राशिफल

राशिफल 21 मई 2023 : आज भगवान सूर्यदेव की कृपा से धन धान्य से परिपूर्ण रहेंगे ये जातक, बढ़ेगी पारिवारिक नजदीकी, मिलेगा मित्रों का साथ, लेकिन ये रहें थोड़ा संभलकर

Rashifal 21 May 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 21 May 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपका अपने कार्यों के प्रति बहुत अधिक गंभीर और जागरूक रहना लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण करेगा। काफी समय बाद घर में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। रिलेशनशिप के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित होगा। शादीशुदा लोगों को दांपत्य जीवन में बढ़िया नतीजे मिलेंगे। अपने से बड़ी उम्र के व्यक्ति के साथ किया गया काम लाभ दे सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रह सकता है। आज आप ज्यादा थकावट महसूस करेंगे। सेहत भी कमजोर हो सकती है। बच्चे पढ़ाई-लिखाई में कम ध्यान देंगे। आपको मेहनत करने की जरूरत है। वहीं कारोबारियों को काम में फायदा होगा। आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। खाने- पीने का ख्याल रखें। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। करियर में यदि कोई परेशानी बनी हुई है तो वह हल हो जाएगी। अपने मन में कोई नकारात्मक भाव न आने दें। समय का उचित सदुपयोग करें। अपने अंदर अत्यधिक आत्मविश्वास महसूस करेंगे। घर के किसी काम के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिवारिक लोगों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

नया रिश्ता जुड़ सकता है। सोच समझकर धन खर्च करें। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट हो सकता है। काम में एकाग्रता बनी रहने के कारण आपको सफलता भी मिलेगी। जीवन में आप लगातार आगे बढ़ते जायेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ समय बितायेंगे। अनावश्यक काम में समय बर्बाद न करें। आज कला व संस्कृति के प्रति रुझान बढ़ेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

नए और फायदेमंद विचार मन में आ सकते हैं। पत्नी को शरीर कष्ट से कुछ खिन्नता रह सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे। लेक‍िन लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। दोस्तों की मदद से कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आज घरेलू माहौल से आप कुछ समय के लिए उदासीन हो सकते हैं। अत्यधिक तला-भूना खाने से परहेज करना होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज आप दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें। उद्योग में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों की आर्थिक व सामाजिक उन्नति होगी। आज कुछ नए काम पर विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में भी सोचेंगे। साथ ही मानसिक रूप से मजबूत भी रहने वाले हैं। छात्र टाइम टेबल बनाकर तैयारी करें फायदा होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। थोड़ा तनाव में रहेंगे, जिससे आपका नुकसान हो सकता है। अपनी सोच सकारात्मक बनाएं रखें। कामकाज में व्यस्तता के अलावा आप परिवार व दोस्तों के साथ मौज मस्ती और मनोरंजन के लिए भी समय निकाल लेंगे। पति-पत्नी तथा पारिवारिक सदस्यों के बीच मधुरता भरे संबंध रहेंगे। टायर के व्यापारियों को कारोबार का विस्तार करना है तो आगे बढ़िए, समय पक्षकारी है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। आपको शुभ समाचार मिलेंगे। बिजनेस में फायदे के योग हैं। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नये कार्य में न‍िवेश करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा। आपको अपने कामकाज का अच्छा फायदा मिलेगा। आज किसी नए शौक की तरफ रुझान रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आप अपने बच्चों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे। शाम का समय जीवन साथी या प्रेमी के साथ गुजरेगा। आज किसी बड़ी मुसीबत से सामना हो सकता है, धैर्य रखें। नौकरी पेशा लोग अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देंगे। किसी काम में की गई मेहनत का पूरा फल आपको नहीं मिल पायेगा, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। परिवार और समाज के लोग आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज नई संपत्ति खरीदने या पाने के योग हैं। पैृतक संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है। आज बच्चों के साथ कुछ टाइम स्पेंड करेंगे। आज आपको सबकी बात ध्यान से सुननी चाहिए। दोस्तों से तालमेल अच्छा बना रहेगा। आपको किसी जरूरी काम में सफलता मिलेगी। ऑफिस में काम का लोड बढ़ सकता है। आज कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मकशक्ति का श्रेष्ठ उपयोग आप कर पाएँगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आप जिंदगी के प्रति अपने नजरिये को सकारात्मक पाएंगे। शुभ सूचनाएं साझा करेंगे, सामाजिकता एवं संपर्क क्षेत्र बेहतर रहेगा। घर का वातावरण मधुर तथा अनुशासित रहेगा। यदि आप भवन निर्माण से संबंधित कोई योजना बना रहे हैं तो कुछ समय तक इसे टालना बेहतर होगा।  नाक, कान और गले का कष्ट रह सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आपको कम कोशिश में अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अच्छी स्थितियां बन सकती हैं। आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। अपने पसंदीदा विषय में महारथ हासिल करने का निर्णय भी लेंगे। आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। लवमेट के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। रूके हुए बड़े काम पूरे होंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 21 May 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर आपकी पत्नी में है ये आदतें तो चमक सकती है आपकी किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button