राशिफल

राशिफल 21 अक्टूबर 2020 : आज भगवान गणेश की कृपा से बनेगा शुभ संयोग, इन जातकों को जॉब और व्यापार में मिलेंगे लाभ के अनेक मौके

Rashifal 21 October 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 21 October 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

नौकरी बदलना चाहते है तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। घर में मेहमानों का आगमन होगा। कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपने गुस्से पर भी काबू रखना अति आवश्यक है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मुनाफा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज रुके हुए कार्य पूरे करने की कोशिश करेंगे। आपके सामने कोई बहुत ही शानदार प्रस्ताव आ सकते हैं। ये समय अपनी क्षमताओं पर गहराई से विचार करने का है। गर्दन का दर्द आपके दिन को प्रभावित करता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। अपने ऊपर ज्यादा ध्यान देने की वजह से परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस बात का ख्याल रखें। घर में दोस्तों का जमघट भी रहेगा जिसकी वजह से घर में अन्य व्यक्तियों को कुछ परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अपने साथी को कुछ ऐसा उपहार दें जो उन्हें पसंद है। अविवाहित लोगों के लिए आज दोस्तों के साथ मौजमस्ती करने का दिन है। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा होगी। आलस की वजह से कुछ काम अधूरे छूट सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Lord Ganesh

आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनती जाएगी। किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में न आएं। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। आज किसी के मामले में गवाही या गारंटी देने से बचें। गणेश भगवान को मोटी बूंदी के लड्डू चढ़ाएं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

किसी परिजन को मुश्किल समय में आपकी जरूरत पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में कोई भी निर्णय ध्यानपूर्वक लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। आपसी लोगों की मदद से आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अपनी मनमर्जी ज्यादा चलाने का नकारात्मक प्रभाव बच्चों पर आ सकता है। जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने काम के प्रति समर्पित रहे, जल्द ही उन्हें कुछ उपलब्धियां मिलने की संभावना है। आमोद-प्रमोद संबंधी कार्यक्रमों में भी समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस समय बनाई गई योजनाएं निकट भविष्य में सुअवसर प्रदान करने वाली हैं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है जिससे स्वाभिमान को ठेस लग सकती है। पति-पत्नी के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आज ज्यादातर मामलों में किस्मत पूरा साथ देने वाली है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन आपके लिए काफी आराम और सुकून लेकर आ रहा है। नए निवेश में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपका प्रिय आप पर गुस्सा दिखा सकता है। तनाव और थकान सता सकती है। खानपान की ओर पर्याप्त ध्यान दें। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी करीबी दोस्त से रिश्तों में मतभेद होने की आशंका है। जीवनसाथी का व्यवहार दुःखी कर सकता है। पेट संबंधी समस्या रह सकती है। घरेलू आवश्यकताओं की ओर पर्याप्त ध्यान दें। जो व्यक्ति इस समय प्रेम संबंधो में नहीं है उन्हें एक अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

घर में नवीनीकरण तथा साज-सज्जा से संबंधित कार्यों की रूपरेखा बनेगी। आप किसी बात को लेकर भावुक हो सकते हैं। पारिवारिक शांति रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे, समय अनुकूल है। भाई या बहन के साथ खुद की तुलना करने से बचें, वर्ना आप आहात हो सकते है। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपका मित्र बन सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए समय अभी सही नहीं है। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। घर-परिवार के लोगों के साथ आप किसी कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आज आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 21 October 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button