राशिफल

राशिफल 23 मई 2023 : आज बजरंग बली हनुमान की कृपा से ये जातक रहेंगे अति प्रसन्न, घर और कारोबार में होगी तरक्की, लेकिन विरोधी कर सकते हैं परेशान

Rashifal 23 May 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 23 May 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको अपने भागीदारों से काफ़ी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। धीरे-धीरे समय में सुधार हो सकता है। विदेशी व्यापार से जुडे़ लोगों को लाभ मिलेगा। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। आज आप जिसे अपनी भावनाएं बताना चाहते हैं, वह भी आपकी बातें समझ जाएगा। व्यवहार से जुड़ी समस्या हल होने की उम्‍मीद है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

बता दे कि संयुक्त परिवारों में किसी प्रकार की कलह की स्थिति बन सकती हैं, लेकिन कारोबारियों के लिए आज का दिन काफी शुभ होगा। अगर आज आप अपनी जीवनशैली को बदलेंगे तो इससे आपको लाभ होगा। इसके इलावा किसी भी महत्वपूर्ण काम को लेकर जल्दीबाजी ना करे और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। हालांकि संतान के लिए आज खास खर्च करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका भी आपको मिल सकता है‌। दोस्तों के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा‌। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। आप अनुभव करेंगे कि आपका जीवन अधिक अर्थपूर्ण हो रहा है। आर्थिक लेन-देन व धन-संपत्ति के लेन-देन में सावधानियां रखें। आप अपनी पसंद या मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे‌।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज सभी कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलने के भी योग बन रहे हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।  दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। आपके मुश्किल समय में जीवन साथी का पूर्ण सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। अपने निकट के लोगों पर सतर्क दृष्टि रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मी सहयोग देंगे। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता है। हंसी-मजाक और भौतिक सुख-सुविधाओं के साथ आप दिन के हर पल को जीना चाहेंगे। भाग्य भी इस मामले में साथ देगा। कारोबार के मामले में कुछ उलझन रह सकती है, जिससे नुकसान हो सकता है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। आपके कार्य की सराहना होगी एवं पदोन्नति के योग हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आर्थिक खर्चा बढ़ सकता है। आपके वैवाहिक जीवन के लिए यह कठिन समय है। आर्थिक परेशानी हो सकती है। बच्चों और परिवार के साथ समय बिताएं, इनके हौसले को बढाएं और आवश्यक सहयोग दें। अधिक तला-भुना और चटपटे भोजन से बचना चाहिए। आपके दोस्तों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आप उनके साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस राशि के लोगों का आज का दिन कुछ अस्त-व्यस्त रहेगा और खरीददारी करने में भी ज्यादा समय व्यतीत होगा। इसके साथ ही घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। हालांकि आज आपको अचानक से कोई गिफ्ट मिल सकता है और जो लोग अनाज से संबंधित कारोबार करते हैं, उन्हें बड़ा मुनाफा हो सकता है। किसी की बातों में आने से आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप जमीन खरीदने की योजना भी बना सकते है। आज किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। कार्यों की पूर्णता से आज विशेष लाभ के योग हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को आज टालना बेहतर होगा। आपके कुछ नजदीकी मित्र अथवा रिश्तेदारी ही आप के खिलाफ कुछ अफवाहें फैला सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंध आपकी पारिवारिक जीवन में जहर खोल सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। आपको मौज-मस्ती के कुछ बेहतर मौक मिल सकते हैं। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। संतान और शिक्षा से जुड़े काम पूरे होंगे। व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना होगा। आज किसी नए शौक की तरफ रुझान रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

दूसरों से उम्मीद करने की बजाय अपनी काबिलियत पर ही भरोसा रखना जरूरी है। कोई दोस्त व रिश्तेदार आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकता है। आर्थिक साधनों में वृद्धि होगी परंतु किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य को करने से बचें। गलत खानपान की वजह से गैस तथा अपच की शिकायत रहेगी। नौकरी में आपको प्रमोशन मिल सकता है। कार्य स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

छोटी मोटी यात्रा इस दिन हो सकती है। एक लंबे समय से आयोजित महत्वाकांक्षा, आशा या सपने को पूरा करने की एक संभावना है। आपके खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। बिना वजह अपनी आलोचना करते रहना आत्मविश्वास को कम कर सकता है। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। मनोरंजन के मौके आप लोगों को हासिल होंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपकी ईमानदारी और उम्दा तरीके से काम पूरा करने की क्षमता आपको शोहरत दिलाएगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपको अचानक कोई बहुत बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामले पक्षधर होंगे। सेहत संबंधी मामलों में आपकी चिंता कम हो जाएगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 23 May 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में चमगादड़ का घुसना माना जाता है अशुभ, अगर आपके घर में घुस जाए तो हो जाएँ सावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button