राशिफल

राशिफल 2 जून 2022 : आज इन जातकों के हाथ आएंगे लाभ के अनेक अवसर, साईं बाबा की रहेगी असीम कृपा दृष्टि, लेकिन ये हो सकते हैं आर्थिक परेशानी के शिकार

Rashifal 2 June 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 2 June 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज वैवाहिक संबंध में आपकी रूचि कम हो सकती है। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपके जीवन को अधिक आरामदायक बनाएंगे। आज आपको अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। आप कोई भी काम बहुत सहजता और कुशलता से पूरा कर लेंगे। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने घर पर ना होने दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

रुके हुए काम पूरे करने के लिए दिन अच्छा है। आपका पूरा ध्यान अपने परिवार की देखभाल में रहेेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अपने स्वभाव को नियंत्रित रखें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कार्यस्थल में आपका दबदबा बना रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। कुछ ऐसे काम आपको करने पड़ सकते हैं जिनको करने का मूड नहीं रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। जिससे आपकी विचार शैली में नयापन आएगा। दूसरों की मदद करने से आत्मिक खुशी महसूस होगी। तथा व्यक्तिगत कार्य भी शांतिपूर्ण तरीके से सुलझते जाएंगे। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन लाभकारी सिद्ध होगा। लाभदायक योजना हाथ लग सकती है।  स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पुरानी बातों को सोचने से कोई लाभ नहीं। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे तो आज वापस मिल सकते है। ऑफिस में आपके नये दोस्त भी बन सकते हैं। कुछ जातक अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह जाने का विचार इस माह बना सकते हैं। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

किसी भी कार्य में सफल होने के लिए अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है। अगर भाग्य भरोसे रहे तो काम के अच्छे अवसर गवां देंगे। जोखिम भरे कार्यों में निवेश करने से बचें। कुछ नजदीकी लोग आपकी भावुकता का नाजायज फायदा उठा सकते हैं।  मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम में अनेक प्रकार की बाधाएं महसूस हो सकती है। पैसों संबंधित बातों में प्रगति देखने के लिए और वक्त लगेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

नए विचारों का प्रयोग करने में बिल्कुल ना घबराएं, क्योंकि शायद इन विचारों से आपका काम बन सकता है। धार्मिक कार्यों की रूझान तरफ रहेगा। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है। आज किसी वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन व परामर्श आपके लिए वरदान साबित होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य भी नियत समय में पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रह सकती हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आगे बढ़ने के बजाए अपने सभी आने वाले कार्यों को खत्म करने पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे, लेकिन आप अपने साथी पर अपनी जिद थोपने की कोशिश न करें। यदि आप शांतिपूर्ण वैवाहिक जीवन चाहते हैं तो आपको अपने दृष्टिकोण और व्यक्तित्व में बदलाव लाना होगा। साझेदारी का कारोबार पीड़ित कर सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको कोई धोखा देने या ठगने का प्रयास कर सकता है। आपको अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने की जरूरत है।  इस समय निवेश संबंधी अगर कोई प्लानिंग कर रहे हैं, तो समय अनुकूल नहीं है। नुकसान भी हो सकता है। बिना किसी कारण के मन में कुछ उदासी जैसे भाव भी रहेंगे। कन्फेक्शनरी व बेकरी आयटम कारोबारियों को लाभकारी स्थिति मिल सकती है। बुखार, जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है, लापरवाही ना बरतें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

जीवनसाथी की कोई बात नजरअंदाज करना जोखिम का कारण बन सकती है। विदेश शिफ्ट होने की सोच रहे हैं तो इस दिशा में अभी आगे बढ़ने के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस समय बच्चों का भी अपनी पढ़ाई से ध्यान भटक रहा है। पारिवारिक माहौल को अच्छा बनाए रखने के लिए चिंतन करना पड़ेगा। निजी कम्पनियों में काम करने वालों को काम सम्बन्धी यात्रा करनी पड़ सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज के दिन विनम्रता से ही बात करनी चाहिए, क्यूकि कटु वाणी बोलने से आप मुश्किल में पड़ सकते है। इसके इलावा आज मन में नकारात्मक विचार आ सकते है और आप पित्त रोग से परेशान भी हो सकते है। इसके साथ ही काम में अधिक व्यस्त होने के कारण परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। घर परिवार की जरूरतों का ध्यान रखना भी आपका दायित्व है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

यह समय भावनात्मक रूप से परेशान कर सकता है। विदेश में कार्यरत लोगों को मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। दूसरों के मामलों में फालतू दखल देने से बचें। आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। किसी जरूरतमंद को भोजन कराने से घर के सुख- सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें हालांकि चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रहेंगी। कोई योजना निष्फल भी हो सकती है, परंतु निराश ना होकर परिस्थितियों का सामना करें। जल्दी ही समस्याएं हल हो जाएंगी। करियर के लिहाज से कुछ जातकों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप स्वच्छ और सन्तुलित भोजन खाना पसन्द करेंगे जिससे आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 2 June 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : क्या घर में रखी भगवान की मूर्ति का अचानक टूटना होता है अशुभ, जानिए क्या कहता है शास्त्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button