राशिफल

राशिफल 17 दिसंबर 2020 : आज भगवान विष्णु की कृपा का ये योग खोल देगा इन जातकों के खुशियों के कपाट, धन और नौकरी में मिलेगी तरक्की

Rashifal 17 December 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 17 December 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज धार्मिक संबंधी कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। समान विचारधारा के वाले किसी व्यक्ति से संपर्क करना आपके लिए प्रसन्नता दायक रहेगा। काम के सिलसिले में आपको काफी हद तक अच्छे नतीजे मिलने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। इस समय अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनाकर रखना अति आवश्यक है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

घर की विलासिता संबंधी चीजों की खरीदारी में खर्च होगा जिसकी वजह से बजट बिगड़ सकता है। अपनी मूल्यवान वस्तुओं को बहुत संभालकर रखें, उनके खोने या चोरी होने की आशंका बन रही है। निजी जीवन की परेशानियां दूर होंगी। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग रहेगा तथा अपने प्रियजनों और पारिवारिक लोगों की परवाह करना आपके मान सम्मान को और अधिक बढ़ाएगा। महिलाओं को सेहत पर खास ध्यान देना होगा। आज आपको अचानक से कोई गिफ्ट मिल सकता है और जो लोग अनाज से संबंधित कारोबार करते हैं, उन्हें बड़ा मुनाफा हो सकता है। किसी की बातों में आने से आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

जमीन जायदाद सम्बन्धी कोई भी काम आज न करें। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा, आपको लाभदायक समझौते मिल सकते हैं। गले की खराश या गले संबंधित तकलीफ हो सकती है। किसी खास यात्रा की योजना बन सकती है। निजी जीवन सामान्य व्यतीत होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका मूड काफी बेहतर रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। निकट के परिजनों का व्यवहार सुखदायी रह सकता है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। यदि आप कोई साझेदारी में काम शुरू करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाला है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

अधिक सोच विचार मन में डर उत्पन्न करके आपकी क्षमता को कम करा सकते हैं। किसी को पैसा उधार भी ना दें, क्योंकि वापसी की उम्मीद नहीं है। युवा वर्ग मौजमस्ती से ध्यान हटाकर कैरियर की तरफ फोकस रखें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। बुजुर्गो को घुटनों का दर्द बढ़ सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अपनी किसी भी योजना को कार्य रूप देने में अपने जीवन साथी की सलाह अवश्य लें। किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें। पिछले कुछ समय से चल रही किसी शारीरिक परेशानी से राहत मिलेगी। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

जितना हो सके उतना वाद विवादों से दूर रहें। परिवार की जिम्मेदारियों की वजह से थोड़ी उदासीनता और डर मन में रह सकता है। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दे, क्योंकि इसकी वजह से आपके कई महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और अपना ध्यान रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। भाई-बहनों से चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। परिवार में कोई फंक्शन होने की संभावना नजर आ रही है, जिसकी वजह से घर में लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। आप किसी साजिश या षड्यंत्र में उलझ सकते हैं। आर्थिक निवेश संबंधी कार्यों में बहुत सोच समझकर ही निर्णय लें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आप भविष्य को लेकर अनेक योजनाएं बनाएंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है। प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव बना रहेगा। आप अपने प्रिय से किसी भी बात को लेकर गुस्सा ना दिखाएँ। आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। कुछ समय मेडिटेशन और योगा में भी व्यतीत करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी, रुके हुए कई काम बनने शुरू होंगे। घर का वातावरण बहुत ही सुखमय तथा शांतिपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। आपके मनमौजी स्वभाव की वजह से पार्टनर को तकलीफ हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज थोड़ा समय अपने लिए भी निकालें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में बदलाव हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने शिक्षण कार्यक्रमों पर ध्यान देना चाहिए। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। आप अपने गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखें अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 17 December 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : नाम के पहले अक्षर से जानें कैसा होगा आपके पार्टनर का स्वभाव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button