राशिफल

राशिफल 21 जून 2020 : आज का सूर्यग्रहण इन राशियों पर पड़ सकता है भारी, जबकि इनके लिए लेकर आएगा खुशहाली

Rashifal 21 June 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 21 June 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मन में नकारात्मकता के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। जिसकी वजह से छोटी-छोटी बातों को लेकर गुस्सा होना लाजमी है। अगर कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो वो भी खत्म होने के योग है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

आर्थिक परिस्थिति में इस समय बहुत ज्यादा लाभ नजर नहीं आएगा। पैसों की वजह से आपसी कलह बढ़ने के आसार हैं। कार्य के प्रति मन में अति उत्साह एवं शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। संतान के कामों से कष्ट हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

Gemini Astrology

धन की परिस्थिति पहले से बेहतर बनती जाएगी। आर्थिक मामलों में आपको आराम प्राप्त होगा। रोजगार प्राप्ति के योग बन रहे हैं, हनुमान चालीसा का पाठ करने से लाभ मिल सकता है। किसी अनजान सख्श की दी गयी सलाह आपके काम आ सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप आलस के कारण मिलने वाली उपलब्धियों को आगे टालने की कोशिश करेंगे जिसकी वजह से नुकसान हो सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले पार्टनर की सलाह लेना जरूरी है। आज अन्न दान करना बड़ा ही लाभ देने वाला है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अपने काम पर भावनाओं को हावी ना होने दें। इससे आपको काम करने में काफी आसानी होगी। घर के बुजुर्ग को आपकी देखभाल की जरूरत है अतः उनका ध्यान रखें। ग्रहण के बाद सूर्य को जल चढाएं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

बैंक लोन या उधार के पैसों का लेन-देन करना मुश्किल में डाल सकता है। रिश्तेदारों के साथ वाद-विवाद होने से संबंध खराब हो सकते हैं। सेहत को लेकर सचेत रहें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। किसी गरीब को केले का दान करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

जीवनसाथी के साथ झगड़ा या गलतफहमी हो सकती है। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप भी काम में बाधा डाल रहा है। सूर्यग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आपको महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए। इस समय बनाई गई योजनाएं निकट भविष्य में सुअवसर प्रदान करने वाली हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। अपने कार्य को लेकर लघु यात्रा करनी पर सकती है। आप इस दिन को लंबे समय तक याद रखेंगे। सेहत के लिए समय आपके अनुकूल रहेगा। ग्रहण लगने से आपका मन विचलित रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज अपने ईष्ट देव की पूजा करें। किसी भी तरह का शुभ कार्य ग्रहण के दौरान ना करें। धन संबंधी लाभ के भी योग बने हुए हैं। गौ की सेवा करें बिगड़े काम बनेंगे। यात्रा के संकेत बन रहे है। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अपने स्वभाव को सकारात्मक रखें। मार्किटिंग संबंधी कार्यों में अधिक ध्यान दें। आज का दिन आपके लिए काफी आराम और सुकून लेकर आ रहा है। पैसों से जुड़े काम में लापरवाही न करें वर्ना नुक्सान उठाना पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आज का दिन आपकी सेहत के लिए शानदार रहेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से परहेज करें। शेयर मार्किट से जुड़े लोग आज सावधान रहें। किसी अतिथि का आगमन संभव है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें, लंबी सैर करें और प्रकृति के साथ समय बिताएं, ताकि ताजगी महसूस हो। किसी करीबी दोस्त से रिश्तों में मतभेद होने की आशंका है। कोर्ट सम्बंधित काम होने में अभी देरी है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 21 June 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : 21 जून को लगने वाला है अबकी बार बेहद ही अनोखा सूर्यग्रहण, दिख सकते है दिन में तारे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button