राशिफल

राशिफल 26 फरवरी 2024 : आज भगवान शिव की असीम कृपा से ये जातक रहेंगे खुश, नौकरी और व्यापार में तरक्की संभव, लेकिन इनको हो सकता है कोई बड़ा आर्थिक नुकसान

Rashifal 26 February 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 26 February 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। महत्वाकांक्षाएं आप पर हावी हो सकती हैं। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। इन्हें अपनाने से झिझक न करें। आपके काम करने के तरीके में कुछ नयापन लाना होगा। समय के साथ अपग्रेट होते चलें। अपनी योग्यता पर शंका न करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। खान-पान पर संयम रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन सकारात्मक और शुभ रहेगा। लेखन एवं अभ्यास में एकाग्रता बढ़ेगी। यदि आर्थिक रूप से स्थिति अनुकूल नहीं है तो वह जल्द ही सामान्य हो जाएगी। अपने आप पर भरोसा रखें। परिवार के किसी सदस्य का बीमार स्वास्थ्य आपके मानसिक तनाव का कारण हो सकता है। अगर कोई पैसे मांगे तो उसकी विश्वसनीयता को परख कर ही पैसे दें, नहीं तो दिया हुआ पैसा डूब सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

व्यापार में आज का दिन उन्नति दायक साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर अपने विचार व्यक्त करते समय दो बार सोच लें। जीवनसाथी के अच्छे मूड के कारण घर का माहौल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पहले के मुकाबले आज बेहतर रहेगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी दोस्त या साथी के माध्यम से आय के अतिरिक्त स्रोत मिलने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज अपनी ऊर्जा व्यर्थ चिंताओं में लगाने की बजाय उसे सकारात्मक कार्यों में लगाएं, लाभ होगा। नए लोगों के साथ काम करना थोड़ा कठिन साबित हो सकता है, लेकिन आप इसका सामना करने में सफल रहेंगे। आज आपकी सूझबूझ और कार्यों के प्रति आपकी ईमानदारी-निष्ठा आपको प्रगति और सफलता के रास्ते पर ले जाएगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अपने नजदीकी दोस्त से आप बातचीत कर सकते है। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरों के उकसावे में नहीं आएं। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी और की सलाह को इतना महत्व न दें कि अपनी सोच से काम न ले पाएं। अपनी अंतरात्मा की आवाज अवश्य सुनें। आपका धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण बेहतर हो सकेगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप व्यापार या नौकरी से संबंधित लाभ कमाएंगे। सरकारी काम ने भी आज आपका लाभ होने की संभावना है।  अपने कार्य को लेकर लघु यात्रा करनी पर सकती है। पति-पत्नी एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। आज किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। अगर यात्रा जरूरी हो तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज लाभ की संभावनाएं काफी मजबूत रहेंगी। आमदनी के किसी नए स्रोत के मिलने की भी उम्मीद है। व्यर्थ की चिंताओं के कारण मन में तनाव भी बढ़ेगा और काम से फोकस हटेगा। अर्थव्यवस्था बिगड़ सकती है। कुसंगति से बचें। व्ययवृद्धि होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। अपनी सोच को किसी भी वजह से सिमित कर लेना ठीक नहीं होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज समझदारी से काम लें और बातचीत कर मसले को सुलझाएं। किसी की राय से अपने व्यवहार में नकारात्मक बदलाव न लाएं। गलती को माफ करके आगे बढ़ने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। आज बड़े भाई के साथ विवाद या मन-मुटाव की स्थितियां बन सकती हैं। आज कोशिश करें कि आपके भीतर अहंकार युक्त भावनाएं न पनपने पाएं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन सिर्फ पारिवारिक दृष्टि से बल्कि वित्तीय मामलों में भी उत्तम रहने वाला है। यदि आपको कोई अपनी व्यक्तिगत बातें बताता है तो उसकी बातों को सार्वजनिक कतई न करें। कोई बड़ा काम करने से पहले सोच लें। आज आप अपने कार्य को हर कीमत पर पूरा करेंगे। काम का सामंजस्य आपके दुखों के निवारण में मददगार होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपको काम के सिलसिले में कहीं भेजा जा सकता है। परिवार में प्रेम पूर्ण वातावरण रहेगा और आपको खुशी मिलेगी। पैसों की स्थिति में सुधार होने के योग हैं। थोड़ी कोशिश करें तो फायदा हो सकता है। बनते कामों में बाधा संभव है। आज आप आपके लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। आंखों की जलन से कुछ तकलीफ हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका दिन व्यापार की दृष्टि से सामान्य रहेगा। रुके कार्य प्रगति पर आएंगे। घर-परिवार का वातावरण खुशहाल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। पैसों से अधिक अन्य बातों को महत्व देने की वजह से चिंता महसूस करेंगे और ऊर्जा की कमी भी महसूस होगी। खर्चों में कमी का प्रयास करना होगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आपके सभी काम मन मुताबिक पूरे होंगे। भाग्य पर पूरा भरोसा न करें। पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहते हैं। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधित कामों में आपको लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य से चल रही अनबन आज खत्म हो जायेगी। खर्च की अधिकता या किसी वस्तु के खो जाने से परेशान हो सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 26 February 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : शादीशुदा महिलाएं रोजाना करें ये काम, पति की बदल जाएगी किस्मत, घरेलू दुःख होंगे दूर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button