राशिफल

राशिफल 26 फरवरी 2023 : आज भगवान सूर्यदेव रहेंगे इन जातकों पर खास मेहरबान, कैरियर और व्यापार में होगा मनोवांछित लाभ, लेकिन ये रहें जरा संभलकर

Rashifal 26 February 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 26 February 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। आज गलत लोगों की संगत के कारण कुछ गलत कर्मों की ओर रुझान बढ़ेगा ऐसे में क्या करना चाहिए यह निर्णय आप स्वयं लें। कभी-कभी अपने रिश्ते को कड़वाहट से बचाने के लिए चुप रहना ही बेहतर होता है। जीवनसाथी की चिंता होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। छोटी- छोटी बातों को लेकर गुस्सा करने से बचना चाहिए।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में कोई बड़ी और महत्वपूर्ण सूचना मिलने का है। वाहन सुख मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अपने कार्यों को पूरी तल्लीनता के साथ पूर्ण करने में ध्यान देना चाहिए। कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, अत: सतर्क रहें। युवा वर्ग फोन और मित्रों के साथ अपना समय व्यर्थ ना करें। मेडिकल से सम्बन्धित लोगों के लिए काम की अधिकता रह सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज अचानक किसी समस्या का हल मिल जाने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका रुझान बना रहेगा। आज सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें। इससे आपकी पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है‌। गलत खानपान की वजह से गैस व पेट खराब होने जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। अपनी छुपी प्रतिभाओं को समझें और उनको सही दिशा में लगाएं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन काफी शुभफलदायी है। जीवन के उतार-चढ़ाव से घबराएं नहीं, यह मुश्किल समय भी बिना नुकसान पहुंचाए चला जाएगा। आज आप पसंदीदा काम निपटाने और शौक पूरे करने के लिए समय निकाल सकते हैं। रिलेशनशिप और वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। आज अपने खाने-पीने पर ध्यान दें, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

जल्दबाजी में कोई नया निवेश न करें। किसी पडोसी से झगड़ने से बचें। अपने दिल की बातें पार्टनर से बिल्कुल न छुपाएं। पारिवारिक संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं। कामकाज में कोई खास सफलता तो नहीं मिलेगी, लेकिन कार्यस्थल पर चल रहा कोई विवाद दूर हो सकता है। नौकरीपेशा लोग भी कोई दिक्कत आने पर अपने अधिकारियों से मदद जरूर लें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस राशि के लोगों को न केवल सामाजिक संबंधों से लाभ प्राप्त होगा, बल्कि खूब सहयोग भी मिलेगा। हालांकि आपका मन किसी अपने की बात से दुखी हो सकता है, लेकिन फिर भी आपके दोस्त मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। बता दे कि आपका मन पूजा पाठ में लग सकता है और नौकरी में तरक्की मिलने के भी पूरे आसार है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

बता दे कि इस राशि के लोगों के लिए समय उचित नहीं है, इसलिए जरा सतर्क रहे। इसके इलावा परिवार में कोई आयोजन हो सकता है, जिसके चलते आप पर कार्य का भार बढ़ सकता है। हालांकि कोई नया काम शुरू करने में देर हो सकती है, लेकिन आप इसी तरह से मन लगा कर काम करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी। व्यायाम और योग पर ध्यान देना अति आवश्यक है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर अपना मनोबल गिरने ना दें। किसी भी महत्वपूर्ण वस्तु के चोरी होने या गुम हो जाने का भी भय है। कई बार किसी मुद्दे पर ज्यादा सोच-विचार करने की वजह से आपसे कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी निकल सकती हैं। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से बना बनाया काम बिगड़ सकता है। सेहत के लिए दिन कमजोर है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका रिश्ता बहुत भावनात्मक रह सकता है। जीवनसाथी से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। सेहत के मामलों को नजर अंदाज ना करें। नौकरी अथवा व्यापार के कारण आपको अपने निवास स्थान से अलग रहना पड़ सकता है। कुछ जरुरी काम अटक सकते हैं। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। यूरिन इन्फेक्शन बढ़ने की संभावना बन रही है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। रिश्तों में नई शुरुआत होने के योग हैं। किसी ऐसे शख्श का फोन आ सकता है जिससे आप बहुत लंबे समय से बात करना चाहते थे। किसी भी कारण से किसी से भी न झूठ बोलें और न अतिश्योक्ति करें। उससे स्थिति और बिगड़ेगी। पैसों से संबंधित बातों की वजह से रिश्ते बिगड़ने न दें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आप जो मेहनत कर रहे हैं, उसका आपको सही फल नहीं मिल रहा है। काम में मन नहीं लगेगा। नजदीकी रिश्तों में किसी बात की खटास आ सकती है। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। घर के सभी सदस्यों को अपने मन मुताबिक काम करने की कुछ आजादी दे, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज विषम परिस्थितियों में साहस न खोएं। नया आर्थिक समझौता अंतिम रूप लेगा और पैसा आपकी ओर आएगा। आप जिस काम में बहुत दिन से जुड़े हुए हैं वह काम आज पूरा हो सकता है बस आपको अपनी मेहनत आखरी और तक कायम रखना चाहिए। अपने दिल की बातें पार्टनर से बिल्कुल न छुपाएं। पारिवारिक संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं। पुराने मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 26 February 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : जानिए किस महीने में जन्मी स्त्रियां होती है सबसे भाग्यशाली, निभाती है जीवन भर साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button