अध्यात्मवायरल

ये हैं भारत के सबसे रहस्यमय मंदिर, आज तक कोई नहीं जान पाया इनके राज

Mystery Temple In India : पुराने समय में जब मंदिर बनाये जाते थे तो वास्तु और खगोल विज्ञान का विशेष ध्यान रखा जाता था। इसके इलावा उस समय के राजा महाराजा भी अपने कीमती गहने और अशरफियाँ छिपाने के लिए एक स्थान पर मंदिर खड़ा कर देते थे। हर मंदिर के पीछे अपनी कोई न कहानी या राज छिपे हुए हैं। दुनिया में ऐसे कई मंदिर है जहाँ विशेष प्रकार की शक्तियों को महसूस किया गया है। हालाँकि इन शक्तियों का रहस्य आज तक कोई नहीं समझ पाया है। बड़े बड़े विज्ञानी भी मंदिरों के रहस्य की खोज में फेल हो चुके हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही अजीबो-गरीब और रहस्यमय मंदिरों के बारे में बाने जा रहे हैं जिनका राज आज भी राज ही बना हुआ है।

करनी माता का मंदिर :

Karni Mata Mandir Bikaner

करनी माता का मंदिर बीकानेर में मौजूद है। यह मंदिर काफी अनोखा बना हुआ है। इसमें लगभग 20,000 काले चूहे रहते आ रहे हैं। यहाँ हर साल लाखों श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए आते हैं। करनी देवी को दुर्गा माँ का अवतार माना गया है। इनके मंदिर में ढेरों चूहे पाए जाने के कारण कुछ लोग इसे चूहों वाला मंदिर कह कर बुलाते हैं। यहाँ चूहों को काबा कहते हैं। चूहों के खान-पान का विशेष ख्याल रखा जाता है।

मंदिर में अगर किसी के पैरों के नीचे कोई चूहा आ जाता है तो इसे बहुत बड़ा अपशगुन माना जाता है। यदि कोई चूहा आपके पैरों पर से गुजरता है तो उसे देवी माँ का आशीर्वाद माना जाता है। इसके इलावा इस मंदिर को लेकर एक और मान्यता यह है कि यदि कोई भक्त दर्शन के दौरान सफेद चूहा देख लेता है तो उसकी तमाम इच्छाएं पूरी हो जाती है।

कन्याकुमारी देवी मंदिर : Mystery Temple In India

Kanya Kumari Devi Mandir

कन्याकुमारी पॉइंट को दुनिया का सबसे निचला हिस्सा माना जाता है। यहाँ समुद्र तट पर कुमारी देवी का मंदिर है। बता दें कि इस मंदिर में माँ पार्वती के कन्या रूप का पूजन किया जाता है। यह एकमात्र ऐसा मंदिर हैं, जहाँ पुरुषों को उनके परवेश से पहले कमर से ऊपर तक के कपडे उतारने पड़ते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यहाँ देवी माँ का विवाह ना हो पाने के कारण यहाँ के बचे हुए दाल चावल कंकर और पत्थरों में बदल गये थे।

शायद यही वजह है जो कन्याकुमारी में मौजूद रेत के बीचों बीचों दाल और चावल की तरह दिखने में कंकर पाए जाते हैं। आश्चर्य की बात यह भी है कि यह सभी कंकर आकर में भी दाल और चावल के समान ही होते हैं। मंदिर का सूर्य उदय और सूर्यास्त देखने लायक है जोकि कई सुंदरता प्रेमियों को अपनी और आकर्षित करता है। मंदिर की उत्तर दिशा में सनसेट पॉइंट है जिसे देखने लाखों लोग आते हैं।

मेरु रिलिजन स्पॉट, कैलाश पर्वत :

Meru Religion Spot Kailash

हिमालय के मानसरोवर में मौजूद यह एक बेहद खूबसूरत जगह है। पौराणिक कथाओं के अनुसार महादेव यहाँ आज भी बिराजमान हैं। यह धरती का केंद्र बिंदु है। दुनिया के सबसे ऊंचे स्थान पर स्तिथ कैलाश मानसरोवर के कुछ ही आगे मेरु पर्वत स्तिथ है। यहाँ के संपूर्ण क्षेत्र को शिव और देवलोक माना जाता है। हिंदू धर्म के वेदों में इस जगह का जिक्र किया गया है। यहाँ के रहस्यों को आज तक कोई मनुष्य नहीं समझ पाया है। हर श्रद्धालु यहाँ जाने की उम्मीद रखता है।

Mystery Temple In India

शनि शिगणापुर :

Shani Shingnapur

देश में सूर्य पुत्र शनिदेव के कई मंदिर है। उन्ही में से महाराष्ट्र के अहमदाबाद में मौजूद शनि शिगणापुर मंदिर हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। विश्व प्रसिद्ध इस शनि मंदिर की खासियत यह है कि यहाँ शनिदेव की प्रतिमा बिना किसी  छत या गुबंद के खुले आसमान के नीचे एक संगमरमर के चबूतरे पर बिराजित है। यहाँ के रहने वाले लोग शनिदेव के प्रकोप से इतना डरते हैं कि काफी लोगों के घरों में दरवाज़े और तिजोरियां नहीं हैं। यहाँ दरवाज़ों की जगह पर्दे लगाये गये हैं। यहाँ किसी के घर में चोरी नहीं होती। कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति यहाँ चोरी की नीयत रखता है तो उसे स्वयं शनि देव महाराज सजा देते हैं। इसके कईं उदाहरन भी देखे गये हैं। यहाँ हर शनिवार लाखों लोग दर्शनों के लिए आते हैं।

यह भी पढ़ें : शिवरात्रि के दिन भूलकर भी न करे ये गलती, नाराज हो सकते है भगवान शिव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button