राशिफल

राशिफल 24 फरवरी 2022 : आज इन जातकों का हो सकता है किसी बड़ी विपत्ति से सामना, लेकिन इन पर रहेगी भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि, सफल होगा हर प्रयास

Rashifal 24 February 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 24 February 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपकी सफलता की संभावना अधिक है, लेकिन प्रतिस्पर्धा भी है। नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन काफी शुभ रहेगा। नसों में खिंचाव और दर्द महसूस हो सकता है इसलिए काम के बीच में आराम भी लेना आवश्यक है। आज गृह संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति करने में कठिनाई आएगी। आज अपने साथियों के साथ मतभेद न करें। पिता से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

परिस्थिति अनुकूल है। काफी समय से चल रही कोई कार्य बाधा दूर होने से राहत मिलेगी। किसी शुभ समाचार के मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। आप मानसिक शांति को ज्यादा महत्व देंगे। महिलाओं को घरेलू व्यवस्था बनाए रखने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को आज मुद्दा न बनाएं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

नये बिजनेस की शुरुआत के लिये पैसा उधार लेना पड़ सकता है। ज्यादा सोचने-विचारने में समय व्यतीत ना करें तथा योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करें। साथ ही बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। घर के किसी बुजुर्ग को भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है, उनका ध्यान रखें। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप किसी खास मामले में सही समय पर सही जगह मौजूद हो सकते हैं। आपके प्रेम संबंध में सकारात्मक घटनाक्रम होने की संभावना है। छात्र अपना काम पूरी एकाग्रता के साथ करेंगे। संपत्ति से जुड़े विवाद हो सकते हैं। घरेलू मामलों में धैर्य और संयम रखें। जीवन साथी के साथ पारिवारिक मामलों को लेकर नोकझोंक रहेगी। व्यर्थ की चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

नकारात्मकता से बचें, केवल अच्छी बातों पर ध्यान दें। किसी परिजन को मुश्किल समय में आपकी जरूरत पड़ सकती है। सरकारी कर्मचारियों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी परेशान व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। आज रिश्तों में कोई ऐसा निर्णय न लें जिसके लिए आपको जीवन भर पछताना पड़े। सिर दर्द और थकान की वजह से कुछ असहज महसूस करेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज आपका खर्च उच्च पक्ष पर रहेगा। व्यावसायिक मोर्चे पर हालात सामान्य रहेंगे। नई शुरुआत के लिए भी दिन अच्छा हो सकता है। कामकाज बेहतर ढंग से कर पाएंगे‌। किसी समान विचारधारा के व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपके वरिष्ठ आपको कोई खुशखबरी दे सकते हैं। जीवन साथी के साथ भावनात्मक लगाव रहेगा। आपकी उम्मीद तथा आशाएं कामयाब होगी। कुछ समय खुद के साथ भी व्यतीत करना चाहिए।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

समाज और परिवार में सम्मान मिलने के योग हैं। बड़े लोग आपसे खुश हो सकते हैं। अधिकारों का गलत प्रयोग नहीं करें। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। कोई यात्रा का प्रोग्राम बन रहा है, तो उसमें परेशानियां और खर्चों की अधिकता रह सकती हैं। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभाल कर रखें। स्वास्थ्य संबंधी मामूली समस्याएं आएंगी परंतु लापरवाही ना करके अपना उचित इलाज अवश्य ले।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज किसी भी काम को कल तक के लिए न टालें। व्यापार से जुड़े जातकों का आज आय से अधिक खर्च होने की संभावना है। ऑफिस के सहकर्मी और बड़े अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट और खुश रहने के योग बन रहे हैं। आपकी रचनात्मकता को सराहा जाएगा। आपका पारिवारिक जीवन बहुत अच्छा रहेगा लेकिन आपके वैवाहिक जीवन में मनमुटाव होने की संभावना रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अपने काम और जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें। कामकाज और करियर में आपको बहुत कुछ नई बातें पता चल सकती हैं। करीबी लोगों से रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। अचानक धन लाभ से आप खुश हो सकते हैं। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। लड़ाई झगड़े से बचना होगा अन्यथा आप को नुकसान हो सकता है। भारी वाहन चालकों को अनुकूलता रह सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

जो बात आपने ठान ली है, उन पर कायम रखने के लिए कोशिश करनी होगी। अपने ध्यान को विचलित ना होने दें। अपने खानपान पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके कारण आपका बजट प्रभावित होगा। सॉफ्टवेयर डेवलेपर अधिक अनुकूलता प्राप्त कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन कई अनुभवों से युक्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप की सफलता के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी।  छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने वाला है। आप इस समय भावनात्मक और संवेदनशील रहेंगे जिस कारण खुद को असुरक्षित भी महसूस कर सकते है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

कोई महत्वपूर्ण और बड़ा काम आज शुरू हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक मामलों को लेकर परिवार से किसी प्रकार की बहस होने की संभावना है। कोर्ट सम्बंधित कोई भी कार्रवाई कुछ दिन के लिए टाल दें। किसी को दी हुई जिम्मेदारी उससे वापस लेकर किसी और को दे सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 24 February 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button