राशिफल

राशिफल 12 अगस्त 2021 : आज भगवान विष्णु करेंगे इन राशियों का उद्धार, मिलेंगे रोजगार के उचित अवसर, बढ़ेगी घरेलू सुख समृद्धि

Rashifal 12 August 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 12 August 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी नए निवेश में अपना पैसा ना लगाएं नुकसान हो सकता है। आप अपने हंसी मजाक और देखभाल के रवैये से लोगों को आकर्षित कर सकते हैं। कोई ऐसी घटना या समाचार मिल सकता है जिससे मन चिंतित हो। अधिक ठंडी वस्तु का सेवन करने से बचें। स्वास्थ्‍य के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। व्यवसाय में चुनौतियों का सामना करने से घबरायें नहीं बल्कि उनका निपटान करें। पुराने विवादों से घर का माहौल बिगड़ सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। रिश्तों में नई शुरुआत होने के योग हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परन्तु वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

प्रॉपर्टी अथवा अन्य किसी काम को लेकर कोई नजदीकी यात्रा का प्लान बनेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह व आशीर्वाद अवश्य लें तथा उनका मान-सम्मान व आदर बनाए रखें। कभी-कभी आपका जल्दबाजी तथा आवेश पूर्ण स्वभाव आपके तथा अन्य लोगों के लिए परेशानियां उत्पन्न कर देता है। अपने इस व्यवहार मे सुधार लाने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप आध्यात्मिकता का रास्ता अपनाएंगे। किसी संबंधी से झगड़ा हो सकता है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। सेहत के प्रति आपको अपना पूरा ख्याल रखना चाहिए। आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। सभी बातें आपके मन के मुताबिक होंगी, लेकिन थोड़ा वक्त लग सकता है। माइग्रेन की तकलीफ अधिक रह सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

काम से जुड़ी बातों को दिन की शुरुआत में ही पूरा करने की कोशिश करें। दोपहर के बाद बेवजह तकलीफ होने की संभावना हो रही है। बिजली विभाग से जुड़े लोगों को उन्नति का अवसर मिल सकता है। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। आज परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyव्यर्थ की चिंताओं में मिले हुए अवसर को न गवाएं। जो भी आप पाना चाहते हैं वह अवश्य मिलेगा, आपमें योग्यता की कोई कमी नहीं है, केवल प्रयास करने की आवश्यकता है। कोई कार्य सिद्धि भी संभव है। आप कई बार बातों को लेकर तनाव में आ जाते है इसलिए कुछ समय एकांत में बिताएं। किसी मित्र की सहायता करनी पड़ सकती है। महंगी खरीदारी न करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आप संतुष्टि महसूस करेंगे। ऑफिस में जूनियर नाराज हो सकते हैं। किसी भी प्रकार की गलत आदत आपके स्वास्थ्य में गिरावट का कारण बन सकता है। अचानक से होने वाला मौद्रिक लाभ आपको चिंताओं से छुटकारा दिलाएगा। व्यापार में नये प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्तता रहेगी। घरेलू खर्च की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कोई बाहरी व्यक्ति आपको बहला-फुसलाकर अपना मतलब निकाल सकता है। मेडिटेशन और एक्सरसाइज पर ध्यान दें। किसी भी कोर्ट के संबंधी मामले को आज स्थगित रखें। संतान की सफलता के समाचार से आप आनंदित होंगे। आय के नए साधन बनेंगे, संघर्ष करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। उच्च अधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी। मानसिक शांति प्राप्त होगी। परिवार के साथ बाहर छोटी यात्रा पर जायेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस समय ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह लेना अनुकूल रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोचेंगे। आज सहकर्मियों से किसी प्रकार का विवाद न करें। प्रेम प्रसंगों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज कठिन परिश्रम करना होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए कुछ समय उनके साथ जरूर व्यतीत करें। प्रॉपर्टी संबंधी कोई भी कार्य आज स्थगित रखें। कोई भी पेपर वर्क करते समय पहले अच्छी तरह उनकी जांच पड़ताल कर लें। पैसे के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। उमस भरी गर्मी की वजह से थकान और बेचैनी महसूस रहेगी। पारिवारिक माहौल सुखद बना रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप न कोई फैसला लें, न ही कोई निष्कर्ष निकालें। आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी भरा रहेगा, सोच-समझकर बोलें। प्रोपर्टी संबंधी कोई भी कार्य आज टाल दें। कोई आपको हानि पहुंचने की कोशिश कर सकता है सचेत रहें। लव पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा। पानी कम पीने की वजह से पेट संबंधित इंफेक्शन हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyकुछ जातक अपना बिजनेस जमाने के बारे में सोचेंगे। आज आपका कुछ समय खरीदारी में बीत सकता है। किसी बात को लेकर प्रोफेशनल लाइफ में आपकी टेंशन बढ़ सकती है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। आमदनी से अधिक खर्च करने वाली स्थिति रह सकती है। शुभ फल के लिए गाय को हरा चारा खिलाए। नाक-कान का खास ध्यान रखें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 12 August 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : जब किन्नर मांगे पैसे तो कह दे बस ये शब्द, इससे बदल जाएगी आपकी किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button