राशिफल

राशिफल 18 अगस्त 2021 : आज इन जातकों को होगा जबरदस्त लाभ, भगवान गणेश करेंगे सभी अधूरे काम सफल, लेकिन इनको मिल सकता है किसी अपने से धोखा

Rashifal 18 August 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 August 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। कुसंगति से बचें। वस्तुएं संभालकर रखें। अचानक से धन लाभ होगा। इससे आर्थिक स्थिति संतुलित होगी। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करके अपने कैरियर पर ज्यादा ध्यान दें। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। परिस्थिति कठिन है लेकिन सकारात्मकता बनाए रखने की जरूरत होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

काम का बोझ भले ही आप पर आज अधिक होगा लेकिन पूरी मेहनत के साथ आप काम को अंजाम तक आसानी से पहुंचा देंगे। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रहेगी। आप झूठी तारीफों के कारण उलझन में पड़ सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण या राजनैतिक व्यक्ति से मुलाकात भी होगी जो कि लाभदायक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को अपने मेहनत द्वारा लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें, जिससे आपकी साख में कोई कमीं ना आए। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान की शिक्षा संबंधी कार्यों में विलंब ना करें। परिवार के ही किसी व्यक्ति के व्यवहार से मन कुछ परेशान रहेगा। खांसी, जुकाम और गले में इंफेक्शन जैसी समस्या रह सकती है। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। निवेश संबंधित योजनाओं में लाभ मिल सकता है। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिलेगा। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लें, काम में सफलता मिलेगी। कोई आपको भड़काने की कोशिश भी कर सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, योगा और व्यायाम पर भी ध्यान दें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कामकाज में जल्दीबाजी ना करें। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। मित्र व संबंधी सहयोग करेंगे। आमदनी सामान्य रहेगी। इसलिए खर्चों पर कंट्रोल रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआज आपको अपने जॉब से जुड़ी कोई बहुत अच्छी सूचना मिल सकती है। आज कार्य बहुत अधिक रहेंगे जिसके चलते मानसिक तनाव भी हो सकता है। परिस्थिति आपके अनुसार नहीं होगी परन्तु इतनी बुरी भी नहीं की आपको कोई परेशानी हो। घर में मेहमानों का आगमन होगा। किसी अपने का नकारात्मक रवैया आपको हैरान कर सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कुछ नया शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको उम्मीद से कहीं जल्दी सफलता मिलने की संभावनाएं बनी हुई हैं। आपके सहकर्मी भी आपके सहयोगी बनेंगे। घर गृहस्थी का भरपूर आनंद मिलेगा। किसी और के मामले में आज दखलअंदाजी करने से बचें। बिना मांगे किसी को राय न दें। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

दिन की शुरुआत किसी अच्छे कार्य के साथ होगी। जरूरतमंद चीजों की आवश्यकता की पूर्ति होगी। आज अपने काम को लेकर किसी तरह की जिद मन में नहीं रखें। दूसरों को अपनी बात समझाने में समस्या आ सकती है। जो लोग आपके खिलाफ थे वह आपके पक्ष में आएंगे। जमीन जायदाद संबंधी कोई काम रुका हुआ है तो आज उसमें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

जीवनसाथी द्वारा मिले सुझाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वही अगर आज आप अपनी जीवनशैली को बदलेंगे तो इससे आपको लाभ होगा। इस समय फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी है। आर्थिक नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। आपके अपने ही कुछ लोग आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं। फर्नीचर के कारोबारियों को प्रतिकूलता रह सकती है। दांत सम्बन्धी समस्या रह सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको किसी नए व्यक्ति से मिलने का अवसर प्राप्त होगा लेकिन कोई निर्णय न लें। नई जगह से किसी चीज की खरीददारी करने से बचें नुकसान हो सकता है। किसी चीज को लेकर लेकर चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। किसी घनिष्ट मित्र से झगड़ने से बचें। धन सम्बन्धी बड़ा लेन-देन कर सकते हैं। कुछ मामलों में आपको अधिकारियों से मदद मिल सकती है। अभी जो कुछ है उसमें संतुष्ट रहे। समय का सदुपयोग करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन अपने काम की बारीकियों पर ध्यान देने और उन महत्वपूर्ण कामों को पूरे कर लेने के लिए भी बहुत अच्छा है जिन्हें आप कुछ समय से टाल रहे हो। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। मन में बस रहे डर के कारण किसी भी व्यक्ति पर पूरी तरह से विश्वास रख पाना आपके लिए कठिन होगा। बच्चों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करना आवश्यक है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyदिन की शुरुआत में भागदौड़ जैसी स्थिति रहेगी। दोपहर बाद परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। कुछ विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं, लेकिन आप उनका सामना करने में भी सक्षम रहेंगे। रुका हुआ या अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी लगाने से मानसिक सुकून मिलेगा। गौशाला में पानी के लिए धनराशि दें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 August 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में पड़ी ये चीजे बनती है कंगाली की वजह, देखते ही तुरंत हटा दें अपने घर से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button