राशिफल

राशिफल 8 जून 2020 : आज सोमवार को बन रहा है बड़ा ही शुभ संयोग, भोलेनाथ करेंगे इन राशियों की मुश्किलें दूर

Rashifal 8 June 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 8 June 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अनचाही यात्रा से बचें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्‍ठा के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किसी पेपर्स पर हस्ताक्षर करने से पहले पूरी जांच पड़ताल अवश्य कर लें। आपकी प्रभावशाली वाणी आपको सुअवसर प्रदान करेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

जीवनसाथी के साथ प्यार व भरोसा बढ़ेगा, संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा। परेशान नहीं होना है आप अपनी हिम्मत से सफलता पा लेंगे। आपको अपने खानपान में थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। आत्मविश्वास बना रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपका उग्र स्वभाव आपकी लव लाईफ में कुछ तनाव उत्पन्न कर सकता है। घर के बड़े बुजुर्ग आपकी बातों से सहमति जताएंगे। आपके लिए परिस्थितियां थोड़ी विपरीत हो सकती हैं। लेकिन, आप अपना आत्मविश्वास कम ना होने दें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Cancer Astrology

कोई तीसरा आपके संबंध को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। लंबे समय से रुके काम आज बनने की संभावना है। अपने उत्साह और पहचान से करियर के मामलों को खराब न होने दें। नवविवाहित व युवा युगल आपसी नजदीकी का आनंद उठाएंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अपने जीवन से नकारात्मकता साफ करें, यह आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ सकती है। आपके बढ़ते रुतबे को देखकर लोग आपसे संबंध स्थापित करना चाहेंगे। कोर्ट सम्बंधित काम होने में अभी देरी है। गाय को रोटी खिलाएं मनोकामना पूर्ण होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

रोजगार क्षेत्र में आपकी योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। परिवार में स्थिति खुशहाली भरी रहेगी। शुभ फल के लिए शिव जी को जल चढ़ाएं। जूस-शरबत कारोबारियों को आर्थिक लाभ हो सकता है। सुख सुविधा पर खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

किसी दोस्त से सावधान रहें कार्य में नुक्सान पहुंचा सकता है। कुछ मान हानि के योग भी बन रहे हैं, अतः किसी भी क्षेत्र में निर्णय लेने से पहले अपनी पूरी प्लानिंग अवश्य कर लें। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio Astrology

जीवन के उतार-चढ़ाव से घबराएं नहीं, यह मुश्किल समय भी बिना नुकसान पहुंचाए चला जाएगा। ज्यादा सोचना आपको मानसिक तनाव व सिर दर्द जैसी दिक्कत दे सकता है। अतः रिलेक्स रहें और आराम करें। महंगी खरीदारी न करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन आपके लिए खुद को नई ऊर्जा और उत्साह से भरने का है। अपने शब्दों के चयन पर ध्यान दें। आप बहुत मेहनत और ईमानदारी से काम कर रहे हैं। इसका परिणाम आपको भविष्य में मिलेगा। आप अपने स्वास्थ्य पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी भी खट्टी चीजो का सेवन आज आपके लिए हितकर नहीं है परिवार के साथ किसी बात को लेकर बहस ना करें। आज रिश्तेदारी की कोई पुरानी समस्या सुलझ सकती है। अपने अंदर कुछ आत्म विश्वास की कमीं महसूस करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने का समय है। परिवार से दूर रह रहे लोगों को घरवालों से मुलाकात करने के कई मौके मिलेंगे। आज महत्वपूर्ण लोगों को नाराज ना करें। वाहन के रखरखाव पर खर्च अधिक होंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आपके जीवन में आपको अनेक प्रकार के बड़े-बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। आपका मूड काफी बेहतर रहेगा। कबूतरों को बाजरा खिलाएं, जीवन की अनचाही परिस्थितियों का अंत होगा। अपने रिश्ते को संभालने और संवारने का समय है। जीवनसाथी को पूरा समय दें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 8 June 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : चाणक्य नीति : चाहे कोई अपना ही क्यों ना हो, भूलकर भी ना बताएँ ये बातें किसी से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button