राशिफल

राशिफल 24 दिसंबर 2020 : आज भगवान विष्णु इन जातकों को रखेंगे बुलंदियों के शिखर पर, लेकिन ये रहे धन के मामले में सतर्क

Rashifal 24 December 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 24 December 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अगर हम मेष राशि वालों की बात करे तो इस राशि के लोगों का आज का दिन काफी अच्छा रहेगा, क्यूकि आज आपको व्यापार में नए और लाभकारी प्रस्ताव मिलेंगे। हालांकि आज का दिन थोड़ा खर्चीला हो सकता है, इसलिए सतर्क रहे और क़ानूनी मामलों से आज दूर रहे। वही जो विद्यार्थी है उन्हें अपनी पढ़ाई पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है, तभी सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस राशि के लोगों का आज का दिन काफी शुभ होगा। आज के दिन किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, लेकिन साथ ही बुजुर्गों से आपके विचार न मिलने के कारण थोड़ा सा मतभेद हो सकता है। इसके इलावा आप जिस चीज को लेकर काफी समय से तनाव में है, उससे मुक्ति मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस राशि के लोगों के सामने बड़ी चुनौती आ सकती है और ऐसे में आपको मित्र तथा बुजुर्गों का साथ मिलने का पूरा योग है। इसके साथ ही प्रेम संबंधों में मर्यादाओं का ध्यान रखे और आज आपके तथा आपके किसी प्रिय के बीच दरार पड़ सकती है, इसलिए गलतफहमी से बच कर ही रहे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस राशि के लोगों को ऐसी जानकारी सब के सामने जाहिर नहीं करनी चाहिए, जो गोपनीय हो। इसके इलावा आज संतान और पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है। इसके साथ ही घर में अतिथियों के आने से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जहाँ एक तरफ आपकी किसी बात का विरोध होगा, वही दूसरी तरफ आपका आत्म सम्मान भी बना रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस राशि के लोगों को आज अपने लिए थोड़ा समय जरूर निकालना चाहिए और अपनी देखभाल करनी चाहिए। आज आपको कोई खास सामाजिक जिम्मेदारी मिल सकती है और नौकरी में संयम बनाएं रखे, क्यूकि आपकी आमदनी बढ़ने के पूरे आसार है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस राशि के लोगों का दिन आज मुश्किलों से भरा हो सकता है, इसलिए सोच समझ कर ही बात करे। इसके इलावा आज आपका जीवनसाथी अपमानित महसूस कर सकता है, तो अपने जीवनसाथी का ध्यान रखे और आज स्वास्थ्य में हल्के फुल्के उतार चढ़ाव आ सकते है। इसके साथ ही आज अधिक जिम्मेदारियों के कारण तनाव में रह सकते है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

इस राशि के लोगों को आज धन संबंधित मुश्किलों से राहत मिलेगी। हालांकि परिवार में किसी बुजुर्ग के खराब स्वास्थ्य के कारण चिंता हो सकती है। आज के दिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है, क्यूकि आज किसी रिश्तेदार से अनबन हो सकती है। इसलिए सावधान रहे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस राशि के लोगों को आज कीमती गहने पहन कर बाहर नहीं जाना चाहिए और आज के दिन किसी मीठी पीली चीज का दान करना काफी शुभ रहेगा। हालांकि आज आपको अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने की काफी जरूरत है और अनुचित कामों से दूर रहने की जरूरत है, वरना आप मुश्किल में पड़ सकते है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस राशि के लोगों को आज उनके विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकते है, लेकिन आप अपनी समझदारी से आसानी से सब मुश्किलों से बाहर निकल आएंगे। जहाँ एक तरफ आज रुके हुए काम बनेंगे, वही दूसरी तरफ जो अविवाहित है उन्हें शादी के लिए अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस राशि के लोगों को मित्रों की गतिविधियों पर नजर बनाएं रखनी चाहिए। इसके इलावा अगर आज किसी बात को लेकर चिंता में है, तो उस बात को किसी के साथ शेयर करने से मन हल्का होगा। बता दे कि कोई नया काम शुरू करने में देर हो सकती है और गाय को चारा खिलाने से शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस राशि के लोग अगर भूमि संबंधी कोई खरीददारी करने की योजना बना रहे है, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दीजिये और आज का दिन शेयर मार्किट में निवेश करने के लिए काफी अच्छा है। इसके इलावा आज के दिन कोई व्यक्ति आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सावधान रहे और आज आपका स्वास्थ्य एकदम सही रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

इस राशि के लोगों को काम को टालने की बजाय तय किए गए समय पर ही करना चाहिए। आज मानसिक थकान हो सकती है, इसलिए नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दे। इसके साथ ही आज आपको कुछ महत्वपूर्ण चीजें गंवानी पड़ सकती है या वे चीजें चोरी भी हो सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 24 December 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हथेली में है ऐसी रेखाएं, तो समझ जाइए आप बन सकते हैं करोड़पति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button