बॉलीवुडवायरल

बॉलीवुड के पांच एक्टर्स, जो इस महामारी दौर में बन गए रियल हीरो

जैसा की आप बखूबी जानते है आजकल देश में मंदी का दौर चल रहा है और लॉकडाउन के कारण सब कुछ बंद है। सब काम ठप पड़े है। यहां तक लोगो के पास खाने तक को पैसे नहीं है। कोरोना की सबसे बड़ी मार उन दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ी है जिनकी आमदनी का साधन ही खत्म हो गया है। देश में इसी वर्ग का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। दिहाड़ी मजदूरों के लिए सरकार के साथ-साथ बॉलीवुड भी कई कदम उठा रहा है। इस महामारी के इस दौर में हर कोई गरीब लोगो की मदद करने में जुटा हुआ है। सरकार भी राहत सामग्री प्रदान कर रही है। इस माहौल में बहुत से बॉलीवुड कलाकार भी मदद के लिए आगे आएं है, जोकि बहुत अच्छी बात है। तो चलिए आज हम आपको उसी से सम्बंधित जानकरी देते है बॉलीवुड के पांच एक्टर्स, जो इस दौर में बन गए है रियल हीरो।

सोनू सूद :

आर्थिक तंगी से जूझ रहे

सोनू सूद इस वक्त प्रवासी मजूदरों को मुंबई से उनके घर भेजने का काम कर रहे हैं। इससे पहले वह शक्तिअन्नदानम् मुहिम के जरिए रोजाना 45 हजार लोगों को खाना भी उपलब्ध करा चुके हैं। वह अपना एक होटल भी मेडिकल स्टॉफ के लिए खोल चुके हैं। ये अपने खर्च से बसों द्वारा लोगो को उनके घर तक पहुंचने में लगे हुए है जोकि इस दौर की एक सराहनीय पहल है।

अक्षय कुमार :

Akshay Kumar

लोगो को रहत देने के लिए पीएम केयर फंड की शुरुआत की गयी थी ताकि कोई मदद हेतु कुछ अनुदान कर सके। आपको बता दें पीएम केयर फंड में अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपये दान किये। आर्टिस्ट्स की मदद के लिए 45 लाख रुपये दिए। पुलिस को 2 करोड़ और बृहन्मुंबई नगर निगम को 3 करोड़ रुपये की मदद की।

सलमान खान :

कैटरीना की हर तस्वीर

सलमान खान ने 25000 वर्कर्स के बैंक खातों में दो किश्त में 3-3 हजार रुपये भेजे। इसके अलावा उन्होंने कुछ गावों वालों को राशन भी उपलब्ध कराया। ईद के मौके पर 5000 परिवारों को फूड किट्स बांटकर मदद की। इनकी यह मदद लोगो को काफी राहत देने वाली है।

शाहरुख खान :

आपको बता दे शाहरुख खान भी लोगो की मदद करने से पीछे नहीं हट रहें। इन्होंने 25000 पीपीई किट दान किए। दिल्ली के सरकारी फंड और संगठनों को आर्थिक मदद भी की। फूड पैक्ट्स भी बांटे। मुंबई स्थित अपना चार मंजिला ऑफिस भी बीएमसी को क्वारंटाइन सेंटर बनाने के लिए दे दिया।

रितिक रोशन :

Hrithik Rohsan

रितिक रोशन ने सहायता निधि में 20 लाख रुपये का अनुदान दिया है। उन्होंने करीब 1 लाख लोगों तक खाना मुहिया करवाया। ऋतिक ने भी ट्वीट करते हुए महाराष्ट्र सरकार को धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा है ‘महाराष्ट्र सरकार को मेरा धन्यवाद, जिन्होंने मुझे सेवा का यह मौका दिया है। ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी क्षमता के अनुसार मदद के लिए आगे आएं’। इसके अलावा ऋतिक ने BMC वर्कर्स और केयरटेकर्स के बीच N95 और FFP3 मास्क भी बांटे।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड के इन दिग्गज हस्तियों को है अजीबो गरीब आदतें, जानकर यकीन नहीं होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button