राशिफल

राशिफल 25 नवंबर 2020 : आज इन जातकों को भगवान गणेश की कृपा से नौकरी और व्यापार में मिलेंगी नई ऊंचाई लेकिन इनके साथ हो सकता है सितारों का उल्टफेर

Rashifal 25 November 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 25 November 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज अपने कामकाज को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। भागदौड़ करते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा चोट लग सकती है। व्यवसाय धीमा चलेगा लेकिन धैर्य रखें। करियर के लिए समय सही है, आपकी सफलता की संभावना अधिक है, लेकिन प्रतिस्पर्धा भी है। घर में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कानूनी मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए आपके लिए एक अनुकूल दिन है। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए चीजें स्पष्ट रहती है। नौकरी के दौरान सयम बना कर रखे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों का पारिवारिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको साझेदारी और रोजमर्रा के कामों में तत्काल फैसला लेने से बचना चाहिए। अपने दिल की बातें पार्टनर से बिल्कुल न छुपाएं आपका रिश्ता और भी अधिक मजबूत होगा। अतिथियों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। यात्रा की स्थिति आ सकती है। कहीं न कहीं टालने का प्रयास करें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। दु:खद समाचार मिल सकता है। नए संबंध बनाने से पहले वि‍चार कर लें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

संपत्ति में निवेश करने के लिए समय उत्तम है। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। मन शांत रहेगा। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते हुए अपशब्दों का प्रयोग न करें, संयम बरतें। फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें। गर्दन और कंधों में जकड़न हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपके बढ़ते रुतबे को देखकर लोग आपसे संबंध स्थापित करना चाहेंगे। इन संबंधों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। उधार दिया हुआ पैसा मिलने की संभावना है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग को पठन-पाठन व लेखन इत्या‍दि के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपनी वाणी से किसी को मंत्रमुग्ध कर लाभ ले पाएंगे तथा मेलजोल के संबंध बना सकेंगे। किसी भी तरह के विवाद से बचें। अचानक लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। समाज के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। रिलेशनशिप से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

यह समय आपके लिये काफी बेहतर है आपके ज्यादातर काम इस सप्ताह आगे बढ़ेंगे। यदि कोई मित्र रूठा हुआ है तो उसे मनाएंगे। व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा। रूका हुआ व्यवसाय एक बार फिर तेजी पकड़ सकता है। आपको कोई उपहार दे सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अपने कार्यक्षेत्र में आज आपको एक नई शुरुआत का संकेत भी मिल सकता है। आप किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं जो आपको अपने आकर्षण से प्रभावित करेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें। मानसिक अस्थिरता के शिकार होकर कोई गलत फैसला कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

प्रतियोगिता के लिए तैयारी करें, यह समय आपके लिए सही है। नये निवेश का विचार लेकर आने वालों से सावधान रहें। नम्रता भरा व्यवहार बनाएं रखें, अहंकार की भावना रखने से आपका नुकसान हो सकता है। महत्वपूर्ण काम के मामले में निकट मित्र से परामर्श अवश्य लें। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपकी प्रतिभा व योग्यता के अनुरूप आपको अपने कार्यों के उचित परिणाम प्राप्त होंगे। कामकाज व कैरियर को महत्व देंगे। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। मन में काम के प्रति दुविधा रहेगी। गलतफहमी के कारण विवाद संभव है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आप महत्वाकांक्षी हैं और व्यवसाय में अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं। गुस्से पर काबू रखें नहीं तो कोई बनता काम बिगड़ सकता है। मन में बेचैनी सी महसूस होगी। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पूर्व उसे अच्छी तरह अवश्य पढ़ें। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 25 November 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : शहद के ये चमत्कारी टोटके मिटा देंगे आपकी हर परेशानी, खुशहाल होगा वैवाहिक जीवन 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button