राशिफल

राशिफल 10 फरवरी 2022 : आज भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, व्यापार-व्यवसाय में होगी तरक्की, बढ़ेगा परिवारिक सुख, बाधाओं से मिलेगी मुक्ति

Rashifal 10 February 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 February 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपकी लव लाइफ में आज अच्छे बदलाव आ सकते हैं। पार्टनर आपकी भावनाओं की कदर करेगा। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है। परिवार के साथ मौजमस्ती तथा मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। खानपान पर थोड़ा काबू रखने की जरूरत है । सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जिसमें आप कुछ धन उनके कार्य में भी लगाएंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपको कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है क्योकि आपके अधिकारियों की नजरें आप पर टिकी हैं। स्वभाव थोड़ा उग्र रहेगा किसी के भरोसे पर कोई काम न करें। आज अपने परिवार के साथ समय बिताने व अपने रिश्तों को मजबूत करने का दिन है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपनी दिनचर्या और खान-पान संबंधी गतिविधियों को व्यवस्थित रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से से फलदायक रहने वाला है। आज आपकी संतान की धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी, जिसे देखकर आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज के दिन आपके घर आपके किसी परिजन का आगमन हो सकता है। यदि आज आप अपने किसी परिजन को धन उधार देंगे, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना कम है, इसलिए सावधान रहें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

समय आपके लिए सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। चल रही उथल-पुथल से भी राहत मिलेगी। भावनाओं में आकर जल्दबाजी में किसी के साथ कोई वादा ना करें। वरना इसकी वजह से आपको कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आय के स्त्रोत कम रहेंगे। हर हालत में कोई न कोई उलझन भरी स्थिति आपकी सोची-समझी दिनचर्या पर पानी फेर देगी। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

घरेलू कामों में आप थोड़े व्यस्त नजर आ रहे हैं। मानसिक दबाव थोड़ा अधिक रहेगा। आज किसी को पैसे की उधारी देने से भी परहेज करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पारिवारिक व्यवस्था शांतिपूर्ण रहेगी। लोगों की आलोचना का सामना आपको करना पड़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आप जिस नये क्षेत्र में भी निवेश की सोच रहे हैं, सोच समझ कर करें। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार पर इतना भरोसा न करें की आपको बाद में निराश होना पड़े। दूसरों के कार्यों में गलती न निकालें। अपने खर्चों में कमी का प्रयास करें। धर्म में रुचि बढ़ेगी। बदलते मौसम की वजह से आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज दिन की शुरुआत बहुत ही सुखद होने वाली है। आज आपको अपने किसी राजनीतिक संपर्क द्वारा फायदा हो सकता है। आपके मन में किसी के प्रति शक की भावना संबंधों को खराब कर सकती है। इसलिए समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। काम के विस्तार के लिए अपनी क्षमता से अधिक पैसा खर्च न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके मन में किसी के प्रति शक की भावना संबंधों को खराब कर सकती है। इसलिए समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। स्वभाव में शांति, संयम रखें। पारिवारिक उत्साह से प्रगति होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी। पैसे के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। हड्डी सम्बन्धी पुरानी चोट परेशान कर सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपरिचित पर अंधविश्वास न करें। आपको अपने दोस्तों का भी उतना सहयोग नहीं मिलेगा, जितनी आपने उम्मीद की थी। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज आप किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह मशवरा कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

बड़े फैसले करने के लिए दिन ठीक नहीं है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है। कोई बुजुर्ग आपको डांट सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा, आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। मान-सम्मान का योग है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। अपनी मानसिक स्थिति को सकारात्मक रखने के लिए मेडिटेशन और योगा अवश्य करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

ग्रह स्थिति आपके पक्ष में लाभदायक बनी हुई है। दिन की शुरुआत से ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों की योजनाएं बनाना शुरू कर दें। इस समय अपना ध्यान कुछ नई गतिविधियों के प्रति भी लगाएं। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। किसी अति महत्वपूर्ण व्यक्ति से फिर से सम्पर्क हो सकता है, जो कि भविष्य में लाभकारी रहेगा। महिला बैंकर्स के लिए उन्नति का अवसर आ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रहने वाला है। कोई भी पेपर वर्क करते समय बहुत अधिक सावधानी रखें, छोटी सी गलती किसी समस्या का कारण बन सकती हैं। युवा वर्ग गलत संगति और गलत आदतों से दूरी बनाकर रखें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अच्छी तरह सोच विचार करना जरूरी है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। विशेषकर खान-पान के प्रति बहुत अधिक संयम रखना जरूरी है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 February 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : मरने से पहले रावण करना चाहता था ये सात काम, अगर ये काम पुरे हो जाते तो आज दुनिया ही बदल जाती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button