राशिफल

राशिफल 16 नवंबर 2025 : आज इन जातकों के जीवन में आएगा नया मोड, भगवान सूर्यदेव रहेंगे खुश, बढ़ेंगी परिवारिक खुशियां लेकिन इनको टालना पड़ सकता है कोई जरूरी काम

Rashifal 16 November 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 16 November 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज के दिन आपको शासन सत्ता पक्ष से परेशानी मिल सकती है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संतान एवं व्यापार की स्थिति ठीक है। आज किसी व्यापार की शुरुआत ना करें। व्यापार में प्रगति होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आज दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकाते आपके लिए फायदेमंद होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज के दिन आपका अपने काम में पूरा ध्यान लगा रहने वाला है। इस समय आपकी मेहनत भी बढ़ती दिखाई देगी। बेवजह के खर्चे बढ़ने से आर्थिक पक्ष डगमगा सकता है। इस राशि के कुछ जातक विदेशी स्रोतों से आज के दिन लाभ कमा सकते हैं, विदेशी कंपनियों में काम करने वालों को अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं। मौज-शौक की वस्तुएं नए वस्त्राभूषण तथा वाहन वगैरह की खरीदारी होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज के दिन किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते है और आपके करियर में भी स्थिरता आ सकती है। स्वास्थ्य तुलनात्मक रूप से अच्छा रह सकता है।  प्यार और रिश्तों के लिए यह एक शानदार समय है। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। अविवाहित लोगों के लिए समय अच्छा हो सकता है। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी, जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। सम्‍पत्‍ति में आय वृद्धि हो सकती है। आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। एक समय में एक से ज्यादा काम करने के कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं। आप अपने परिवार के सुखमय जीवन के लिए भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे। कोशिश कीजिए कि लोगों से किया वादा तोड़ना न पड़े। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से दूसरे प्रभावित होंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कुछ जातकों का रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। आप सोच समझकर खर्च करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आपके रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। आज आपके सोचे हुए काम अवश्य ही पूरे होंगे। इस राशि के छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज व्यापार में दो गुना मुनाफा होने के योग बन रहे है। किसी बड़े कार्य के होने से उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आज आपको राजनीतिक गतिविधि में शामिल होने का मौका मिलेगा। किसी भी काम में संतुलन बनाये रखने से वह काम पूरा जरूर होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। सब आपकी समझदारी से काफी प्रभावित होंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और इसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। आपके कार्य से अधिकारीगण संतुष्ट होंगे। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन खास है। आज आपको अचानक धन लाभ होगा। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। बच्चों की प्रगति आपको खुश रखेगी। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर बनेंगे। आज किसी काम को नए तरीके से करने के बारे में सोचेंगे। आज आप सफलता के बेहद करीब रहेंगे। अपने विरोधियों पर विजय से आपकी संतुष्टि बढ़ेगी। अजनबियों पर विश्वास न करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको भागीदारी में लाभ होगा। संतान से दूर रह रहे लोगों को आज अपने बच्चों से मुलाकात होगी। अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर आप हरेक कार्य आज सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। श्रम की अधिकता रह सकती है। मन में प्रसन्नता रहेगी। दूसरों पर चिल्लाने के बजाय समझदारी से काम लें। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। अनाज गोदाम वाले कारोबारियों के लिए अधिक अनुकूलता वाला समय है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आप पैसा सही कार्य में खर्च करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में छोटे भाई-बहन साथ नहीं रहते तो उनका हाल-चाल अवश्य लें। सब्जी के थोक व्यापारियों के लिए समय अच्छा रह सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। यदि परिवार में कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज हल होगा। अपने किसी नजदीकी मित्र द्वारा ही आलोचना होने से आपका मनोबल टूट भी सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में जुटने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य अति उत्तम रहेगा। किसी खास मामले को लेकर परिवार से बातचीत हो सकती है।‌ प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आपका दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। पूरे दिन आप उत्साह से भरपूर रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बेहतर होगा कि पारिवारिक व्यक्ति की सलाहनुसार ही कार्य किया जाये। जमीन जायदाद संबंधी मामलों को शांति और गंभीरता से सुलझाने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी आलस और सुस्ती हावी हो सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 16 November 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि वालों के लिए सोने की अँगूठी पहनना होता है बहुत फायदेमंद, चमक जाती है सोने की तरह किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button