राशिफल

राशिफल 17 सितम्बर 2020 : आज इन जातकों के लिए शुभ रह सकती है सर्वपितृ अमावस्या, बन रहे है तरक्की के योग

Rashifal 17 September 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 17 September 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

समय उत्तम है, अपने कार्यों तथा मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। आज अचानक कोई खुशखबरी मिलने से आपकी सेहत और आपका मन खुश रहेगा। आपको बातचीत के लहजे में सावधानी बरतने की जरूरत है। कागजी कामकाज के मामलों में सावधानी रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

जिस नये काम की योजना बना रहे थे वह काम भी गति पकड़ेगा। थोड़ी सी हिम्मत करके आप सभी परेशानियों का हल आसानी से ढूंढ पाएंगे। वाहन ध्यान से चलाएं, कोई चोट या दुर्घटना की संभावना है। ठंडे पदार्थों के सेवन से परहेज करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी प्रिय बंधु से मेलजोल होगा। बाहर घूमने के लिए समय मिलेगा। नए काम की प्लानिंग बन सकती है और महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत भी होगी। अपना काम निकलवाने में आप माहिर रहेंगे। आवेश ना कोई काम ना करें नुकसान हो सकता है। गाय को हरा चारा खिलाएं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपके आज अधिकतर निर्णय सही साबित होंगे, जिनका अनुभव भी आपको तुरंत होगा। सरकारी कार्यों से धन लाभ होने के योग हैं। आज आँख व सिर में दर्द को लेकर परेशान होना पड़ सकता है। परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। तनाव की अधिकता रह सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए योजना बना सकते हैं, छोटे निवेश करना उचित रहेगा। आपसे परिजनों की अपेक्षाएं अधिक रह सकती हैं। यात्रा करते समय पर्याप्त सावधानी रखें। आर्थिक जरूरतों में भाई-बहन आपकी सहायता को आगे आएंगे। सेहत पर ध्यान दें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आर्थिक मामलों में बहुत सोच समझकर निर्णय लें। बेवजह की शॉपिंग करने से बचना चाहिए। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। कुछ अच्छी सूचनाएं मिलने का संकेत है। कमर दर्द दुःखी कर सकता है। घर के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद बना रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

किसी से अचानक हुई मुलाकात स्थायी संबंध में बदल सकती है। आज आपको अचानक से अनदेखा मुनाफा मिल सकता है। सेहत के लिहाज से आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। सैलेरी बढ़ने की भी प्रबल संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

बिना किसी की सलाह लिये बिना आज आपको पैसा कहीं भी इनवेस्ट नहीं करना चाहिए। किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें और अपना इम्यून सिस्टम भी अच्छा रखें। घर के बड़े बुजुर्ग आपकी बातों से सहमति जताएंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने की बजाय अपने परिवार तथा व्यवसाय पर ध्यान दें। किसी गरीब को जूते या चप्पल दान करें। किसी और का गुस्सा किसी और पर निकालने से बचें। किसी सहकर्मी का विशेष सहयोग मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनने से परिवार में भी खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। लेकिन जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। एलर्जी की वजह से स्किन संबंधी कोई परेशानी रहेगी। खानपान के मामले में लापरवाही न करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

लंबे समय से रुके हुए किसी काम को लेकर आज प्रयास करें सफलता मिलेगी। निवेश करने के लिए समय उत्तम नहीं है। काम और व्यक्तिगत जीवन में तालमेल बनाना सीखे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

घरेलू चीजों में धन खर्च करना पड़ सकता है, इसलिए जरूरतों को देखते हुए खर्च करें। समय की कीमत को अवश्य पहचानें और उचित समय पर काम करने की कौशिश करें। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सबसे बेहतरीन रहेगा। आज कुछ घरेलू काम अटक सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 17 September 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सर्वपितृ अमावस्या पर जरूर करें ये काम, घर में आएगी बरकत और खुशहाली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button