राशिफल

राशिफल 16 जनवरी 2021 : आज का शनिवार हर लेगा इन जातकों के सभी कष्ट, जबकि इनको झेलनी पड़ सकती है भगवान शनि की यातना

Rashifal 16 January 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 16 January 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आप किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। घर के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। इस समय महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी भरा रहेगा, सोच-समझकर बोलें। प्रोपर्टी संबंधी कोई भी कार्य आज टाल दें। बाहरी लोगों के साथ मिलते-जुलते समय थोड़ी सावधानी बरतें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु असंतुलित खानपान की वजह से गला खराब रह सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कुछ वरिष्ठ लोगों को आपकी कार्यशैली से कोई एतराज हो सकता है, यह देखकर आप भावुक भी हो सकते हैं। अचानक मन में बदलाव आ सकते हैं जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। घर का माहौल शांतिपूर्ण तथा खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों का ध्यान रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी। जीवनसाथी से संबंधों में अनुकूलता रहेगी। धन संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी परन्तु पैसे के लेन देन में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन करने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई के बजाएं फालतू की गतिविधियों में लगा रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कुछ खास काम आज अधूरे रह सकते हैं। भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते सामान्य रहेंगे। उनके साथ आपको घुमने का भी मौका मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी अहम भूमिका रहने वाली है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है और आप बीमार पड़ सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज परिस्थितियां अति अनुकूल है। कार्य आसानी से संपन्न होंगे। आपका अधिकतर ध्यान स्वयं के ऊपर केंद्रित रहेगा। पार्टनर और आपके बीच सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। आज के दिन मीठी चीजो का सेवन न करें। विपरीत परिस्थितियों में आपको बुद्धिमानी से काम लेने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आपके स्वभाव की वजह से ही कुछ दिक्कतें उत्पन्न हो रही है। निजी जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। माता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। भाइयों के साथ मतभेद होने की आशंका है। ज्यादा दिखावे की प्रवृत्ति से बचें तथा अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके थोड़े अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। किसी के बहकावे में न आएं। रिश्तेदारों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे थे उनके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। भविष्य को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपके विनम्र तथा मधुर स्वभाव की वजह से लोकप्रियता बनी रहेगी। अनुचित काम से दूर रहें वरना बाद में दुष्परिणाम का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार से दूरी आपको समस्या दे सकती है। घरेलू सुख-साधनों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी पुराने निवेश का फायदा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। नौकरी में बड़े अधिकारी आपके कामकाज से काफी खुश रहेंगे। आज काम करने का मन ना होने की वजह से कुछ घरेलू कार्य बाधित हो सकते है। शारीरिक और मानसिक थकान हावी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको काफी लाभ मिलेगा। कुछ अपने लिए नया करने की चेष्टा कर सकते हैं। फिजूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनेंगे। कोई धार्मिक यात्रा भी संपन्न हो सकती है। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

खरीदारी और धन लेन-देन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। अचानक किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। गाड़ी के प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को मिला-जुला फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 16 January 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन चार राशि वाले लोग होते है सबसे किस्मत वाले, नौकरी में मिलती है सबसे ज्यादा सफलता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button