राशिफल

राशिफल 26 सितम्बर 2020 : आज इन राशियों को परेशान कर सकती है पारिवारिक चिंता, नजदीकी संबंधो में आएगी खटास

Rashifal 26 September 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 26 September 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

निवेश में किसी की सलाह न मानकर खुद के अनुसार काम करें, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। किसी कागजी करवाई के लिए जोखिम उठाना पड़ सकता है। ज्यादा खर्च करने से बचें। आप अपने मनोबल से हर दुखी समय से बाहर निकल सकते हैं और खुद को सक्षम बना सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अपने किसी सहयोगी का ज्यादा साथ अपके कारोबार को बिगाड़ सकता है इसलिए सावधानी के साथ काम करें। अचानक से कोई मुसीबत व समस्या खड़ी हो सकती है। परंतु सूझबूझ और सावधानी से आप इससे निपटा देंगे। आपको सफलता मिलेगी और जीवन में ठहराव आएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, बिलकुल चिंता ना करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

जल्दबाजी में कोई नया निवेश न करें। किसी पडोसी से झगड़ने से बचें। अपने दिल की बातें पार्टनर से बिल्कुल न छुपाएं। पारिवारिक संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं। सेहत के प्रति आपको अपना पूरा ख्याल रखना चाहिए। अपने व्यक्तित्व में सकारात्मक रूप से परिवर्तन भी महसूस करेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज के दिन आप खुद को थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते है। किसी प्रकार के बोनस या तरक्की की संभावना है। व्यवसाय में भी आपको अपनी मेहनत की पूरे परिणाम मिलेंगे। पेट से संबंधित किसी रोग से परेशान होना पड़ सकता है। पार्टनर आपको आज सरप्राइज दे सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Shani Dev

आज दिन की शुरुआत आपके लिए कमजोर रहेगी। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। हालांकि सेहत के प्रति आपको थोड़ा ज्यादा जागरूक रहने की आवश्यकता होगी। यह समय आपके धैर्य की परीक्षा ले रहा है, हिम्मत न हारें। शनि देव को काले तिल चढ़ाएं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास न करें। वैवाहिक जीवन में सुख की अनुभूति होगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। कोई पिछली चिंता मिट सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

सब कुछ ठीक होने के बावजूद भी मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपको नकारात्मक लोगों से दूर रहने की जरुरत है। जितना संभव हो बाहर के खाने से परहेज करें, साथ ही अपनी खराब खानपान की आदतों में भी सुधार करें। रिश्तेदारों या मित्र के साथ संबंधों में दरार आ सकती हैं। आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

प्रेम के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। घर खरीदना व बेचना चाहते हैं तो उस दृष्टि से समय बहुत अनुकूल नहीं है। अगर व्यापारी जातकों की बात करें तो उन्हें धन संबंधी नए अवसर मिल सकते हैं। कोर्ट व कचहरी मामलों में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा, अपना ध्यान रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आजकल आप किसी भी काम में आलस ज्यादा करते है, इसे त्यागने की कोशिश करें। मित्रों से थोड़ा बचकर ही रहे, कोई गलत सलाह दे सकता है। साथ ही अपनी वाणी में मधुरता बनाकर रखें। घरेलू वातावण से आप ऊब चुकें है, खुद को रिफ्रेश करने के लिए कहीं घूमने जाएँ। स्वास्थ्य बेहतर रहने की उम्मीद है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कोई कीमती गहना पहन कर बाहर न जाएं, खोने के आसार हैं। आपके स्वभाव में आज आपको बदलाव नजर आ सकता है। इस समय जितना संभव हो खुद को व्यस्त रखें और फालतू की बातों पर विचार न करें। स्वास्थ्य में हल्के-फुल्के उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आज काम करने की इच्छा होगी लेकिन आलस का प्रभाव साफ झलकेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। घरेलू जमीन से जुड़ा किसी तरह का कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है। अगर किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो समय शुभ है। आज पुरानी गलतियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज का दिन आपके लिए काफी आराम और सुकून लेकर आ रहा है। संभावना है कि परिवार में कोई नया कार्य शुरू हो सकता है जिसका आपको लम्बे समय समय से इंतजार था। किसी के साथ संबंधों में खटास आ सकती हैं। अपनी सेहत पर ध्यान दें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 26 September 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : बिलकुल घमंडी नही होते इन राशियों के लोग, करते है सबकी मदद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button