राशिफल

राशिफल 10 अप्रैल 2021 : आज इन राशियों को मिलेगी परेशानियों से राहत, भगवान शनि रहेंगे इन पर मेहरबान लेकिन इनको हो सकती है किसी काम में रूकावट

Rashifal 10 April 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 April 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन बेहतर रहेगा। आमदनी के मार्ग हासिल हो सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशहाल रहेगा। किसी प्रिय संबंधी के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। आराम के साधनों पर खर्च होगा। आपके जीवन की किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज रिश्तेदारी की कोई पुरानी समस्या सुलझ सकती है। अपने अंदर कुछ आत्म विश्वास की कमीं महसूस करेंगे। कोई बड़ा कार्य तथा लंबे प्रवास का मन बनेगा। कुछ जरूरी कामों में घर के बड़े लोगों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। इस समय अनावश्यक यात्रा को टालना ही उचित है। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज दिनभर जरूरत से अधिक खर्च हो सकता है, लेकिन यह खर्चा आपके जीवन को बेहतरीन बनाने के लिए होगा। जीवनसाथी के साथ प्यार व भरोसा बढ़ेगा, संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा। परेशान नहीं होना है आप अपनी हिम्मत से सफलता पा लेंगे। घर के बड़े बुजुर्ग आपकी बातों से सहमति जताएंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

रूका हुआ व्यवसाय एक बार फिर तेजी पकड़ सकता है। आपको कोई उपहार दे सकता है। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पार्टनर के स्वभाव का अवलोकन करना जरूरी है। प्रेम जीवन सामान्य रहने वाला है। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyग्रह परिस्थिति आपके पक्ष में हैं। काम की अधिकता रहेगी, परंतु आज की गई मेहनत के उचित परिणाम भी हासिल होंगे। नए संपर्क बनेंगे जो आगे जाकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में हो सकती है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

पैसों के लेनदेन संबंधी कोई गलती होने से नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। संतान की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखने की जरूरत है। मौजमस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान मिलेगा। मौजमस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

नए काम या जिम्मेदारियां मिलने की संभावनाएं हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। वर्तमान मौसम से अपना बचाव अवश्य करें। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझ सकते हैं। आज धर्म व शुभ कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा। आमोद-प्रमोद के लिए आपका दिन व्यतीत होगा।  घर के किसी व्यक्ति द्वारा लिए गए निर्णय के कारण आपको तकलीफ का सामना करना पड़ेगा। लेखन से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है, लेखन शैली पर फोकस करें।आज आपके खान-पान में नियंत्रण की आवश्यकता है, बाहरी भोजन का अधिक सेवन न करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आपको दोस्तों और रिश्तेदार से अच्छा सहयोग मिलेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कोई अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें। गायत्री मंत्र का पाठ करें शुभ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। नर्सिंगकर्मियों के लिए अच्छा अवसर आ सकता है। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रेम संबंधों में बढ़ते हुए तनाव के कारण आप खुद में और रिलेशनशिप से संबंधित कुछ बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। आप कई बार बातों को लेकर तनाव में आ जाते है इसलिए कुछ समय एकांत में बिताएं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपका धन जरूरी वस्तुओं पर खर्च होगा। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल और सहयोग बना रहेगा। परिवार के कुछ लोगों से अपने कामकाज और प्लानिंग शेयर कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। लवमेटस के बीच चल रही अनबन आज समाप्त हो सकती है। धर्म-कर्म तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआलस की वजह से आपके कई काम अधूरे भी रह सकते हैं। बेकार की गतिविधियों में समय और पैसा व्यर्थ होगा। आपकी नीयत और काम पर किसी करीबी व्यक्ति द्वारा प्रश्न उठाए जाएंगे, इस कारण आपको दुख हो सकता है। बातचीत के दौरान आपके मुंह से ऐसी बात निकल सकती है जो आपसी संबंधों के लिए नुकसानदायक होगी। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। कोर्ट कचहरी के चक्कर लगा सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 April 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में चमगादड़ का घुसना माना जाता है अशुभ, अगर आपके घर में घुस जाए तो हो जाएँ सावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button