राशिफल

राशिफल 16 जुलाई 2021 : इन जातकों के लिए बेहद फायदेमंद आज का दिन, माँ लक्ष्मी की कृपा से होगी धन वर्षा, लेकिन इनको उठाना पड सकता है अर्थिक नुकसान

Rashifal 16 July 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 16 July 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी रिश्तेदार से संबंधित परेशानी में आपको आर्थिक मदद करनी पड़ सकती हैं। आपके रुतबे में कोई कमीं नहीं आएगी। परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी। शारीरिक थकान की वजह से उत्साह कम होगा। कोई आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकता है। परिवार में सबकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। नयी जिम्मेदारियां आपको आने वाले समय में दी जा सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

घर परिवार में आपका किसी के साथ वाद विवाद होता दिख सकता है। आपके स्वास्थ्य सितारे कमजोर हैं। आपको बहुत गंभीरता से सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान देना जरूरी है। आपकी भावनाओं और उदारता का कोई नाजायज फायदा भी उठा सकता है। आर्थिक रूप से कुछ उलझने और समस्याएं बढ़ सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन बच्चों के साथ तथा घर की व्यवस्था को उचित बनाने में ही व्यतीत हो जाएगा। इससे बच्चों का आत्म बल और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। किसी नजदीकी संबंधी के साथ भी आपसी संबंध सौहार्दपूर्ण बनाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल होगा। भाई बहन की ओर से किसी चीज की मांग हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पैसों से जुड़ी बातों में आप अधिक सावधान रहेंगे। किसी को अपने दिल की बात कहने के लिए आज का दिन अच्छा है। शाम के समय घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। योगा और मेडिटेशन में भी कुछ समय व्यतीत करना उचित रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

पिछले कुछ समय से आपने अपनी कार्यप्रणाली में जो बदलाव किया है उसके अब सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं। नौकरीपेशा लोग भी किसी लक्ष्य की प्राप्ति में सफल होंगे। परिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। सभी सदस्यों का आपसी सामंजस्य मधुर और प्रेम पूर्ण बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। अपने मनमौजी बर्ताव पर काबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती पर भारी पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआप भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का ऑफिस में किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। प्रेम संबंधो में और नजदीकियां आएंगी। दिनभर मन किसी ना किसी दुविधा में उलझा रहेगा। किसी रिश्तेदार से मामूली सी बात पर कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर झगड़ा और कहासुनी होने की आशंका है। बेहतर होगा कि व्यर्थ की गतिविधियों में ध्यान ना दें और खुद को व्यस्त रखें। बैंक संबंधी कार्यों को समय पर पूरा अवश्य करें। कान से सम्बंधित पीड़ा संभव है। कोई नजदीकी यात्रा भी संभव है, जो कि फायदेमंद रहेगी। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपने काम के प्रति लापरवाही ना बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप पूरे दिन तनाव में रह सकते हैं। स्वयं को शांत बनाए रखें क्योंकि आज आपको कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अप्रत्याशित स्रोतों से धन प्राप्त होने की संभावना है। एसिडिटी और गैस की समस्या रह सकती है। ज्यादा गरिष्ठ और बाहरी खानपान से परहेज करें। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। आपका पार्टनर बिना कहे आपके दिल की बात समझ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

यदि आप पारिवारिक स्तर पर समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो वे आज हल हो सकते हैं। आपका समय भी आपके साथ बना रहने वाला है। कठिन काम भी आसानी से होने की संभावना है। धार्मिक होने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपको दूसरों की समस्याओं का समाधान करना पड़ेगा। जरूरतों के हिसाब से खर्च करें। बदलते मौसम के नकारात्मक प्रभाव का आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अपने भाई-बहनों के साथ किसी भी तरह के बहस में पड़ने से बचें, क्योंकि चीजें प्रतिकूल होंगी। आज आपका बहुत सारा पैसा बर्बाद होने की संभावना है। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए चीजें स्पष्ट रहती है। नौकरी के दौरान सयम बना कर रखे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों का पारिवारिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज अपने कामकाज को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। भागदौड़ करते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा चोट लग सकती है। व्यवसाय धीमा चलेगा लेकिन धैर्य रखें। करियर के लिए समय सही है, आपकी सफलता की संभावना अधिक है, लेकिन प्रतिस्पर्धा भी है। मनोरंजन के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान देना जरूरी है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आपको साझेदारी और रोजमर्रा के कामों में तत्काल फैसला लेने से बचना चाहिए। अपने दिल की बातें पार्टनर से बिल्कुल न छुपाएं आपका रिश्ता और भी अधिक मजबूत होगा। अतिथियों का आगमन होगा। किसी अनजान व्यक्ति के साथ पैसे का लेनदेन करते समय कुछ नुकसान होने की स्थिति बन रही है। यूरिन और किडनी संबंधी तकलीफ हो सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 16 July 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर आपके हाथ से बार बार गिरती है ये चीजे तो होने वाला है कुछ अशुभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button