभिषेक बच्चन ने जवाब दिया कि महिलाएं हमेशा सही होती है और ये बात हर किसी को मान लेनी चाहिए।

अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर अभिषेक ऐश्वर्या ने शेयर की थी कई बातें :

इसके इलावा अभिषेक ने यह भी बताया कि हम दोनों ने यह नियम बनाया था कि लड़ाई के दौरान हम नहीं सोएंगे, लेकिन लड़ाई के दौरान अक्सर वह माफी मांग लेते थे, क्योंकि तब वे काफी नींद में होते थे। अब ये तो सब को मालूम ही है कि ऐश्वर्या और अभिषेक शादी से पहले एक दूसरे को डेट कर चुके है और दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम भी किया है। ऐसे में शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर साल 2007 की शुरुआत में दोनों ने सगाई कर ली। बता दे कि सगाई के कुछ महीनों बाद ही दोनों ने शादी कर ली और इन दोनों की शादी बॉलीवुड की प्रसिद्ध शादियों में से एक मानी जाती है। जी हां इन दोनों की शादी में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार शामिल हुए थे।

फिलहाल अभिषेक और ऐश्वर्या की एक प्यारी सी बेटी है जिसका नाम आराध्या है और अब वह ग्यारह साल की हो चुकी है। अब अगर दोनों की प्रोफेशनल लाइफ की बात करे तो बीते कई सालों से दोनों ही फिल्मी दुनिया से दूर है, लेकिन ऐश्वर्या जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म पन्नियिन सेल्वन में नज़र आ सकती है। जो एक तमिल फिल्म है और यह अगले साल रिलीज़ हो सकती है। जब कि अभिषेक बच्चन दसवीं और बॉब बिस्वास फिल्म का हिस्सा है। वैसे अब तो आपको पता चल ही गया होगा कि आखिर क्यों अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या से माफी मांगते है और इसके पीछे की वजह क्या है।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड की चकाचौंध में रहकर भी सादगी भरी जिंदगी जीती हैं ये अभिनेत्रियां, पैसों का जरा सा भी नहीं है घमंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker